होमHealth Newsबारिश में क्यों आती है ज्यादा थकान और नींद आती है? जानें...

बारिश में क्यों आती है ज्यादा थकान और नींद आती है? जानें कारण और बचाव के आसान उपाय

Monsoon Fatigue: बारिश के मौसम में थकान, सुस्ती और नींद क्यों आती है? जानें Monsoon Fatigue के कारण, विटामिन D की भूमिका, लक्षण और एक्सपर्ट्स के सुझाए बचाव के उपाय.

Monsoon Fatigue: भले ही मॉनसून के मौसम में ठंडक का एहसास हो और गर्मी से राहत मिलती है. लेकिन ये एक ऐसा मौसम है लगातार थकान महसूस होती है, सुस्ती, नींद. आलसपन आने लगता है. सुबह फ्रेश होकर भी उठे तो एनर्जी की कमी होने लगती है. इससे क्या होता है दिनभर ध्यान फोकस करने में पेशानी होती है.

क्या आप जानते है कि इसके पीछे का क्या कारण है? एक्सपर्ट्स के अनुसार मौसम में बदलाव होना, कम धूप आना, ज्यादा नमी होना, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टीविटी में कमी होना इसका मुख्य कारण है. आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स इसके पीछे की क्या वजह बताते हैं.

मॉनसून डालता है गंभीर अफेक्ट

अब मानसूस के दौरान टेंप्रेचर में नमी बढ़ जाती है. क्योंकि धूप नहीं मिलती नतीजा लाइफस्टाइल पर असर, नींद के पैटर्न में भी बदलाव आ सकता है. लगातार बादल छाए रहने से शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी यानी सर्केडियन रिद्म पर भी असर पड़ सकता है. नतीजा हमें दिन में भी सुस्ती, नींद आने की समस्या महसूस होती है. हालांकि अगर थकान लगातार बनी रहे और उससे आपकी लाइफस्टाइल भी अफेक्ट हो तो इसे मौसम का असर न माने और उसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.

विटामिन डी की कमी

ऐसा मौसम में धूप निकलना न के बराबर ही होता है. जिससे आप कम सूरज की रोशनी में आते हैं. जो आपकी बॉडी में विटामिन डी की कमी का कारण बनता है. नतीजा क्या होता है आप थकान, कमजोरी और मसल्स में तेज दर्द जैसी शिकायत का सामना कर सकते हैं. हालांकि ऐसा नहीं है किसी व्यक्ति को थकान हो रही है तो वो विटामिन-डी की कमी का शिकार हो.

शरीर पर पड़ता है असर

वहीं बारिश के मौसम में वातावरण में नमी काफी बढ़ जाती है. ह्यूमिडिटी होती है तो शरीर अपना टेंप्रेचर कंट्रोल करने के लिए अधिक मेहनत करता है. जिससे आपको क्या मिलता है, भारीपन की समस्या, सुस्ती, कम एनर्जी. इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं कई लोग बारिश के कारण अपने घर में ही अधिक समय बिताते हैं जो कम फिजिकल एक्टीविटी का कारण बनता है. इससे शरीर में आलस आता है और थकान बढ़ती है.

थकान न हो तो क्या करें?

आप नहीं चाहते कि आपको थकान न महसूस हो तो कुछ तरीके आपको अपनाने चाहिए. जैसे पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें, रोजाना बीस से 30 मिनट हल्की एक्सरसाइज या फिर बॉडी को स्ट्रेच करें, बैलंस्ड डाइट जिसमें प्रोटीन, फल, सब्जियां, साबुत अनाज ये सब शामिल हों, कोशिश कीजिए कि आप दिन में नैचुरल लाइ़ट ले रहे हों, रात में 7-9 घंटे की पूरी नींद लें, लंबे समय तक सोने से बचें. क्योंकि ये स्लीप साइकल को डिस्टर्ब करता है. बारिश का मौसम है तो अक्सर लोग ज्यादा तला-भुना खाना शुरू कर देते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. ज्यादा तला-भुना न खाएं ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें.

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA, DGCI से मिली मंजूरी; जानें किसे लगेगी और कितनी असरदार है

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments