Stiffness In Morning: कुछ लोगों को सुबह उठते ही शरीर में अकड़न महसूस होती है. ये काफी आम समस्या लगती है. लेकिन ये समस्या गठिया के कारण हो सकती है. इसपर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर अनिल रहेजा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है. उन्होंने बताया कि ऐसा क्यों होता है.
डॉक्टर ने बताया कि शरीर में अकड़न महसूस क्यों होती है. डॉक्टर ने बताया कि आखिर ये समस्या क्यों होती है. क्या ये आम है या फिर आर्थराइटिस की बीमारी के लक्षण है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
शरीर को खुलने में लगता है समय
डॉक्टर बताते हैं कि हमारे शरीर को खुलने में समय लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम रात में सो जाते हैं तो मसल्स काफी एनेक्टिव हो जाती है. जोड़ों में फ्लुइड्स का सर्कुलेशन भी कम हो जाता है, जो मसल्स टाइट होने का कारण बनती है. इसलिए जब हम सुबह जल्दी उठते हैं तो हमारी हड्डियां धीरे-धीरे खुलती है. इसलिए ऐसा नहीं मानना चाहिए कि ये बढ़ती उम्र के साथ होने वाली समस्या है.
ऐसे पहचानें क्या है कराण
एक्सपर्ट बताते हैं कि आप घड़ी को देखकर ये पहचान सकते हैं कि आपकी बॉडी अकड़ने का क्या कारण है. घड़ी देखने का मतलब आपको अगर सुबह अकड़न महसूस हो रही है, तो ऐसी अकड़न सिर्फ 5 से 10 मिनट में दूर हो सकती है. अक्सर ऐसी अकड़न थकान या फिर किसी पुरानी चोट के दौरान होने लगती है.
अगर आप इसे ठीक करना चाहते हैं, तो केवल रोजाना एक्सरसाइज कीजिए. उससे इसे ठीक किया जा सकता है. जब सुबह उठें तो एंकल रोटेशन एक्सरसाइज करें, घुटने झुकाने वाली एक्सरसाइज, थोड़ा स्ट्रेच करें, गर्म पानी से नहाए. जिससे ये समस्याएं दूर हो सकती हैं. हालांकि अगर सुबह उठने के बाद अकड़न एक घंटे बाद तक रहती है, तो ये समस्या हो सकती है. इंफ्लेमेटरी आर्थराइटिस यानी गठिया बाई की शिकायत हो सकती है.
यह भी पढ़ें: बारिश में लेदर शू पहनना पड़ सकता है भारी? बढ़ सकता है फंगल इंफेक्शन का खतरा
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

