होमPodcastमहिलाओं में क्यों होता हार्मोनल बदलाव? शरीर में किस तरह के पड़ते

महिलाओं में क्यों होता हार्मोनल बदलाव? शरीर में किस तरह के पड़ते

Irregular Periods: महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव कई बार पीरियड्स (Menstrual Cycle) को प्रभावित करते हैं. इसी से जुड़े सवालों का जवाब दे रही हैं Dr. Uma Mishra, जो Motherhood Hospital में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं. सबसे पहले बात करें Irregular Periods की. अगर पीरियड्स समय पर नहीं आते या कभी […]

Irregular Periods: महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव कई बार पीरियड्स (Menstrual Cycle) को प्रभावित करते हैं. इसी से जुड़े सवालों का जवाब दे रही हैं Dr. Uma Mishra, जो Motherhood Hospital में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं.

सबसे पहले बात करें Irregular Periods की. अगर पीरियड्स समय पर नहीं आते या कभी जल्दी-कभी देर से आते हैं, तो इसे अनियमित माना जाता है. ऐसी स्थिति में ओव्यूलेशन प्रभावित हो सकता है, जिससे प्रेग्नेंसी में दिक्कत आ सकती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि प्रेग्नेंसी असंभव है. सही इलाज और लाइफस्टाइल सुधार से फर्टिलिटी बेहतर की जा सकती है. नॉर्मल पीरियड साइकिल 21 से 35 दिनों के बीच होता है और ब्लीडिंग आमतौर पर 2 से 7 दिन तक रहती है. अगर इससे ज्यादा या कम हो रहा है, तो यह किसी समस्या का संकेत हो सकता है.

Irregular Periods होने के पीछे का क्या कारण?

पीरियड्स गड़बड़ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे हार्मोनल असंतुलन, PCOS, थायरॉयड, तनाव, अचानक वजन बढ़ना या घटना, और खराब लाइफस्टाइल. आजकल नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, क्योंकि नींद की कमी हार्मोन पर असर डालती है.

कई महिलाएं सोचती हैं कि Irregular Periods का मतलब Menopause है, लेकिन यह सही नहीं है. मेनोपॉज एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो आमतौर पर 45–50 साल की उम्र में होती है. कम उम्र में पीरियड्स अनियमित होना किसी बीमारी या हार्मोनल गड़बड़ी का संकेत हो सकता है.

Heavy Bleeding भी एक गंभीर समस्या हो सकती है. इससे शरीर में खून की कमी (एनीमिया), कमजोरी, चक्कर और थकान हो सकती है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेकर सही इलाज करना जरूरी है.

अंत में, पीरियड्स में किसी भी तरह की गड़बड़ी को नजरअंदाज न करें. सही समय पर जांच और इलाज से आप अपनी सेहत और फर्टिलिटी दोनों को बेहतर बना सकती हैं.

यह भी देखें: 40+ की महिलाएं लाइफस्टाइल पर दें खास ध्यान, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments