Hearing Loss Treatment: आजकल हेडफोन और तेज़ आवाज़ में म्यूजिक सुनने की आदत कानों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है. फिट रहे इंडिया के पॉडकास्ट में ईएनटी विशेषज्ञ ने बताया कि हेडफोन कितनी आवाज़ और कितनी देर तक इस्तेमाल करना सुरक्षित है. साथ ही कान को गीला रखने, गलत तरीके से कान साफ करने और नाक, कान व गले की समस्याओं को नजरअंदाज करने के नुकसान भी समझाए गए. विशेषज्ञ ने उम्र के साथ होने वाले बहरेपन से बचाव, सही देखभाल और समय पर इलाज की अहम जानकारी साझा की, जिससे सुनने की क्षमता लंबे समय तक सुरक्षित रखी जा सके.
यह भी देखें: घर की थाली से कंट्रोल करें Diabetes, एक्सपर्ट ने दिए सभी सवालों के जवाब

