होमDietगर्मी में जरूर खाएं लौकी, औषधीय गुणों से भरपूर ये सब्जी, बनाएं...

गर्मी में जरूर खाएं लौकी, औषधीय गुणों से भरपूर ये सब्जी, बनाएं ये स्वादिष्ट भोजन

Bottle gourd benefits: भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे घीया, दूधी, लौका और कलौंजी के नामों से भी जाना जाता है.

Bottle gourd benefits: गर्मियों में लौकी खाने वाली सबसे आम सब्जियों में एक है. लौकी की सब्जी के अलावा इसका हलवा, रायता और मिठाई तक बनाई जाती है. लौकी गर्मी में खाने वाली मौसमी सब्जी है. इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं. लौकी की तासीर ठंडी होती है. इसके अलावा ये पचाने में भी हल्की होती है. वहीं लौकी के अनगिनत फायदे भी होते हैं.

लौकी को अंग्रेजी में Bottle Gourd कहा जाता है. वही भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे घीया, दूधी, लौका और कलौंजी के नामों से भी जाना जाता है. गर्मियों में इस सब्जी के सेवन से शरीर ठंडा रहता है और पाचन संबंधी किसी प्रकार की कोई समस्या देखने को नहीं मिलती. इसके अलावा ये सब्जी वजन घटाने, पाचन में सुधार और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करती है. इसमें 90% से अधिक पानी और फाइबर पाया जाता है, जो पेट को ठंडा रखता है.

लौकी पर हुई रिसर्च

लौकी पर हुई रिसर्च में बताया गया है कि लौकी गर्मी में अनगिनत फायदे देता है. गर्मियों में ज्यादा पसीना आने से जरूरी पोषक तत्व पसीने में बह जाते हैं. शरीर से सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोषक तत्व निकल जाते हैं. वहीं Journal of Food Science and Technology की रिसर्च बताती है कि लौकी के सेवन करने से जरूरी पोषक तत्व वापस आ जाते हैं. डिहाइड्रेशन की कमी पूरी होती है. इसमें 90 प्रतिशत पानी होने के कारण ये शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है. इसलिए गर्मियों में इसे सुपरफूड में काउंट किया जाता है.

लौकी से बनी ये स्वादिष्ट भोजन

सादी सब्जी: अगर आप लौकी की सब्जी बनाना चाहते हैं तो इन्हें छोटा-छोटा काट लें. इसके बाद इन्हें कम तेल में फ्राई करें. इसमें स्वाद के लिए थोड़ा सा मसाला डाल लें. अगर आपका मन है तो इसमें जूस बढ़ाने के लिए थोड़ा पानी भी एड किया जा सकता है. अगन सूखा बनाना है तो सूखी सब्जी बना लें. इसके स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप चना दाल भी मिला सकते हैं. लौकी वेट लॉस, एसिडिटी या पेट में जलन जैसी समस्या से राहत देगा.

लौकी का सूप: गर्मियों में कई बार मौसम भी बदल जाता है. अगर किसी को ठंड लगे या फिर सर्दी लग गई है तो आप इसका सूप भी बना सकते हैं. चूंकि लौकी फाइबर का बेस्ट सोर्स है और इसे पचाना भी आसान है. लौकी का शूप शरीर को गर्म रखेंगा. एक्सपर्ट के अनुसार लौकी में पाए जाने वाले गुण पेट और शरीर के दूसरे ऑर्गन्स को फायदा पहुंचाते हैं.

लौकी का जूस: लौकी का जूस बनाने के लिए लौकी को कच्चा काट ले और इसे पीस लें. इसे छानकर पिएं. लौकी का जूस पाचन सुधारने, वजन कंट्रोल करने और दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए बेहतरीन सोर्स है. लौकी का जूस गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है.

यह भी पढ़ें: गर्मी में पेट को नेचुरली रखेगा ठंडा ये हरा पाउडर, खाना खाने के बाद जरूर खाएं

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments