होमHealth News4 साल का बड़ा मिशन! क्या अब खत्म होगा भारत में बच्चों...

4 साल का बड़ा मिशन! क्या अब खत्म होगा भारत में बच्चों का कुपोषण? ICMR का मेगा प्लान चौंकाने वाला!

Child Malnutrition Problem: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी (ICMR) ने भारत में बच्चों के कुपोषण की मुश्किल और लंबे समय से चली आ रही थी.

Child Malnutrition Problem: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी (ICMR) ने भारत में बच्चों के कुपोषण की मुश्किल और लंबे समय से चली आ रही समस्या पर गहराई से समझने के लिए एक बड़ा और व्यापक रिसर्च शुरू करने वाली है. जानकारी के अनुसार ये रिसर्च चार साल तक चलने वाली मल्टी-स्टेट ट्रायल होगा. इसमें देश के अलग-अलग राज्य, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शामिल किया जाने वाला है.

इस रिसर्च करने का मकसद विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक परिस्थितियों में कुपोषण की वास्तविक स्थिति को समझा जा सके. साथ ही ये जानना है कि आखिर बच्चे कुपोषित क्यों हो रहे हैं. इसी के साथ ये भी समझा जाएगा वर्तमान में चल रही सरकारी योजनाएं, जैसे पोषण अभियान या फिर आंगनवाड़ी सेवाएं, ये जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी साबित हो रही हैं. साथ ही कहां सुधार किया जा सकता है और उसकी जरूरत है.

रिसर्च में इन चीजों पर रखी जाएगी नजर

जानकारी के अनुसार इस रिसर्च के दौरान बच्चों की लंबाई, वजन, बॉडी की ग्रोथ, पोषण का स्तर और मेंटली और फिजीकली विकास पर लगातार नजर रखी जाएगी. कई मामलों में गर्भावस्था के समय से लेकर बच्चे के शुरुआती वर्षों तक डेटा इकट्ठा किया जाएगा. जिससे की यह समझा जा सके कि मां के पोषण, जीवनशैली और स्वास्थ्य का बच्चे के विकास पर क्या असर पड़ता है. इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि बच्चे को मिलने वाला खाना, परिवार की आर्थिक स्थिति, माता-पिता की शिक्षा और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं कुपोषण को किस हद तक प्रभावित करती हैं.

कुपोषण आम समस्या नहीं

भारत में कुपोषण एक समान समस्या नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में इसके कारण अलग-अलग हैं. कहीं भोजन की कमी है, तो कहीं सही पोषण के बारे में जानकारी की कमी है, और कहीं परंपरागत खानपान या सामाजिक मान्यताएं भी इसकी वजह बनती हैं. यही कारण है कि अब तक एक जैसा समाधान हर जगह पूरी तरह सफल नहीं हो पाया. ICMR का यह अध्ययन इन सभी विविध कारणों को वैज्ञानिक तरीके से समझकर ऐसे समाधान विकसित करने में मदद करेगा जो स्थानीय जरूरतों के अनुसार हों और ज्यादा प्रभावी साबित हों.

इस रिसर्च से मिलने वाले डेटा और निष्कर्ष सरकार और नीति-निर्माताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे. इनके आधार पर भविष्य में ऐसी योजनाएं बनाई जा सकेंगी जो न केवल कुपोषण को कम करें, बल्कि बच्चों के संपूर्ण विकास शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक को भी बेहतर बनाएं. कुल मिलाकर, ICMR का यह चार साल का अध्ययन भारत में बच्चों के कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में एक मजबूत और निर्णायक कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में लाखों बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है.

यह भी पढ़ें: Ozempic दवा से चली जाएगी आंखों की रोशनी? रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

Recent Comments