होमWellnessHome Remediesबदलते मौसम में ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम, नहीं होगा साइड इफेक्ट्स

बदलते मौसम में ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम, नहीं होगा साइड इफेक्ट्स

How To Cure Flu Fast At Home: बार-बार बदलता मौसम में बीमार होना लाजमी है. बच्चे ही नहीं बड़े भी बुखार, खांसी-जुकाम से परेशान रहते हैं.

How To Cure Flu Fast At Home: बार-बार बदलता मौसम में शरीर में थकान, चिड़चिड़ापन और बुखार, खांसी-जुकाम जैसी समस्या सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी परेशान करती है. लेकिन इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं बल्कि घर में रखे ही आयुर्वेदिक उपायों से आप इन समस्या को दूर कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

बार-बार मौसम बदलने से तापमान और नमी में अचानक उतार-चढ़ाव होता है, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. इसके कारण सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, फ्लू, गले में खराश, एलर्जी, जोड़ों में दर्द, थकान और पाचन संबंधी समस्याएं (दस्त, पेट संक्रमण) बहुत आम हो जाती हैं. इसलिए हर बार महंगी दवाई लेने की जरूरत नहीं बल्कि कुछ असरदार उपाय भी अपनाने चाहिए.

अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खें

देशी घी का लेप: सर्दी, जुकाम, गले की खराश की समस्या में देशी घी का लेप असरदार माना जाता है. अगर घर में कोई बच्चा इन समस्याओं से पीड़ित है तो उसे सोने से पहले एक चम्मच घी को कुछ बूंद गुनगुने पानी में मिलाकर बच्चे के शरीर पर गले से लेकर चेस्ट तक लगाएं. इससे बच्चे को राहत मिलेगी.

अदरक रस और शहद: सर्दी, जुकाम गले की खराश को दूर भगाने के लिए अदरक के रस को निकालकर उसमें कुछ बूंदे शहद की मिलाकर पी लें. इसमें एंटी इंफलामेटरी गुण होते हैं जो गले की खराश और सर्दी से राहत देते हैं.

मुलेठी का पानी: मुलेठी एक औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसमें पाए जाने वाले गुण एंटी इंफलामेटरी गुण गले में होने वाली सूजन को कम करता है और बलगम को शरीर से बाहर कर देता है और इम्यूनिटी बढ़ाकर वायरल इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करती है. इसे चबाकर भी खाया जा सकता हैं. इसके अलावा आधा चम्मच मुलेठी के पाउडर को पानी में उबालकर पी सकते हैं.

हल्दी, अदरक और पुराना गुड़: घर में रखी हल्दी अदरक और गुड़ का इस्तेमाल करके आप सर्दी, खांसी जुकाम को कम कर सकते हैं. इसके लिए आप 1 इंच अदरक को 1 चुटकी हल्दी और पुराने गुड़ के साथ दूध में उबालें। कुछ देर बॉइल करने के बाद ठण्डा करके इसे आसानी से पिया जा सकता है.

नमक के पानी के गार्गल: नमक के पानी गार्गल करने से भी इन समस्या को दूर किया जा सकता है. गर्म पानी में नमक डालकर उबाल लें. हल्के गुनगुने पानी से गार्गल करें. गार्गल करने से गले में मौजूद संकमण कम होते हैं. साथ ही गले में जमा कफ में भी आराम मिलता है.

यह भी पढ़ें: कब्ज की समस्या से हो सकती बीमारियां! बस रात में लें ये एक चीज, आंतों की हो जाएगी सफाई

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


    author avatar
    Fit Rahe India
    Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
    Fit Rahe India
    Fit Rahe India
    Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
    RELATED ARTICLES

    बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

    5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

    Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

    Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

    ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

    Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    Most Popular

    क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

    High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

    ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

    High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

    खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

    Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

    जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

    Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

    Recent Comments