होमHealth Newsगाय का दूध करेगा ड्राई आइज की समस्या को दूर! सफल हुआ...

गाय का दूध करेगा ड्राई आइज की समस्या को दूर! सफल हुआ दिल्ली AIIMS का ट्रायल

AIIMS Dry Eye Treatment: आजकल कम उम्र में लोग कई गंभीर बीमारी का शिकार होते जा रहे हैं. इसका कारण है लोगों का खराब लाइफस्टाइल.

AIIMS Dry Eye Treatment: आजकल कम उम्र में लोग कई गंभीर बीमारी का शिकार होते जा रहे हैं. इसका कारण है लोगों का खराब लाइफस्टाइल. लगातार लैपटॉप के आगे बैठे रहना. स्क्रीन टाइम लोगों का काफी ज्यादा हो चुका है. नतीजा आंखों की दिक्कत का सामना करना पड़ता है. कम उम्र वाले लोग भी लैपटॉप, मोबाइल और टीवी का अधिक इस्तेमाल करने लगे हैं. जिसके कारण ये समस्या और भी बढ़ती जा रही है.

अब दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS ने एक ट्रायल किया और उसके काफी अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिले. जानकारी के अनुसार साइंटिस्ट ने ड्राई आई की समस्या और उसके इलाज के लिए एक नई दवा की खोज की. जिसे बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है. खास बात ये है कि यह दवा दूध से मिलने वाले प्रोटीन लैक्टोफेरिन पर आधारित है, जिसे खासतौर पर आंखों की नमी बनाए रखने और सूजन कम करने के लिए विकसित किया गया है.

गाय के दूध से तैयार की गई ये दवा

आपको हैरानी होगी कि इस टैबलेट को गाय के कोलोस्ट्रम यानी पहला दूध जिसे कहा जाता है. उससे प्राप्त लैक्टोफेरिन प्रोटीन से तैयार की गई है. यानी ये दवा गाय के दूध से तैयार की गई है. जानकारी के अनुसार कोलोस्ट्रम पोषक तत्व और बायोएक्टिव कंपाउंड्स का खजाना माना जाता है. जो हमारे शरीर को रिपेयर और इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में हमारी मदद करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले पर साइंटिस्ट डॉक्टर सुजाता शर्मा ने बताया कि इस दवा को तैयार करने के लिए एक जापानी कंपनी के साथ पार्टनरशिप की गई है. इस ट्रायल पर आधारित रिसर्च पेपर फिलहाल एक साइंटिस्ट जर्नल में प्रकाशन के लिए समीक्षा के दौर में है.

क्या होता है ड्राई आई?

पहले जान लेते हैं कि ड्राई आई क्या होता है, तो बता दें कि ये एक ऐसी परेशान करने वली समस्या है. जो तब होती जब आंखों में आंसू की पर्याप्त मात्रा में नहीं बनते. उनकी क्वालिटी ठीक नहीं होती. नतीजा आंखों में जलन, लालपन और भारीपन महसूस होने लगता है. खासतौर पर ये समस्या लंबे समय तक स्क्रीन देखने के कारण होती है और यही आदत और इस समस्या को बढ़ा रही है. क्योंकि इससे पलक झपकने की दर काफी कम हो जाती है. अब तक AIIMS में 200 मरीजों पर ट्रायल किया गया. बताया गया कि सीनियर आई एक्सपर्ट डॉ नम्रता शर्मा की अगुवाई में मरीजों को तीन महीने तक रोजाना 250 एमजी लैक्टोफेरिन दिया गया.

आंखों के आंसुओं की क्वालिटी और क्षमता में सुधार

जानकारी के अनुसार जिन मरीजों पर ट्रायल किया गया उनके आंखों में आंसू बनने की क्षमता और उनकी क्वालिटी दोनों में काफी सुधार देखने को मिला. फिलहाल डॉक्टर ड्राई आईज की समस्या से निपटने के लिए ड्रॉप्स या कभी-कभी स्टेरॉयड का सहारा लेते हैं, लेकिन ये केवल अस्थायी राहत देते हैं और इनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. इसके मुकाबले लैक्टोफेरिन आधारित यह नई थेरेपी सुरक्षित, असरदार और किफायती विकल्प के रूप में सामने आई है.

यह भी पढ़ें: आपको बीमार बना रही आसपास की बदबू! सेहत पर पड़ रहा बुरा असर; रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments