Sehat Ki Khabar: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. साल 2050 तक 3.5 करोड़ लोग कैंसर की चपेट में आ सकते हैं. इसपर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चेतावनी जारी की है. जिसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. हर मिनट 27 लोग हो रहे हैं हिप फ्रैक्चर का शिकार. इसपर एक रिपोर्ट भी जारी हुई है. जिसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. सना सईद हुई थी इस ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार. एक वीडियो उन्होंने शेयर किया. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में चलिए शुरू करते हैं.
यहां देखें पूरा VIDEO
साल 2050 तक इतने लोग होंगे कैंसर का शिकार
WHO ने कैंसर को लेकर एक चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी के अनुसार साल 2050 तक 3.5 करोड़ लोग कैंसर की चपेट में आ सकते हैं. दरअसल WHO ने 2024 के आंकड़े पर रिपोर्ट जारी की जो बताती है कि कैंसर से करोड़ो लोगों की मौत हुई है. इन मौतों में सबसे आम है. फेफड़े का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, कोलन, प्रोस्टेट कैंसर. ये कहा जा रहा है कि अगर इसी रफ्तार से मामले बढ़ते रहे तो साल 2050 तक 3.5 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं. कारण पूछेंगे तो इन सबके पीछे WHO का मानना है बढ़ती आबादी, तंबाकू-शराब का सेवन, मोटापा, फिजिकल एक्टिवीटी कम होना. ये कारण हो सकते हैं.
हिप फ्रैक्चर का हो रहे करोड़ों लोग शिकार
हिप फ्रैक्चर एक ऐसी कंडिशन होती है जब किसी व्यक्ति को कूल्हे में चोट लग जाती है. अब इसपर एक रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट बताती है कि करोड़ों लोग हिप फ्रैक्चर होने के कारण मौत की चपेट में जाते हैं. एवरेज आंकड़ा कहता है कि 5 में से 1 मरीज की मौत इसी कारण से होती है. इस फ्रैक्चर के कारण लोग मानसिक स्थिती, क्वालिटी ऑफ लाइफ भी अफेक्ट होती है. उसपर भी गहरा असर पड़ता है.
एक्ट्रेस हुई इस डिसऑर्डर का शिकार
एक्ट्रेस सना सईद ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार हुई थी. इसपर उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. सना सईद जिन्होंने कुछ-कुछ होता है में छोटी अंजलि का रोल प्ले किया था. उन्होंने लोगों के बीच अवेयरनेस फैलाने के लिए ये वीडियो शेयर की. वहीं एक्ट्रेस जिस ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार हुई उसे बुलिमिया नर्वोसा कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: गर्मी से उड़ रही नींद, अमेरिका में Cyclospora का खतरा, Instagram Reels से बच्चों का फोकस कमजोर!
यहां देखें पूरा VIDEO:

