Monsoon Foot Care: बारिश का मौसम आता है तो लोग अपने घरों से लेदर शू को बाहर निकाल लेते हैं. गर्मियों के मौसम में इन्हें पहनना इसलिए भी अच्छा लगता है क्योंकि ये बारिश के पानी से भीगते नहीं है. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप लगातार ऐसे जूतों को बारिश के मौसम में पहने रखते हैं तो पैरों में नमी यहां तक इंफेक्शन बढ़ जाता है.
दरअसल ऐसा करने से पैरों में इंफेक्सन होने का खतरा बढ़ता है. क्योंकि पैरों में नमी बनी रहती है. लेदर नमी को सोखता है. नतीजा पैरों में खुजली की प्रॉब्लम और इंफेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है. जब आप लगातार इन्हें पहने रखते हैं तो नमी, पसीना, गर्माहट जो पैरों में बनती है. ये सभी मिलकर बैक्टीरिया बना देते हैं. इसका आपकी स्किन पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है.
स्किन पर पड़ता है ये असर
डॉक्टर अनुपमा सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक वीडियो शेयर करती हैं. वो बताती हैं कि अगर लंबे समय तक आप गीले जूते पहनेंगे तो फंगल इंफेक्शन जैसी समस्या होने लगती है. उंगलियों के बीच खुजली, लालपन, जलन और स्किन छिलने लगती है. जब पैरों में लगातार नमी रहती है तो भी यही समस्या होती है. यहां तक की पैरों में छोटे दानें निकल सकते हैं. जिन लोगों की सेंसिटिव स्किन होती है उन्हें ध्यान रखना चाहिए.
जूते अगर गीले होंगे तो उनमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ता है जो पैरों और जूतों में बदबू की समस्या पैदा करता है. आप जूते उतार भी देंगे तो भी उसमें से बदबू आएगी. ऐसी कंडिशन हो तो उसे लगातार न पहनें. लगातार नमी में रहने से पैरों की स्किन सफेद, मुलायम और कमजोर हो सकती है. इससे स्किन फटने और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. आप खुले हुए जूते वियर करें और
बचने के लिए क्या करना चाहिए?
आपको बचने के लिए क्या करना चाहिए तो इसका जवाब है कि लेदर शूज न पहने. कोशिश कीजिए पैरों में जो कुछ वियर कर रहे हैं वो फुटवियर वॉटरप्रूफ हो. घर पहुंचे तो जूतों को सुखा दें या पैर धोकर अच्छे से सुखाएं. कॉटन और सूखे सॉक्स पहने. अगर जूते भीग जाएं तो उन्हें पूरी तरह सूखने के बाद ही दोबारा पहनें.
यह भी पढ़ें: Blood Donation Rules: किन्हें नहीं करना चाहिए ब्लड डोनेशन! जानें फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

