How To Treat Split Ends and Damaged Hair At Home: बालों के दो-मुंहे होने की समस्या से हर कोई परेशान रहता है. हर दूसरी महिला बालों के दो-मुंहे होने की शिकायते अक्सर करती हुई दिखाई दे जाती है. बाल दो मुंहे को अंग्रेजी में स्प्लिट एंड्स भी कहा जाता है. इस समस्या के होने से बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं. इससे दोमुंहे बाल बीच से ही टूटने लगते हैं. इसलिए इस तरह के बालों का इलाज जितना जल्दी हो उतना जल्दी कर लेना सही होता है.
इस समस्या के लिए एक्सपर्ट राइस वॉटर और अलसी का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है. एक्सपर्ट बताती है कि बालों के बाहरी परत खराब होने पर बाल में इस तरह की समस्या देखने को मिलती है. बालों का नीचे का सिरा दो या उससे ज्यादा हिस्सों में बंट जाता है. इसे दोमुंहा कहा जाता है. बालों की बाहरी सुरक्षा परत इसलिए खराब हो जाती है क्योंकि बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लर और हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल. बालों में नमी की कमी, लंबे समय तक ट्रिमिंग न कराने और संतुलित आहार में प्रोटीन, आयरन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है.
राइस वॉटर
एक्सपर्ट के अनुसार राइस वॉटर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो बालों को पोषण देने का काम करते हैं. राइस वॉटर में अमीनो एसिड, विटामिन-बी, ई और इनोसिटोल (Inositol) भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये पोषक तत्व बालों को टूटने से रोकता है. बालों की जड़ों को मजबूत कराते हैं. नेचुरल चमक बनाए रखने में मदद करते हैं.
अलसी के बीज
अलसी के बीज भी बालों के लिए फायदेमंद बताए जाते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है. ये स्कैल्प को गहराई से पोषण देने और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने का काम करता है.
चावल का पानी (Rice Water) ऐसे इस्तेमाल करें
- पहले चावल को अच्छे से धोएं.
- एक बर्तन में थोड़ी मात्रा में पानी डालें, उसमें चावल को अच्छे से साफ करके धोकर डालें. इसे कुछ देर भिगोने के लिए रखें.
- इसके बाद पानी को छान लें. चावल के पोषक तत्व पानी में आ जाएंगे.
- चावल का पानी इस्तेमाल करने के लिए बालों में शैंपू करके पानी को स्कैल्प पर छिड़के.
- 10–15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर सादे पानी से धो लें.
- इसे सप्ताह में 1–2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
अलसी का जेल (Flaxseed Gel) इस्तेमाल करने का तरीका
- अलसी के बीज का इस्तेमाल करने के लिए आप दो चम्मच लें. इसे कुछ देर तक गैस पर उबलने के लिए रखें.
- उबलने पर पानी थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा, अब इसे ठंडा करके छान लें.
- इस गाढ़े जेल को बालों और बालों के सिरों पर अच्छी तरह लगाएं.
- कुछ देर तक इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगा रखने दें. इसके बाद हल्के शैंपू या सादे पानी से धो लें.
- इसे सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
बालों के दोमुंहा होने की समस्या को जड़ से खत्म करना मुश्किल काम नहीं है. इसके लिए बस आपको उचित देखभाल और सही डाइट की जरूरत है. एक्सपर्ट बताते हैं कि समय-समय पर बालों की ट्रिमिंग कराएं. ऑयलिंग, हेयर मास्क और कंडीशनर का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होगा. ऐसा करने से बालों में नमी बनी रहेगी. बालों को सही पोषण मिलेगा. कोशिश करे हेयर स्टाइलिंग टूल्स का कम इस्तेमाल करें. संतुलित आहार लें, जिसमें प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, ओमेगा-3 और विटामिन्स भरपूर हों.
FAQs
सवाल. चावल और अलसी का हेयर टोनर कैसे बनाएं?
जवाब: चावल और अलसी के बीज को पानी में उबालें, फिर छानकर ठंडा करें और इसे स्प्रे बोतल में भर लें.
सवाल. चावल और अलसी का हेयर टोनर बालों के लिए कैसे फायदेमंद है?
जवाब: यह बालों को नमी देता है, उन्हें मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है तथा रूखेपन को कम कर सकता है.
सवाल. क्या यह हेयर टोनर दो-मुंहे बालों को पूरी तरह ठीक कर देता है?
जवाब: नहीं, दो-मुंहे बालों को पूरी तरह जोड़ना संभव नहीं है. यह टोनर बालों को हाइड्रेट रखने और आगे नुकसान कम करने में मदद कर सकता है, जबकि दो-मुंहे सिरों के लिए ट्रिमिंग सबसे प्रभावी उपाय है.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

