होमHealth NewsFatty Liver को इग्नोर करना बन सकता है खतरनाक! जानें कब डॉक्टर...

Fatty Liver को इग्नोर करना बन सकता है खतरनाक! जानें कब डॉक्टर से करवाएं जांच और लक्षण

Fatty Liver: फैटी लिवर आज के समय में काफी आम समस्याओं में से एक गिना जाता है. कई लोग इस परेशानी का सामना कर रहे हैं.

Fatty Liver: फैटी लिवर आज के समय में काफी आम समस्याओं में से एक गिना जाता है. कई लोग इस परेशानी का सामना कर रहे हैं. फैटी लिवर की कंडिशन तब होती है जब हमारे शरीर में जरूरत से अधिक फैट जम जाता है. इस तरह का फैट हमारे लिवर की हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाता है. इसलिए फैट हमारे लिए नुकसानदेह साबित होता है. अगर समय रहते आप इसे ठीक कर लें तो ये समस्या नहीं करता. लेकिन अगर समय रहते ठीक न किया जाए तो ये काफी गंभीर हो सकता है.

पहले आपको बता दें कि फैटी लिवर दो तरह के होते हैं. पहला नॉन-अल्कोहॉलिक और दूसरा अल्कोहॉलिक फैटी लिवर. ये अक्सर शराब का सेवन करने से होता है. पहले लोगों में अल्कोहॉलिक फैटी लिवर देखा जाता था. यानी ये वो कंडिशन थी जब शराब पीने से हमारे लिवर को नुकसान होता था. अब ऐसा पैटर्न देखा जा रहा है कि नॉन एल्कोहॉलिक यानी जो लोग शराब नहीं पीते उनमें भी फैटी लिवर के मामले देखे जा रहे हैं. ऐसे लोगों में फैटी लिवर खराब खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण होता है. दरअसल फास्ट फूड का सेवन अधिक बढ़ता जा रहा है. फिजिकल एक्टीविटीज में कमी देखी जा रही है. यही कारण है फैटी लिवर बढ़ने के.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी लेते हैं जिम सप्लीमेंट? बढ़ सकता है किडनी फेलियर का खतरा!

कब खतरनाक हो सकता है फैटी लिवर

अब सवाल आता है कि आखिर फैटी लिवर कब खतरनाक साबित हो सकता है? क्योंकि ये सिर्फ फैट जम जाने तक ही सीमित नहीं रहता. कुछ मामलों में लिवर में सूजन भी एक कारण हो सकता है. मेडिकल टर्म की बात करें तो उसमें इसे Nonalcoholic Steatohepatitis (NASH) कहा जाता है.

ये एक ऐसी कंडिशन है जो अगर कंट्रोल में न आए तो ये हमारे लिवर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. कई बार ये फैटी लिवर के शुरुआती लक्षणों में भी हो सकता है. लेकिन कुछ मामलों में ये ग्रेड बढ़ने के बाद भी होता है. खासतौर पर उन लोगों को ख्याल रखना चाहिए जिन्हें डायबिटीज जैसी बीमारी होती है. क्योंकि ऐसे मामलों में लक्षण और भी तेज हो सकते हैं.

यहां जानें लक्षण और कैसे करें बचाव

अब सवाल आता है कि आखिर इसके लक्षण क्या हैं? जिन्हें पहचानकर आप इससे बच सकते हैं. साथ ही कैसे बचाव कर सकते हैं. आइए इसके बारे में जान लेते हैं. फैटी लिवर के लक्षणों की अगर बात की जाए तो इसमें लगातार थकान, कमजोरी, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में तेज दर्द होना, भूख कम लगना, आंखें पीली पड़ जाना.

अगर इस तरह के लक्षण आपको दिखाई दे रहे हैं, तो आपको डॉक्टर को चेक करवा लेना चाहिए. वहीं अब बात करें कि आखिर आप कैसे इसका बचाव कर सकते हैं? तो इसका जवाब है कि मैदे का सेवन करने से बचें, रोजाना एक्सरसाइज करें, अगर पेट में दर्द है तो इसे हल्के में न लें. समस्या अगर अधिक गंभीर है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

यह भी पढ़ें: युद्ध ने खड़ी की दवाओं की सप्लाई चेन में परेशानी! WHO ने दी बड़ी वॉर्निंग

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments