Low Back Pain: आजकल आए दिन लोग एक शिकायत जरूर लिए फिरते हैं. वो शिकायत है ‘यार मेरा कमर दर्द जा नहीं रहा’. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है जिसका कमर दर्द जा ही नहीं रहा तो घबराइए.. लेकिन आप अकेले नहीं है. क्योंकि दुनियाभर में 61 करोड़ लोग इसी समस्या का सामना कर रहे हैं.
दुनियाभर में इतने करोड़ लोग इस दर्द से जूझ रहे ये हम नहीं बल्कि WHO की एक रिपोर्ट बता रही है. रिपोर्ट बताती है कि साल 2020 में पीठ के निचले हिस्से में दर्द (LBP) ने विश्व स्तर पर 619 मिलियन लोगों को प्रभावित किया है. आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है. लेकिन अगर इसी तरह ये समस्या रही तो वो दूर नहीं कि ये संख्या बढ़ जाए. इसपर भी WHO बताता है कि साल 2050 तक ये संख्या बढ़कर 843 मिलियन होने वाली है. इसलिए हमने आपसे कहा कि ‘घबराइए’.
कमर दर्द बना रही विकलांग
अब घबराने और डरने की बात इसलिए भी है क्योंकि कमर का दर्द विकलांगता का सबसे बड़ा कारण बनता है. अब आप सोचेंगे कि आप जवान है तो ये दर्द नहीं होगा तो गलत सोच है. क्योंकि इसका उम्र से कोई लेनदेन नहीं. कमर के दर्द का खतरा उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है. लेकिन कमर के निचले हिस्से में दर्द के मामले अब बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे लोग इसका शिकार हो रहे हैं जो अधिक उम्र वाले नहीं है. जैसे 50 से 55 साल के लोग इस समस्या का शिकार हो रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात महिलाएं इसका अधिक शिकार होती हैं. लेकिन अब हर उम्र का व्यक्ति इससे परेशान हो रहा है. इसलिए इसके लक्षण क्या होते हैं और बचना कैसे है. आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए आइए जानते हैं.
दो प्रकार के होते हैं कमर दर्द
कुछ लोग ये नहीं जानते कि कमर का दर्द कितने प्रकार का होता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन बताता है कि दो प्रकार के कमर के दर्द होते हैं. पहला दर्द वो होता है जब किसी खास वजह से आपकी कमर में दर्द हो. यानी ये दर्द की वजह आपको पता होती है. जैसे रीढ़ की हड्डी की कोई बीमारी हो जाना, हड्डी टूटना या किसी दूसरे कारण. दूसरी दर्द की वजह होती है बिवा किसी कारण के होने वाला दर्द. ये दर्द किसी चोट के कारण या फिर बीमारी के कारण नहीं होता. रिपोर्ट कहती है 90 प्रतिशत लोग इसी दर्द का शिकार है.
ऐसे पहचानें लोअर बैक में दर्द
लोअर बैक में दर्द हो रहा है. आप कैसे पहचानेंगे? इसका जवाब है कि ये दर्द हल्का या फिर तेज हो सकता है. पैरों तक भी जा सकता है. मेडिकल टर्म में इस दर्द को साइटिका का दर्द कहा जाता है. ये एक ऐसा दर्द होता है जिसमें झटका लगता है ऐसा झटका जैसे बिजली दौड़ रही हो, सुन्नपन, झनझनाहट हो सकती है, चलने-फिरने में समस्या, काम और पढ़ाई पर असर पड़ सकता है.
क्या है इसका इलाज?
इलाज की अगर बात करें तो पूरी तरह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है कि उसको दर्द क्यों हो रही है. दर्द के पीछे की वजह आपको पता करनी होगी. उसके बाद आप इलाज कर सकते हैं. लेकिन लोअर बैक में दर्द हो रहा है तो फिजियोथेरेपी, मेंटल हेल्प, काम में बदलाव, लाइफस्टाइल में बदलाव, दवाएं. ये कुछ इलाज है जो आपके दर्द को आराम दे सकता है.
- फिजियोथेरेपी, से मसल्स को मजबूती मिल सकती है. आप पुराने लाइफस्टाइल को वापस ला सकते हैं.
- मेंटल और सोशल हेल्प आपको दर्द से निपटने और अपने काम को दोबारा शुरू करने में मदद कर सकते हैं.
- काम में बदलाव अगर आप भारी काम करते हैं तो उसे रोक दें.
- लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं. जैसे रोजाना एक्सरसाइज करें, अच्छा खाना और अच्छी नींद लें.
- अगर दर्द ज्यादा है तो दवाओं का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. लेकिन बुजुर्ग या फिर कोई बीमारी से पीड़ित व्यक्ति पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही शरीर में अकड़न होती है? जानें कहीं ये गठिया का शुरुआती संकेत तो नहीं
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

