How To Clear Stomach In Morning: आजकल कई मिलावटी खाना मार्केट में बिकता है. नतीजा इससे लाइफस्टाइल पर असर पड़ता है इतना ही नहीं ये हमारी गट हेल्थ पर भी बुरा असर डालता है. लिहाजा आपकी जानकारी में भी कई ऐसे लोग मौजूद होंगे जो ये कहते हो कि उनका पेट साफ नहीं हुआ.
जबकि अच्छे से पेट साफ होना बहुत जरूरी है, नहीं तो कई समस्याएं जैसे एसिडिटी और तमाम पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अब बीमारी भी पता चल गई लेकिन इससे बचा कैसे जाए? क्योंकि दवाएं खाना भी सही नहीं होता है. कुछ लोग भले ही इसका सेवन कर लेते हैं. लेकिन वो सही तरीका नहीं है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दवाओं से बेहतर है कि आप अपनी डाइट में कुछ खास बदलाव लाएं. जिसकी मदद से आसानी से पेट साफ हो पाए.
क्यों नहीं साफ हो पाता पेट
पहले ये जान लेना चाहिए कि आखिर पेट अच्छे से साफ क्यों नहीं हो पाता, तो इसका सीधा कनेक्शन आपकी डाइट से जुड़ा हुआ है. अगर आपके खाने में फाइबर की कमी होगी तो आप इस समस्या का सामना कर सकते हैं. ऐसी समस्या आपको सता सकती है. इसलिए हमारे शरीर में फाइबर जरूर होना चाहिए. फाइबर आपको हरी सब्जियां, फल इन सभी से मिलता है. वहीं सिर्फ डाइट नहीं अपने पीने का भी खास ख्याल रखें. जैसे पानी के इनटेक को पूरा कीजिए. क्योंकि पेट के खराब होने की सबसे बड़ी वजह है पानी का कम इनटेक जो आपके स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है. खासतौर पर अधिक खतरा उन्हें है जो एक ही जगह बैठकर काम करते हैं. हालांकि ये अच्छी बात है कि आप इससे बच सकते हैं कैसे? आइए जान लेते हैं.
सुबह उठते ही कीजिए ये काम
अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कुछ जानकारी हम आपके लिए लाएं हैं. जैसे सुबह जब उठें तो ब्रश किए बिना 1 से 2 ग्लास गुनगुना पानी पीना शुरू कर दें. इससे होगा कि ये आपकी आंतों को एक्टिव कर देगा और मल को आगे बढ़ाने का काम करेगा. रात में सोने से पहले 3-4 मुनक्के या फिर 2 सूखे अंजीर पानी में भिगोकर रखें. इनका सेवन सुबह खाली पेट करें और पानी का सेवन कर लीजिए.
डायजेशन के लिए पपीता सबसे अच्छा माना जाता है. इसमें क्योंकि पपेन नाम का एंजाइम होता है. जिसमें भरपूर फाइबर की मात्रा होती है और आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिव कर देती है. आप इनका सेवन चाहें तो ब्रेकफास्ट में ओट्स के साथ भी कर सकते हैं. ये आपके पेट को अंदर से साफ करने में काफी मददगार साबित होगा.
यह भी पढ़ें: बाथरूम में फिसला ये मशहूर एक्टर, गंभीर चोटों के बाद चलना-फिरना हुआ मश्किल!
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

