होमHealth Newsअब Ai करेगा हार्ट फेल्योर की पहचान! जानें कैसे करेगा काम?

अब Ai करेगा हार्ट फेल्योर की पहचान! जानें कैसे करेगा काम?

Can AI Detect Heart Failure Early: आज के समय में हार्ट फेलियर की समस्या काफी आम होती जा रही है. इस समस्या ने काफी प्रभावित किया है.

Can AI Detect Heart Failure Early: आज के समय में हार्ट फेलियर की समस्या काफी आम होती जा रही है. न सिर्फ भारत में इस समस्या ने दुनियाभर में लोगों को काफी प्रभावित किया है. हार्ट फेलियर की समस्या तब होती है जब हमारा दिल शरीर में खून को ठीक से पंप नहीं कर पाता. हालांकि समय रहते इसे कंट्रोल नहीं किया गया तो ये चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. कई मामलों में जान भी जा सकती है.

आपको बता दें कि इस बीमारी को पहचान पाना आलान नहीं. डॉक्टरों के सामने यही सबसे बड़ी समस्या है कि कई मरीजों में एडवांस्ड हार्ट फेल्योर का पता देर से चलता है, नतीजा उन्हें सही समय पर इलाज नहीं मिल पाता. इसी पर एक नई रिसर्च की गई. जिसमें खुलासा हुआ कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टानी AI इस कंडिशन को आसान बना सकती है और बदल भी सकती है.

क्यों मरीज इस जांच से पीछे रह जाते?

आपको बता दें कि इस स्टडी को वील कॉर्नेल मेडिसिन, कॉर्नेल टेक, कोलंबिया यूनिवर्सिटी और न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन के साइंटिस्ट ने किया गया है. ये रिपोर्ट जर्नल एनपीजे डिजिटल मेडिसिन में भी प्रकाशित हुई है. हार्ट फेलियर की पहचान के लिए फिलहाल डॉक्टर एक खास टेस्ट जिसे कार्डियोपल्मोनरी एक्सरसाइज टेस्टिंग कहा जाता है उसका सहारा लेते हैं. ये टेस्ट दिल और फेफड़ों के काम करने की क्षमता की जानकारी देता है. हालांकि इस तकनीक का फायदा और इसे चलाने के लिए Trained स्टाफ सिर्फ बड़े अस्पतालों में होते हैं. यही कारण है कि कई मरीज इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते और इससे वंचित रह जाते हैं.

AI करेगा दिल की बीमारी की पहचान

अब इसपर एक नई रिसर्च की गई. इस नई रिसर्च के अनुसार साइंटिस्ट्स ने एक ऐसा AI सिस्टम तैयार किया है, जो हमारे हार्ट का अल्ट्रासाउंड करेगा और उसकी जांच इकोकार्डियोग्राफी और मरीज के सामान्य मेडिकल रिकॉर्ड का एनालिसिस करके बीमारी की गंभीरता का अंदाजा लगा सकता है. खास बात यह है कि यह तकनीक पीक VO2 जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर का अनुमान लगा सकती है, जो आमतौर पर केवल CPET के जरिए ही मापा जाता है.

हजारों मरीजों के डेटा को किया गया इस्तेमाल

जानकारी के लिए बता दें कि इस सिस्टम को तैयार करने के लिए करीब एक हजार हार्ट फेल्योर मरीजों के डेटा का इस्तेमाल किया गया है. इसमें अल्ट्रासाउंड वीडियो, ब्लड का फ्लो, हार्ट वॉल्व की एक्टिवीटी से जुड़ी कई जानकारियां शामिल थी. इसके बाद 127 मरीजों पर इसका टेस्ट भी किया गया. जिसमें इस एआई मॉडल ने करीब 85 प्रतिशत तक सटीकता के साथ हाई रिस्क वाले मरीजों की पहचान की और उनकी जानकारी दी. इसपर रिसर्चर्स का कहना है कि ये नई तकनीक रोजमर्रा के मेडिकल जरूरतों को आसानी से इस्तेमाल करने में लाई जा सकती है. क्योंकि इसमें वही डेटा उपयोग होता है जो पहले से उपलब्ध होता है. इससे उन मरीजों की पहचान संभव हो सकेगी, जो अभी तक नजरअंदाज हो रहे थे.

यह भी पढ़ें: लगातार हो रहा पैरों में दर्द? कहीं आपको तो नहीं ये बीमारी! एक्सपर्ट से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments