होमWellnessBeautyHow to Remove Dark Circles: मत फेंकिए बादाम के छिलके, आएंगे बड़े...

How to Remove Dark Circles: मत फेंकिए बादाम के छिलके, आएंगे बड़े काम

How to remove a dark circle in 7 days: आज के समय डार्क सर्कल की समस्या आम बन चुकी है. हर दूसरा इंसान इस समस्या से परेशान है.

How to remove a dark circle in 7 days: आज के समय डार्क सर्कल की समस्या आम बन चुकी है. हर दूसरा इंसान इस समस्या से परेशान है. आंखों के नीचे आने वाले काले घेरे दिखने में बहुत बुरे लगते हैं. ये आंखों की खूबसूरती को घटाने का काम करते हैं. इसके लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं.

डार्क सर्कल ना सिर्फ आंखों की खूबसूरती छीन लेती है बल्कि चेहरे का ग्लो भी घटा देते हैं. अगर आप भी डार्क सर्कल की समस्या से परेशान है तो बादाम के छिलके आपकी मदद करेंगे. इनका DIY अंडर-आई पैक बनाएं और इस्तेमाल करें. ये आई पैक कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने में मदद करेगा.

बादाम के छिलकों में पाए जाने वाले पोषक तत्व | Dark Circles Remove By Almond skins

कुछ स्टडी के मुताबिक बादाम के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स, (जैसे फ्लेवोनॉल्स और प्रोसायनिडिन्स) पाया जाता है. ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों के नीचे आने वाले सूजन, स्ट्रेस और कालेपर को खत्म करने में मददगार होते हैं. फ्लेवोनॉल्स और प्रोसायनिडिन्सतत्व जैसे तत्व बादाम के छिलके, कोको, चाय, अंगूर, सेब और कई फलों-सब्जियों में भी पाए जाते हैं. ऐसे में आप बादाम के छिलके को फेंकने की बजाए तो इनका सही इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐसे बनाएं आई पैक | How to make an ice pack

बादाम के छिलकों का आई पैक बनाने के लिए भिगे हुए बादाम के छिलके लें. इन्हें अच्छे से साफ करें. इनका गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐसे लगाएं आई पैक | How to apply an almond eye pack

इस गाढ़े पेस्ट को आंख के नीचे लगाने के लिए हल्के-हल्के हाथों से लगाएं. इस पेस्ट को लगाने के बाद सूखने दें. 20 से 25 मिनट तक सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें. इस पेस्ट को आप अपने अनुसार हफ्ते में एक से दो बार लगा सकते हैं.

बरतें सावधानी

  • पेस्ट लगाते समय सावधानी बरतें, आंखों के अंदर न जाने दें.
  • पहले हाथ की स्किन पर पैच टेस्ट जरूर करें.
  • अगर आपको इस पेस्ट के लगाने के बाद किसी प्रकार की कोई समस्या हो रही है तो तुरंत हटा लें.

कितने दिन में खत्म होगी समस्या?

डार्क सर्कल खत्म होने के लिए कोई आपको अच्छी लाइफस्टाइल भी अपनानी चाहिए. दरअसल ये समस्या कोई चार से सात दिन में खत्म नहीं हो सकती बल्कि कुछ असर जरूर दिखने लगेगा. लेकिन डार्क सर्कल्स को खत्म करने के लिए बेहतर है आप भरपूर नींद लें, स्ट्रेस से दूर रहें, बैलेंस्ड डाइट लें, स्क्रीन टाइम मैनेज करें.

डॉक्टर से मिले

अगर डार्क सर्कल लंबे समय तक बनी रहती है तो कई प्रकार की समस्या देखने को मिल सकती है. जैसे, आंखों के नीचे सूजन, दर्द, काले घेरे, आंखों में थकान या धुंधला दिखने जैसी समस्याएं दिखने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि एक्सपर्ट की सलाह ली जाएं.

यह भी पढ़ें: चावल और अलसी का हेयर टोनर बनाएं, Split Ends Hair से मिलेगा छुटकारा

FAQs

सवाल: क्या डार्क सर्कल आंखों की कमजोरी का संकेत हैं?

जवाब: नहीं, डार्क सर्कल्स का सीधा संबंध आंखों की रोशनी कमजोर होने से नहीं है.

सवाल: डार्क सर्कल कितने दिन में ठीक हो सकते हैं?

जवाब: अगर कारण नींद की कमी या थकान है, तो 1–2 सप्ताह में सुधार दिख सकता है.

सवाल: डार्क सर्कल्स के लिए डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

जवाब: अगर डार्क सर्कल लंबे समय तक बने रहें या उनके साथ सूजन, दर्द या धुंधला दिखने जैसी समस्या हो, तो डॉक्टर से जांच कराएं.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments