होमHealth Newsगर्मी में पेट को नेचुरली रखेगा ठंडा ये हरा पाउडर, खाना खाने...

गर्मी में पेट को नेचुरली रखेगा ठंडा ये हरा पाउडर, खाना खाने के बाद जरूर खाएं

Fennel Seeds Benefits: अगर हम आपसे कहें कि पेट को ठंडा रखने के लिए एक छोटा सा तरीका बड़ा काम आ सकता है तो गलत नहीं होगा.

Fennel Seeds Benefits: गर्मी में पेट से जुड़ी बीमारियां ज्यादा देखने को मिलती है. जिनमें आमतौर पर अपच, गैस, ऐसिडिटी और पाचन का खराब होना शामिल है. वहीं डॉक्टर पेट को ठंडा रखने की सलाह देते हैं. पेट को ठंडा रखने के लिए छाछ, दही और ठंडे पेय पदार्थ, चना-सत्तू तक खाने की सलाह दी जाती है. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि पेट को ठंडा रखने के लिए एक छोटा सा तरीका बड़ा काम आ सकता है तो गलत नहीं होगा.

दरअसल हरी चीज यानि सौंफ, सौंफ का सेवन पेट को ठंडा रखता है. सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसके अलावा ये पाचन में भी हल्का है और पेट की गर्मी को तुरंत शांत करता है. इसके अलावा इसमें ऐसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिहाज से सही माने जाते है. इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. वहीं इसका सबसे बड़ा फायदा पेट को स्वस्थ रखना है. इसलिए खाना खाने के बाद थोड़ा सा सौंफ खाना सेहत और पेट की सेहत के लिए वरदान साबित होगा.

सौंफ में पाए जाने वाले तत्व

सौंफ शरीर और पेट को ठंडा रखने के आलावा फाइबर से भरपूर होता है. इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व भी होते हैं. इसमें विटामिन सी पाया जाता है जिसकी वजह से ये इम्यूनिटी बूस्ट करता है. सौंफ खाने से वजन कंट्रोल में रहता है वहीं मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है.

सौंफ पेट को रखता ठंडा

सौंफ में पाए जाने वाला फाइबर पेट को ठंडा रखता है. आंतों को फायदा पहुंचाता है. जो लोग गैस, अपच या ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं वह सौंफ का सेवन कर सकते हैं. सौंफ में पाई जाने वाली एंटी इंफ्लामेटरी गुण आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद है. जिन लोगों की आंतों में दिक्कत रहती है वह सौंफ का सेवन कर सकते हैं. सौंंफ आंतों की सूजन को कम करता है. इसके अलावा इसकी तासीर ठंडी होती है इसिलए भी ये पेट को ठंडा रखता है.

कैसे करें सौंफ का सेवन

भुनी हुई सौंफ: सौंफ को हल्का भूनकर, उसमें थोड़ी मिश्री या अजवाइन मिलाकर खाने से पेट फूलना और गैस की समस्या में राहत मिलती है.
सौंफ का पानी (Detox Water): रात भर एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पिएं.
सौंफ की चाय या काढ़ा: एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में उबालें, फिर छानकर गरम-गरम पिएं.
पाउडर के रूप में: सौंफ को पीसकर उसका पाउडर (चूर्ण) बना लें और आधा चम्मच चूर्ण को गर्म पानी या दूध के साथ रात को लें.
भोजन में शामिल करें: आप सलाद, सूप या रोटी के आटे में भी सौंफ मिला सकते हैं.
सौंफ का पानी: अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं तो आप सौंफ का पानी बनाकर भी पी सकते हैं. रात में सोने से पहले सौंफ का एक चम्मच पानी में भिगोकर रख दें. अब इसे सुबह बासी मुंह ही पिएं. इस तरह पेट के एंजाइम एक्टिव हो पाते हैं और पाचन में सुधार आता है. भीगी हुई सौंफ को नाश्ते की चीजों में शामिल कर सकते हैं. वैसे इसे सीधा चबाना भी बेस्ट है.

यह भी पढ़ें: इस तरह के आलू हो सकते जहरीले, शरीर को कर देंगे बीमार, किचन से तुरंत करें बाहर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments