होमWellnessFitnessIs office work healthy: ऑफिस में करें माइक्रो वॉक? ऐसे निकाले समय

Is office work healthy: ऑफिस में करें माइक्रो वॉक? ऐसे निकाले समय

What are the health issues with office workers: आज के समय में स्क्रीन जॉब बढ़ गई है. ऐसे में हर दूसरा इंसान लैपटॉप या फिर कंप्यूटर पर बैठकर काम करता है.

What are the health issues with office workers: आज के समय में स्क्रीन जॉब बढ़ गई है. ऐसे में हर दूसरा इंसान लैपटॉप या फिर कंप्यूटर पर बैठकर काम करता है. वहीं लगातार बैठे रहने से कई तरह की समस्या देखने को मिलती है. लेकिन ऐसे में अगर आप डेस्क से हटकर कुछ एक्सरसाइज कर सके तो ये आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होगी.

डेस्क, स्क्रीन और सिस्टम जॉब वालों के लिए माइक्रो वॉक बेस्ट एक्सरसाइज साबित हो सकती है. जी हां, ये एक्सरसाइज आपको कई तरह से फायदा पुहंचाने में मदद करेंगी. जो लोग सुबह ऑफिस जाने की भागदौड़ के कारण एक्सरसाइज नहीं कर पाते वह माइक्रो वॉक कर सकते हैं. इस छोटी-सी एक्सरसाइज की मदद से आप खुद को फिट रख सकेंगे साथ ही लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा भी कम होगा.

माइक्रो वॉक करने के फायदे | Benefits of micro-walking

लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर के ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है. ऐसे में ये एक्सरसाइज ब्लड सर्कुलेशन का स्तर सुधरेगा और पूरे शरीर में फ्लो बना रहेगा. इसके अलावा ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार हो सकती है. एक स्टडी के मुताबिक, खाना खाने के बाद शरीर का ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाता है. ऐसे में ये एक्सरसाइज शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगी. गौरतलब है कि एक्सरसाइज करने से मूड स्विंग्स कम होते हैं. क्योंकि शरीर में खुशी और मन को ठीक करने वाले हार्मोन बढ़ाते हैं. ऐसे में काम के दौरान होने वाला स्ट्रेस आप आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.

ऑफिस में कैसे करें माइक्रो वॉक?

माइक्रो वॉक करने के लिए आप थोड़ी-थोड़ी देर में अपना काम छोड़कर 5 से 10 मिनट की वॉक करें. इसके अलावा ऑफिस में इधर-उधर जाने के लिए आप सीढ़ियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ये आपके पैरों के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करेगी. वहीं लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने से पैरों में होने वाले दर्द में भी आराम पहुंचाएगी. ऐसे में पैरों में एक्टिवनेस बनी रहेगी. हर ऑफिस में प्रिंटर और पानी भरने की मशीन लगी होती है. इन मशीनों तक किसी अन्य व्यक्ति की मदद लेने की बजाए आप खुद जाएं. वहीं पेंट्री तक जाने लिए आप पैदल जाएं. कई वर्कर की आदत होती है कि वह बैठे-बैठे चेयर को खींच लेता है. ऐसा करने की बजाए उस सहकर्मी से बातचीत करने के लिए उसके डेस्क तक आप खुद जाएं. मोबाइल या कंप्यूटर में हर घंटे का रिमाइंडर लगाएं.

कैसे करें माइक्रो वॉक?

खाने के बाद 5–10 मिनट धीरे-तेज चलें
हर 30–60 मिनट बैठने के बाद 2–5 मिनट चलने की कोशिश करें
दिनभर में कई छोटी वॉक जोड़कर कुल एक्टिविटी बढ़ाएं

क्या होती है माइक्रो वॉक?

माइक्रो वॉक का मतलब है कि दिनभर में दो से दस मिनट की छोटी-छोटी वॉक करना. ऐसे में आप डेस्क जॉब छोड़कर कुछ मिनटों तक टहल सकते हैं. माइक्रो वॉक खासकर उन लोगों के लिए फायदे पहुंचाती है जो लंबे समय तक बैठे रहकर काम करते हैं. यह आदत शरीर को लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकती है. इसका सीधा मतलब है कि आपको लंबी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं बल्कि आपके लिए 2 से 5 मिनट की वॉक फायदा पहुंचा सकती है. अपनी कुर्सी से उठकर कुछ मिनट चले.

कितनी देर करें?

माइक्रो वॉक करने के लिए आपको लंबा चलने की जरूरत नहीं. चूंकि आप लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहते हैं. ऐसे में हर आधा और एक घंटे के बीच अपनी कुर्सी छोड़कर कुछ मिनट चल सकते हैं. वहीं खाना खाने के बाद टहलें. एक्सपर्ट कहते हैं कि 20–30 मिनट की माइक्रो वॉक भी लाभदायक मानी जाती है.

ध्यान रखें ये बातें

  • माइक्रो वॉक करते समय ध्यान रखें
  • आरामदायक गति से या हल्की तेज चाल में चलें.
  • यदि संभव हो तो सीढ़ियों का इस्तेमाल करें.
  • फोन पर बात करते समय चलते रहें.
  • पानी पीने या प्रिंटर तक जाने के लिए पैदल जाएं.

यह भी पढ़ें: Periods में योग करना चाहिए या नहीं? भ्रम को करें दूर

FAQs

सवाल. माइक्रो वॉक क्या है?

जवाब. माइक्रो वॉक का मतलब है ऑफिस में काम के दौरान हर 30–60 मिनट बाद 2–5 मिनट के लिए उठकर चलना. इससे लंबे समय तक बैठे रहने की आदत टूटती है और शरीर एक्टिव रहता है.

सवाल. ऑफिस में माइक्रो वॉक के लिए समय कैसे निकालें?

जवाब. फोन पर बात करते समय चलते रहें, पानी भरने या प्रिंटर तक पैदल जाएं, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और लंच के बाद 5–10 मिनट टहलने की आदत बनाएं.

सवाल. क्या माइक्रो वॉक से सच में फायदा होता है?

जवाब. हां, नियमित माइक्रो वॉक से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है, लंबे समय तक बैठने के नुकसान कम हो सकते हैं, फोकस और एनर्जी बढ़ सकती है तथा खाने के बाद ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद मिल सकती है. हालांकि, यह नियमित एक्सरसाइज का विकल्प नहीं है.

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Recent Comments