होमHealth Newsराजस्थान में रहस्यमयी बीमारी का कहर! 6 बच्चों की हुई मौत

राजस्थान में रहस्यमयी बीमारी का कहर! 6 बच्चों की हुई मौत

Rajasthan Mysterious Fever Outbreak: राजस्थान के सलूंबर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कुछ दिनों में लगातार कुछ बच्चों की मौते हुई.

Rajasthan Mysterious Fever Outbreak: राजस्थान के सलूंबर जिले के लसाड़िया ब्लॉक से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल पिछले कुछ दिनों में लगातार कुछ बच्चों की मौते हुई. जिसने जिले में चिंता बढ़ा दी है. इतना ही नहीं मामले के सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एक्टिव ह चुका है. सीएम भजनलाल के निर्देश अनुसार स्वास्थ्य विभाग के एक्सपर्ट की टीम गांव-गांव पहुंच रही हैं.

जानकारी के अनुसार ये टीम गांव-गांव पहुंचकर बच्चों और परिवार वालों की जांच कर रही है. दरअसल पिछले कुछ समय में दो से चार साल के बच्चों में बुखार, उल्टी-दस्त और ऐंठन के लक्षण दिखाई दे रहे हैं. जिससे बीमारी को लेकर रहस्य और गहरा गया है. वहीं इस मामले ने डर पैदा कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक बच्चों में एक जैसे बुखार के लक्षण पाए गए थे.

सभी बच्चों में पाए गए एक जैसे लक्षण

बताया गया कि जिन पांच बच्चों की मौत हुई उनमें एक जैसे ही लक्षण दिखाई दिए जैसे पहले बुखार, उल्टियां. कुछ ही देर में हालत इतने बेकाबु हुए कि 24 घंटे के अंदर ही बच्चों की मौत हो गई. जिसके कारण मौके पर हड़कंप मचा और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है. वहीं इस स्थिती की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के एक्सपर्ट की एक टीम को भेजा गया.

ये टीम जमीनी स्तर पर जाकर बीमारी के कारणों की जांच कर रही है. टीम का मकसद है इस बीमारी के पीछे के रहस्य जानना है. जमीनी स्तर पर जाकर बीमारी का कारण पचा किया जाएगा. ताकि ये पता लगाया जा सके कि कहीं ये कोई इंफेक्शन तो नहीं. या फिर महज मौसमी बीमारी है.

चीफ सेक्रेटरी ने किया रिव्यू

जानकारी के अनुसार इस हालात पर चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने सोमवार रात को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौके पर हालात का रिव्यू किया. साथ ही विभागों के बीच लगातार मॉनिटरिंग और मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए प्रिंसिपल सेक्रेटरी (मेडिकल और हेल्थ) गायत्री राठौर ने कहा, “लक्षण दिखने वाले किसी भी बच्चे को तुरंत इलाज दिया जाएगा। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बिना देर किए जिला अस्पतालों या मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाना चाहिए.”

कहीं ये JE तो नहीं?

इस मिस्टीरियस बुखार को लेकर फिलहाल जांच की जा रही है. लेकिन एक सवाल ये भी आता है कि कहीं ये JE यानी जैपनीस एन्सेफलाइटिस तो नहीं. दरअसल ये एक ऐसी गंभीर स्थिती है जिसमें ब्रेन के अंदर सूजन आ जाती है. हालांकि ये तब होती है, जब या तो ब्रेन में वायरल या फिर बैक्टीरियल इंफेक्शन कारण हो. लेकिन कई बार ये शरीर के इम्यून सिस्टम से भी हमला करती है. जिसे ऑटोइम्यून एन्सेफलाइटिस कहा जाता है. इस बीमारी के वायरस मच्छर और टिक जैसे कीड़ों के काटने से भी फैल सकते हैं. कुछ मामलों में इसका कारण क्लियर नहीं हो पाता.

एन्सेफलाइटिस के लक्षण क्या है?

इनके लक्षणों की अगर बात की जाए तो बता दें कि अगर इस बीमारी को समय रहते नहीं पहचाना यानी इसका इलाज नहीं किया तो ये और भी जानलेवा हो सकता है. इस कारण तुरंत मेडिकल हेल्प लें. साथ ही इसके लक्षणों को पहचानें. शुरुआती लक्षण फ्लु जैसे होते हैं. जिनमें बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, थकान या फिर कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. ये कुछ समय के बाद गंभीर रूप भी ले सकते हैं. इसलिए सावधानियां बरतनी चाहिए. कई मामलों में मरीजों की जान भी जाने का खतरा रहता है.

यह भी पढ़ें: Ozempic दवा से चली जाएगी आंखों की रोशनी? रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments