होमWellnessBeautyट्रेंड कर रहा ‘फेशियल ड्राई ब्रशिंग’, क्या सच में मिलेगी परफेक्ट जॉलाइन?...

ट्रेंड कर रहा ‘फेशियल ड्राई ब्रशिंग’, क्या सच में मिलेगी परफेक्ट जॉलाइन? ट्राई करने से पहले पढ़ें खबर

ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन क्या ये स्किन सेहत के लिए फायदेमंद है भी या नहीं? इसके लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल.

Facial Dry Brushing: इन दिनों ब्यूटी को लेकर सोशल मीडिया पर न जाने तरह-तरह के ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं.लेकिन इसके अपने फायदे-नुकसान होते है. जरूरी नहीं हर ट्रेंड सही हो, कुछ ब्यूटी ट्रेंड शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. इसलिए इन्हें फॉलो करने से पहले जान लें पूरी सच्चाई.

आजकल सोशल मीडिया पर परफेक्ट जॉलाइन के लिए फेशियल ड्राई ब्रशिंग का तरीका बहुत ट्रेंड कर रहा है. बिना किसी महंगे प्रोडक्ट्स के बिना और नैचुरल तरीके से आप अपनी जॉलाइन को शार्प दे पाएंगे. फेशियल ड्राई ब्रशिंग स्किनकेयर का एक ऐसा तरीका है जिसमें चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए एक मुलायम, सूखे ब्रश का इस्तेमाल धीरे-धीरे किया जाता है. ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन क्या ये स्किन सेहत के लिए फायदेमंद है भी या नहीं? इसके लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल.

क्या है फेशियल ड्राई ब्रशिंग? | Facial Dry Brushing

फेशियल ड्राई ब्रशिंग स्किन को एक्सफोलिएट यानि स्किन की ऊपरी सतह से मृत कोशिकाओं (dead skin cells), गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने की एक प्रक्रिया है. जिसमें सॉफ्ट और सूखे ब्रश का प्रयोग किया जाता है. ट्रेंड के मुताबिक ये स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, और चेहरा ग्लोइंग करता है. आम तौर पर, इस तरीके में चेहरा धोने से पहले कुछ देर के लिए हल्के, ऊपर की ओर स्ट्रोक्स दिए जाते हैं. कई मामलों में फेशियल ड्राई ब्रशिंग आपको गुआ शा जैसा लगता है, लेकिन इन दोनों में बहुत अंतर है.

क्या है गुआ शा?

बता दें कि फेशियल ड्राई ब्रशिंग में सूखी स्किन पर एक मुलायम, सूखे ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि गुआ शा (Gua Sha) एक पारंपरिक चीनी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें चिकने पत्थरों (अक्सर जेड या रोज क्वार्ट्ज) या औजारों का उपयोग करके स्किन को धीरे-धीरे खुरचा या रगड़ा जाता है. यह तकनीक रक्त परिसंचरण (blood circulation) को बढ़ाने, मांसपेशियों के तनाव को कम करने और चेहरे पर सूजन (puffiness) घटाकर उसे सुडौल (sculpted) बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है.

हो सकते हैं स्किन साइड इफ़ेक्ट

अक्सर कई लोग वायरल ट्रेंड को देखकर उन्हें फॉलो करने लगते हैं. लेकिन इस तरह के कंटेट को फॉलो करने से आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है. अगर फेशियल ड्राई ब्रशिंग गलत तरीके से की जाए, तो इसके कुछ खतरे हो सकते हैं. सख्त ब्रिसल्स वाले ब्रश का इस्तेमाल करने या बहुत ज़्यादा दबाव डालने से त्वचा में जलन हो सकती है और लालिमा आ सकती है.

जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, उन्हें ब्रशिंग के बाद जलन, खुजली या सूखापन महसूस हो सकता है. इसे बहुत ज़्यादा करने से त्वचा की सुरक्षा परत (स्किन बैरियर) को नुकसान पहुँच सकता है, जिससे त्वचा पर मुहासे निकलने की संभावना बढ़ जाती है.

जिन लोगों को मुहासे, एक्ज़िमा, रोसेसिया या खुले घाव हैं, उन्हें फेशियल ड्राई ब्रशिंग बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे ये समस्याएँ और बिगड़ सकती हैं। सिर्फ़ यही नहीं, बल्कि साफ़-सफ़ाई का ध्यान न रखने, जैसे कि गंदे ब्रश का इस्तेमाल करने से भी बैक्टीरिया फैल सकते हैं और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

जॉलाइन का शेप आपकी हड्डी की बनावट और फैट पर निर्भर करता है. इसलिए इस तरह के ट्रेंड को देखने की बजाए, आपको पहले स्किन स्पेशिलियटी से मिलना जरूरी है. इस तरह के ट्रेंड फॉलो करने से आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी इस्तेमाल करते हैं Face Scrub? इनमें छिपे ये Ingredients स्किन को कर देंगे डैमेज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments