होमWellnessBeautyस्ट्रेट बालों के लिए केराटिन ट्रीटमेंट कितना सही? जानें इसके साइड इफेक्ट्स

स्ट्रेट बालों के लिए केराटिन ट्रीटमेंट कितना सही? जानें इसके साइड इफेक्ट्स

Side Effects Of Keratin Treatment: केराटिन ट्रीटमेंट कराने से पहले इसके साइड इफेक्ट्स जान लेना बहुत जरूर हैं.

Side Effects Of Keratin Treatment: अगर हम ब्यूटी ट्रीटमेंट को खूबसूरती की दुकानें कहें तो गलत नहीं होगा क्योंकि आज के समय में ब्यूटी ट्रीटमेंट वालों की कमी नहीं है. चेहरे से डार्क सर्कल्स हटाने से लेकर हाथ-पैर और बालों तक के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट की दुकानें खुली हुई है.

वहीं बालों की खूबसूरती के लिए केराटिन नाम तो आपने खूब सुना होगा. केराटिन ट्रीटमेंट बालों को सिल्की बनाता है, जो घुंघराले, रूखे और डैमेज बालों को प्रोटीन (केराटिन) प्रदान करके उन्हें सीधा, चमकदार और सिल्की बनाता है. यह बालों के क्यूटिकल्स को सील करता है, फ्रिज़ को कम करता है और लगभग 3-5 महीने तक बालों को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है. लेकिन केराटिन ट्रीटमेंट कराने से पहले इसके साइड इफेक्ट्स जान लेना बहुत जरूर हैं.

केराटिन ट्रीटमेंट के नुकसान | Side Effects Of Keratin Treatment

सिर दर्द: बालों के स्मूद बनाने के लिए आर्टिफिशियल फर्माल्डिहाइड नाम के केमिकल का प्रयोग किया जाता है. यह केमिकल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. एक्सपर्ट बाताते है कि ये केमिकल आंखों में जलन, सिर दर्द, गले में खराश और स्किन एलर्जी तक दे सकता है. इस ट्रीटमेंट को बार-बार कराने से सांस संबंधी समस्या भी हो सकती है.

नेचुरल टेक्सर खराब करता: केराटिन ट्रीटमेंट करवाने से बालों के नेचुरल शाइन पर असर पड़ता है. आपने अक्सर अपने आसपास लोगों को ये कहते सुना होगा कि हमने केराटिन कराया था जिसके बाद बाल झाड़ू जैसे हो गए हैं, दरअसल इस ट्रीटमेंट के बाद बालों का नेचुरल टेक्सचर खराब हो जाता है. इसके साइड इफेक्ट होते हैं कि बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी जैसे नजर आते हैं.

एलर्जी इंफेक्शन: जो लोग केराटिन ट्रीटमेंट करवाते हैं. उन्हें एलर्जी होने का भी खतरा रहता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है उन्हें डॉक्टर से पूछ कर केराटिन करवाना चाहिए. कहा जाता है इसमें प्रयोग होने वाले केमिकल आंखों में जलन और स्किन एलर्जी तक दे सकते हैं. इसलिए इन्हें कराने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

स्कैल्प इंफेक्शन: जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें स्किन एलर्जी हो जाती है. वहीं स्कैल्प ड्राई होने की समस्या भी हो सकती है क्योंकि इनमें प्रयोग होने वाले केमिकल स्कैल्प ड्राई कर सकता है. वहीं ड्राइनेस के कारम डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Eye Makeup करते समय छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल, अपनाएं ये टिप्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Recent Comments