होमHealth Newsइस तरह के आलू हो सकते जहरीले, शरीर को कर देंगे बीमार,...

इस तरह के आलू हो सकते जहरीले, शरीर को कर देंगे बीमार, किचन से तुरंत करें बाहर

Potato Toxicity: वैसे तो अंकुरित खाना सेहत के लिए वरदाना साबित होता है. लेकिन इस मामले में आलू सेहत के लिए जहर साबित हो सकता है.

Potato Toxicity: वैसे तो अंकुरित खाना सेहत के लिए वरदाना साबित होता है. लेकिन इस मामले में आलू सेहत के लिए जहर साबित हो सकता है. इसिलए अगर आप भी अंकुरित आलू खाने के हेरफेर में हैं तो आपको थोड़ा सावधान होने की जरूरत है.

जी हां, अंकुरित आलू सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. अंकुरित आलू में सोलनिन (Solanine) और चाकोनिन (Chaconine) नामक ग्लाइकोएल्कलॉइड्स (Glycoalkaloids) नामक विषैला पदार्थ बढ़ जाता है. इसके सेवन से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए अगर आप भी अंकुरित आलू का सेवन करते हैं तो आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है.

सेहत पर पड़ सकता है भारी

हम सभी के घर में आलू कई तरह से प्रयोग किया जाता है. आलू सब्जी के अलावा चिप्स बनाने से लेकर लगभग हर सब्जी में डाला जाता है. जिस वजह से मां दर्जनों आलू खरीद लेती है. लेकिन जैसे जैसे समय बीतता है उन आलू में छोटे-छोटे सफेद या हरे रंग के अंकुर निकल आते हैं. जिन्हें खासतौर पर इग्नोर किया जाता है. घरों में इस तरह के आलू का प्रयोग कर लिया जाता है, लेकिन एक्पर्ट्स बताते हैं कि इस तरह के आलू खाना सेहत को नुकसान पहुंचाता है. फूड पॉइजनिंग से लेकर पेट दर्द, उल्टी, दस्त, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती हैं. वहीं इस तरह के आलू नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करता है. इसिलए आज ही इस तरह के आलू का सेवन बंद कर दें.

अंकुर आलू में पाए जाते हैं ये जहरीले तत्व

जब आलू भारी मात्रा में खरीद लिए जाते हैं तो वह कई महीनों तक घर में रखें रहते हैं जिस वजह से उनपर अंकुर निकल आते हैं. इसके अलावा कुछ आलू हरे रंग के भी होते है. इस तरह के आलू का मतलब है कि उसमें ग्लाइकोएल्कलॉइड्स बढ़ रहे हैं.

हरें रंग के या फिर अंकुरित आलू में सोलनिन (Solanine) और चाकोनिन (Chaconine) जहरीले ग्लाइकोएल्कलॉइड्स (Glycoalkaloids) तत्व पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र और तंत्रिका तंत्र यानि नर्वस सिस्टम पर असर डालते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि आलू का अंकुर होना एक नेचुरल प्रोसेस हैं, लेकिन उनमें यह प्रोसेस उसे कीड़ों और बीमारियों से बचाने के लिए होती है लेकिन इंसानों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं.

बरतें ये सावधानी

अंकुरित आलू के सेवन से बचने के लिए आपको उस आलू का सेवन नहीं करना. वहीं अगर आलू हल्का सा अंकुरित हुआ है तो आप उसे काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन अगर आलू नरम हो गया है और बड़े-बड़े अंकुर निकल आए हैं तो भूलकर भी इनका सेवन न करें. आलू में अंकुर न पड़े इसके लिए कुछ सावधानी बरतनी जरूरी है. उन्हें हमेशा ठंडी, सूखी और अंधेरी जगह पर रखें. धूप और नमी मिलने पर ही आलू तेजी से अंकुरित होते हैं. वहीं कई लोग आलू और प्याज को एक साथ रखते है, लेकिन सावधान बता दें कि प्याज से निकलने वाली गैस अंकुरण की प्रक्रिया को तेज कर देती है. जिससे आलू का अंकुरित होना लाजमी है. इसलिए आलू को प्याज के साथ न रखें.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में रहस्यमयी बीमारी का कहर! 6 बच्चों की हुई मौत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments