HomeHealth NewsOzempic दवा से चली जाएगी आंखों की रोशनी? रिसर्च में हुआ चौंकाने...

Ozempic दवा से चली जाएगी आंखों की रोशनी? रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Can Ozempic cause vision loss: डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा पर एक नई रिसर्च की गई. इस रिसर्च की अब काफी चर्चा हो रही है.

Can Ozempic cause vision loss: डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा पर एक नई रिसर्च की गई. इस रिसर्च की अब काफी चर्चा हो रही है. इस नई रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे किए गए. दरअसल ये दवा रेयर लेकिन गंभीर रूप से आंखों की समस्या का खतरा बढ़ा सकती है. साथ ही ये स्थायी रूप से नजरों को कमजोर यहां तक की खत्म कर सकती है.

ये रिसर्च रिपोर्ट डराती है, जिससे संकेत मिला है ये दवा रेयर लेकिन गंभीर आंखों की समस्या का खतरा बढ़ा सकती है. जानकारी के अनुसार ये दवा स्थायी रूर से नजर कमजोर कर सकती है. जिसके बाद से एक बार फिर से ये दवा चर्चा में है. आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह? साथ ही किस दवा पर रिसर्च की गई है.

इस दवा पर हुई काफी रिसर्च

जानकारी के अनुसार डेनमार्क की साउथ डेनमार्क विश्वविद्यालय के साइंटिस्ट ने दो बड़ी स्टडी की. जिसमें ओजेम्पिक की सेफ्टी को एनालाइज किया गया है. आपको बता दें कि ये दवा ब्लड शुगर कंट्रोल करने और उसके साथ-साथ वजन को घटाने में काफी मदद करती है. क्योंकि वजन घटाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है इस कारण इसका उपयोग भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है.

रिसर्च में नॉन आर्टेरिटिक एंटीरियर इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी (NAION) पर फोकस किया गया है. NIAON यानी जब आंखों की ऑप्टिक नर्व तक ब्लड का फ्लो अचानक कम हो जाता है. साथ ही ये कंडिशम हमारी आंख से दिमाग तक ते विजन की जानकारी पहुंचाने का काम करता है. हालांकि अगर ये प्रभावित हो जाए तो अचानक से विजन चला जा सकता है. साथ ही कई मामलों में ये स्थायी भी होती है.

गंभीर है ये बीमारी

जानकारी के लिए बता दें कि NAION एक रेयर कंडिशन है. लेकिन डॉक्टर इसके रिजल्ट के कारण इसे बेहद गंभीरता से लेते हैं. क्योंकि इससे मरीजों की आंखों की रोशनी तक जा सकती है. कई मामलों में ऐसा भी देखा जाता है कि ये दूसरी आंखों को भी अफेक्ट डालती है. वहीं इस रिसर्च को क्यों किया गया? तो बता दें कि इसकी शुरुआत अमेरिका से की गई थी. जिसमें ये क्लेम किया गया कि जो लोग ओजेम्पिक दवा का सेवन कर रहे हैं, उन्हें NAION का खतरा दोगुना तक बढ़ सकता है. अब डेनमार्क के बड़े स्तर पर किए गए स्टडी ने इस आशंका को और मजबूती दी है.

स्टडी में शामिल किए गए इतने लोग

आपको बता दें कि इस स्टडी में 4.23 लाख लोगों को शामिल किया गया. ये सभी टाइप-2 डायबिटीज थे. इसमें भी उनके डेटा का एनालिसिस किया गया. जिसमें पाया गया कि करीब 1.06 लाख लोग ओजेम्पिक दवा का सेवन कर रहे थे. दरअसल रिसर्च के रिजल्ट सामने आए जिसमें खुलासा हुआ कि NAION का खतरा अन्य दवाएं लेने वालों की तुलना से लगभग दोगुना था.

यह भी पढ़ें: Healthy Heart के लिए पोटेशियम जरूरी, रोजाना खाएं ये 3 फल, बीमारियों से दूर रहेगा दिल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Types Of Yogurt: कितनी तरह की होती है दही? खाने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

Types Of Yogurt: दही भी कई तरह की होती है. साधारण दही से लेकर फ्लेवर्ड वाली तक. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कितनी तरह की दही होती है

गेहूं की रोटी खाने से बढ़ता है शुगर,जानें मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

Flour For Diabetes: डायबिटीज बीमारी में कौन सा आटा खाना फायदेमंद होगा? किस आटे से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेंगा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: मीठे फल बने खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: कैमिकल से फल पकाने पर रोक, खून निकलवाकर इंजेक्ट करवा रहे युवा, गर्मियों में बढ़ रही पेट की गर्मी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Types Of Yogurt: कितनी तरह की होती है दही? खाने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

Types Of Yogurt: दही भी कई तरह की होती है. साधारण दही से लेकर फ्लेवर्ड वाली तक. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि कितनी तरह की दही होती है

गेहूं की रोटी खाने से बढ़ता है शुगर,जानें मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

Flour For Diabetes: डायबिटीज बीमारी में कौन सा आटा खाना फायदेमंद होगा? किस आटे से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेंगा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: मीठे फल बने खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: कैमिकल से फल पकाने पर रोक, खून निकलवाकर इंजेक्ट करवा रहे युवा, गर्मियों में बढ़ रही पेट की गर्मी.

मीठे फल सेहत के लिए क्यों बन रहे खतरनाक? FSSAI का क्या है कहना? देखें Video

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया में आपका स्वागत है. आज हम बात कर रहे हैं सेहत से जुड़े तीन बड़े मुद्दों...

Recent Comments