होमPodcast40+ की महिलाएं लाइफस्टाइल पर दें खास ध्यान, दिल की बीमारियां रहेंगी...

40+ की महिलाएं लाइफस्टाइल पर दें खास ध्यान, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

Women Health: महिलाओं की सेहत में उम्र बढ़ने के साथ होने वाले हार्मोनल बदलाव एक अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर जब वे मेनोपॉज़ के चरण में प्रवेश करती हैं. मेनोपॉज़ एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन इसके दौरान शरीर में कई बदलाव आते हैं. हॉट फ्लैशेज, मूड स्विंग्स, नींद की समस्या, हड्डियों की कमजोरी, दिल की […]

Women Health: महिलाओं की सेहत में उम्र बढ़ने के साथ होने वाले हार्मोनल बदलाव एक अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर जब वे मेनोपॉज़ के चरण में प्रवेश करती हैं. मेनोपॉज़ एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन इसके दौरान शरीर में कई बदलाव आते हैं. हॉट फ्लैशेज, मूड स्विंग्स, नींद की समस्या, हड्डियों की कमजोरी, दिल की बीमारियों का खतरा और थायराइड असंतुलन जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं. सही जानकारी और समय पर देखभाल से इन चुनौतियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

इस विषय पर विस्तार से जानकारी दे रही हैं Dr. Suman Mehla, जो Fortis Hospital, Greater Noida में Director – Obstetrics & Gynaecology हैं और महिलाओं की सेहत के क्षेत्र में 21 से अधिक वर्षों का अनुभव रखती हैं. उनके अनुसार, मेनोपॉज़ को लेकर जागरूकता और नियमित हेल्थ चेकअप बेहद जरूरी है.

40 प्लस की महिलाएं लाइफस्टाइल पर दे खास ध्यान

डॉ. मेहला बताती हैं कि 40+ उम्र की महिलाओं को अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना चाहिए. कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर डाइट हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है. इसके अलावा, विटामिन B12, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी शरीर के लिए जरूरी हैं.

एक्टिव रहना भी उतना ही जरूरी है. रोजाना हल्का व्यायाम, योग या वॉक करने से न केवल वजन नियंत्रित रहता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है. साथ ही, नियमित मेडिकल टेस्ट जैसे बोन डेंसिटी टेस्ट, थायराइड प्रोफाइल, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की जांच कराते रहना चाहिए।

डॉ. मेहला इस बात पर जोर देती हैं कि हर महिला का अनुभव अलग होता है, इसलिए किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से सलाह लें. सही मार्गदर्शन, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मेनोपॉज़ को एक सहज और सकारात्मक अनुभव बनाया जा सकता है.

यह भी देखें: हर Cholesterol बुरा नहीं होता, कुछ शरीर को सुरक्षा भी देते हैं…देखें VIDEO


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments