होमDietशाकाहारी लोग कहां से लें High Protein? खाएं ये 5 वेज फूड,...

शाकाहारी लोग कहां से लें High Protein? खाएं ये 5 वेज फूड, मिलेगा अंडे से दोगुना प्रोटीन

High Protein Foods: आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि आपके लिए हाई प्रोटीन फूड्स कौन-कौन से हैं. मिलेगा अंडे से दोगुना प्रोटीन.

High Protein Foods: लोगों में इस बात की भ्रांति है कि अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है. जिसकी वजह से वह डाइट में इसे अक्सर शामिल करते हैं.लेकिन जो लोग शाकाहारी है उनका क्या? वह कहां से ले प्रोटीन? तो इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि अंडे के अलावा किन फूड्स में हाई प्रोटीन पाया जाता है.

प्रोटीन जरूरी पोषक तत्व है जो शरीर की मांसपेशियों, हड्डियों, स्किन, बालों और सेल्स के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के लिए बेहद जरूरी है. इसके अलावा यह एंजाइम और हार्मोन बनाकर मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल में रखता है. हीमोग्लोबिन के माध्यम से ऑक्सीजन पहुंचाता है, और इम्यून सिस्टम बूस्ट करता है जिससे हमारा शरीर बीमारियों से बचा रहता है. इसलिए प्रोटीन का सेवन हमारे लिए जरूरी है. शाकाहारी लोगों के सामने प्रोटीन को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति रहती है कि कहां से प्रोटीन की मात्रा लें. तो आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि आपके लिए हाई प्रोटीन फूड्स कौन-कौन से हैं.

हाई प्रोटीन फूड्स

क्विनोआ

जो लोग शाकाहारी है वह क्विनोआ से हाई प्रोटीन ले सकते हैं. 100 ग्राम क्विनोआ में लगभग 14 ग्राम प्रोटीन होता है. जहां एक अंडे में लगभग 6 से 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. ऐसे में किनोआ में दोगुना प्रोटीन आसानी से मिल जाता है. प्रोटीन के अलावा क्विनोआ में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और आवश्यक अमीनो एसिड भरपूर मात्रा मे पाए जाते हैं. जो लोग अंडा नहीं खाते या फिर शाकाहारी है उनके लिए क्विनोआ से बेहतरी ऑप्शन कोई हो ही नहीं सकता.

पनीर

शाकाहारी लोगों के लिए दूसरा सबसे बेहतरीन ऑप्शन है पनीर, जी हां. 100 ग्राम पनीर में लगभग 18 से 20 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. यह एक अंडे के बराबर प्रोटीन देता है. पनीर को आप घर में आसानी से भी बना सकते हैं वहीं मार्किट से भी लाया जा सकता है. पनीर में हेल्दी फैट, कैल्शियम और फास्फोरस भी पाया जाता है. इनके अलावा इसमें विटामिन बी12, विटामिन ए, सेलेनियम, और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. जो हड्डियों की मजबूती, मांसपेशियों के विकास, वजन कंट्रोल करने और पाचन सुधारने में बहुत महत्वपूर्ण हैं.

सोया चंक्स

प्रोटीन का अच्छा सोर्स सोया चंक भी है. 100 ग्राम सोया चंक्स में 50 से 52 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. यह शाकाहारी लोगों के लिए सुपरफूड से कम नहीं है. जो एक अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन दे सकता है. प्रोटीन के अलावा इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आइसोफ्लेवोन्स भी पाया जाता है, जो हड्डियों और हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं.

चना

इनके अलावा चने में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है.100 ग्राम चनों के अंदर लगभग 15 से 19 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इन्हें आप किसी भी रूप में खा सकते हैं. चने में प्रोटीन के अलावा फाइबर, और कार्बोहाइड्रेट भी पाए जाते हैं. चना में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और फास्फोरस जैसे खनिज लवण भी पाए जाते हैं.

दाल

कई लोगों के घर में दाल रोज बनाई जाती है. दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. 100 ग्राम दाल में 9 से 12 ग्राम प्रोटीन आसानी से मिल जाता है. इसके अलावा इसमें आयरन, फाइबर और जरूरी विटामिन्स भी मिलते हैं. ये डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी बढ़िया है.

यह भी पढ़ें: गर्मी में जरूर खाएं लौकी, औषधीय गुणों से भरपूर ये सब्जी, बनाएं ये स्वादिष्ट भोजन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments