होमWellnessHome RemediesLow Blood Pressure में काम आएंगे ये घरेलू उपचार, मिलेगी राहत

Low Blood Pressure में काम आएंगे ये घरेलू उपचार, मिलेगी राहत

Low Blood Pressure: आपने देखा होगा कभी-कभार हमारे आसपास कुछ लोग अचानक गिर जाते हैं. ऐसा कहा जाता है अचानक गिरने की समस्या लो ब्लड प्रेशर में होती है.

Low Blood Pressure: आपने देखा होगा कभी-कभार हमारे आसपास कुछ लोग अचानक गिर जाते हैं. ऐसा कहा जाता है अचानक गिरने की समस्या लो ब्लड प्रेशर में होती है. लो ब्लड प्रेशर यानि हाइपोटेंशन को भी कहा जाता है. ये एक ऐसी स्थिति है जब शरीर में ब्लड फ्लो सामान्य से कम हो जाता है.

एक्सपर्ट के अनुसार जब शरीर में ब्लड फ्लो सामान्य से कम हो जाता है तो शरीर के अंगों खासकर दिमाग और हार्ट तक सही मात्रा में ब्लड नहीं पहुंच पाता. ऐसे में चक्कर आना, कमजोरी, धुंधला दिखना, थकान, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण परेशान करते हैं. लेकिन आप इस समस्या को कुछ घरेलू उपाय की मदद से कम कर सकते हैं.

लो ब्लड प्रेशर में काम आएंगे ये घरेलू उपचार | These home remedies will help with low blood pressure

तुलसी की पत्तियों का सेवन

अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आप तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो लो ब्लड प्रेशर में मदद करते हैं. तुलसी की पत्तियों का सेवन करने के लिए आप गर्म पानी में कुछ पत्तियों को डालकर उबाल सकते हैं. इसके अलावा कुछ पत्तियां कच्ची भी चबा सकते हैं.

ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी में कैटेटिन नाम का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो समस्या में मदद करते हैं. वहीं एक्सपर्ट कहते हैं कुछ मात्रा में कैफीन का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. इसका सेवन करने के लिए आप ग्रीन टी को मार्किट से खरीदकर ले आएं, ये मार्किट में आसानी से मिल जाएगा.

कैफीन युक्त ड्रिंक्स लें

कैफीन युक्त चीज़ जैसे चाय या कॉफी लेने से आप कुछ मात्रा में ठीक कर सकता है. कैफीन रक्त वाहिकाओं और हार्ट पर प्रभाव डालता है. ऐसे में ब्लड प्रेशर बढ़ने में मदद करता है. कहा जाता है कैफीन दिल की धड़कन और ब्लड फ्लो पर पर असर डालती है, जिससे कुछ लोगों को चक्कर या कमजोरी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान | Lifestyle changes to manage low blood pressure

पानी का सेवन

शरीर में डिहाइड्रेशन के कारण भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है. इसलिए दिनभर भरपूर मात्रा में पानी का सेवन कर सकते हैं. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए समय-समय पर फलों का सेवन करते रहें. शरीर में भरपूर मात्रा में पानी का सेवन शरीर में पर्याप्त मात्रा में ब्लड फ्लो बनाए रखने में मदद करता है. वहीं कमजोरी, चक्कर आना जैसी समस्याए भी परेशान नहीं करती.

खानपान का ध्यान रखें

सही खानपान भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या को ठीक रखने में मदद करता है. इसलिए अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्व वाले फल-सब्जियों को शामिल करें. हरे पत्तेदार सब्जी, मौसमी फल और सब्जी को जरूरी मात्रा में शामिल करें. इसके अलावा शरीर में पानी की कमी ना होने दें. लंबे समय तक खाली पेट ना रहें. थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार भोजन करें.

स्ट्रेस से बचे रहें

अगर आपको लगातार लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो डॉक्टर से चेकअप कराएं. जरूरी होने पर डॉक्टर द्वारा बताई सलाह का पालन करें. इसके अलावा कोशिश करें कि स्ट्रेस से बचे रहें. जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस होने पर भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. स्ट्रेस से बचने के लिए किसी ना किसी प्रकार की गतिविधि करते रहें. एक्सपर्ट कहते हैं कि अपने पास कुछ नोट्स, अपने पसंदीदा लोगों की फोटोज और गाने सुनने से काफी हद तक स्ट्रेस को मैनेज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Monsoon Hygiene for Women: महिलाएं अपनाएं ये सावधानियां

FAQs

सवाल: लो ब्लड प्रेशर में सबसे पहले क्या करें?

जवाब: पर्याप्त पानी पिएं और तुरंत बैठ या लेट जाएं.

सवाल: क्या चाय या कॉफी मदद कर सकती है?

जवाब: हां, कुछ मामलों में कैफीन थोड़े समय के लिए राहत दे सकती है.

सवाल: कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

जवाब: बार-बार चक्कर, बेहोशी या कमजोरी होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments