Sana Saeed Eating Disorder: हाल ही में सना सईद ने अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. सना सईद ने फिल्म कुछ-कुछ होता में छोटी अंजली का रोल प्ले किया था. उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द इयर फिल्म में भी काम किया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
इस वीजियो में सना बताती हैं कि उन्हें ईटिंग डिसऑर्डर (Eating Disorder) का शिकार थी. हालांकि इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी. लेकिन उन्होंने इस बीमारी की पहचान की. अब सवाल ये कि आखिर एक्ट्रेस ने कैसे इसकी पहचान की आइए डिटेल में जानते हैं. और जानेंगे कि आखिर ये बीमारी क्या होती है.
एक्ट्रेस को कौन सी बीमारी हो गई
जिस ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार एक्ट्रेस सना सईद हुई उसे बुलिमिया नर्वोसा कहा जाता है. उन्होंने इसपर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि मुझे सालों तक पता नहीं था कि ये एक ईटिंग डिसऑर्डर होता रहता है. क्योंकि उन्हें इसके बारे में पहली बार पता चला था. ये शब्द उनके लिए काफी नया था. एक्ट्रेस ने कहा कि बड़े होते हुए भी किसी ने उनसे इसकी बात नहीं की. मैं किस चीज से गुजर रही थी इसकी कोई भाषा ही नहीं थी तो मैं चुपचाप लंबे समय तक इसे लेकर जीती रही.उन्होंने कहा कि जब मैंने इसके बारे में जानने की कोशिश की इसके बारे में पढ़ा तो मुझे समझ में आ गया कि आखिर उनके साथ ये क्या हो रहा है और क्यों हो रहा है. उन्होंने कहा कि इसे शर्म के मारे एक्सेप्ट करने में मुजे सालों लग गए.
लोगों को किया अवेयर
सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लोगों को अवेयर करने की कोशिश की. जिसे लेकर उन्होंने कहा भी कि मैं ये वीडियो लोगों के बीच में इसलिए शेयर कर रही हूं कि अगर कोई व्यक्ति मेरी तरह ही ऐसी बीमारी का शिकार है तो उसे पता हो कि आखिर उसके साथ हो क्या रहा है. क्या इस बीमारी का कोई नाम है भी या नहीं. मैं सिर्फ लोगों के बीच में इसके बारे में जानकारी फैलाना चाहती हूं. एक्ट्रेस कहती है कि आप इसे अकेले नहीं झेल रहे हैं इससे बाहर निकलने का रास्ता है. आप इससे बाहर निकल सकते हैं.
क्या अभी भी शिकार है एक्ट्रेस?
क्या ये बीमारी एक्ट्रेस को अभी भी परेशान कर रही है? इसपर एक्ट्रेस ने बताया कि वो पूरी तरह ठीक हो चुकी है. पहले से काफी अच्छा महसूस करती हैं. लेकिन उन्होंने सभी को ये सलाह दी कि आप भी अगर ऐसे किसी व्यक्ति को जानते है जिसे ये समस्या हो तो अपने आस-पास के क्षेत्र मे ईटिंग डिसोर्डर सपोर्ट को ढूंढे. जो क्वालिफाइड होंगे वे आपकी मदद कर सकेंगे.
ईटिंग डिसऑर्डर क्या होता है? | What is Eating Disorder?
अब जान लेते हैं कि आखिर ईटिंग डिसऑर्डर क्या होता है. इसका जवाब है कि ये एक मेंटल हेल्थ डिसऑर्डर है. जिसमें व्यक्ति खाने से संबंधित परेशानियों का सामना करता है. जो पीड़ित व्यक्ति होते हैं वो कई बार ज्यादा खाने लगते हैं, या तो बहुत ही कम खाने लगते हैं. हालांकि ये एक मेडिकल कंडिशन होती है. ये समस्या शरीर में पर्याप्त मात्रा में पोषण प्राप्त करने की पावर पर अफेक्ट डालती है. ईटिंग डिसऑर्डर की जिस बीमारी का एक्ट्रेस शिकार हैं बुलिमिया नर्वोसा अगर इसका समय रहते ट्रीटमेंट ना किया जाए तो व्यक्ति को अनेक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें घेर सकती हैं.
बीमारी के ये तीन स्टेज
इस बीमारी के तीन स्टेज होते हैं जो नॉर्मल होते हैं जैसेः
- पहला-बिंज ईटिंग
- दूसरा- बुलिमिया नर्वोसा
- तीसरा- एनोरेक्सिया नर्वोसा
एक्ट्रेस दूसरे स्टेज जिसे बुलिया नर्वोसा कहा जाता है. उसका शिकार हुई थी. इस कंडिशन में व्यक्ति लंबे समय तक बिंज ईटिंग करता है. यानी बार-बार खाता है. लेकिन जैसे ही खाता है उसे उल्टी भी आ जाती है. या फिर जानकर उल्टी करने की कोशिश करने लगता है. इसमें लोग बहुत ज्यादा एक्सरसाइज या उपवास भी कर सकते हैं और वजन में भी फर्क नजर आने लगता है.
यह भी पढ़ें: भारत में क्यों बंद कर दी गई मेनोपॉज की दवा प्रेमारिन क्रीम की सप्लाई?
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

