होमHealth Newsबिना शराब पिए भी हो सकता लिवर सिरोसिस? आपकी ये गलतियां पड़...

बिना शराब पिए भी हो सकता लिवर सिरोसिस? आपकी ये गलतियां पड़ सकती भारी!

Liver Damage Symptoms: अगर आप शराब का सेवन नहीं करते तो क्या लिवर सिरोसिस की प्रॉब्लम आपको हो सकती है? शराब पीने वोलों को ये शिकायत होती है.

Liver Damage Symptoms: अगर आप शराब का सेवन नहीं करते तो क्या लिवर सिरोसिस की प्रॉब्लम आपको हो सकती है? दरअसल ये एक ऐसी बीमारी है जो लोग शराब का सेवन अधिक करते हैं, उनमें देखी जाती थी. पर समय बदला और ये ट्रेंड भी बदल गया है. नए ट्रेंड के अनुसार अब डॉक्टरों के पास काफी चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं. यानी उन लोगों में भी लिवर सिरोसिस की प्रॉब्लम देखी जा रही है, जो शराब को हाथ तक नहीं लगाते.

यानी अगर आप शराब नहीं भी पीते तो आपको लिवर सिरोसिस होने का खतरा हो सकता है. इसके पीछे का कारण साफ है बदलती हुई लाइफस्टाइल. हमारे खान-पान का तरीका. हम किस तरह खा रहे हैं, ये निर्भर नहीं करता. बल्कि डेली लाइफ में हमारी आदतें कैसी है ये इस बात पर निर्भर करता है. खराब आदतें और लाइफस्टाइल कई बीमारियां जैसे बढ़ता हुआ वजन, डायिटीज को जन्म दे सकता है. लंबे समय तक बैठे रहने वाली भी आदत काफी खराब है.

लिवर सिरोसिस यानी साइलेंट किलर

क्या आप जानते हैं कि लिवर सिरोसिस को साइलेंट किलर भी कहा जाता है. इसके पीछे का कारणऱ साफ है ये बीमारी धीरे-धीरे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है. यानी इसके लक्षण तब साफ दिखाई देते हैं जब आपका लिवर पूरी तरह डैमेज हो चुका होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार अब इस बीमारी को सिर्फ शराब से जोड़ते हुए नहीं देखा जा रहा. बल्कि मोटापा, खराब आहार, डायबिटीज और फैटी लिवर की समस्या से भी जोड़ते हुए देखा जा रहा है.

लिवर सिरोसिस में होती है कैसी परेशानी?

अब जान लेते हैं कि आखिर लिवर सिरोसिस में कैसी परेशानी होती है? तो बता दें कि हमारी बॉडी के अहम पार्ट में से एक है लिवर. ये हमारे खाने को पचाने के साथ-साथ टॉक्सिन्स को फिल्टर करने साथ ही मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग करने में हमारी मदद करता है. जब लिवर पर अधिक प्रेशर पड़ता है. किसी भी रूप से लिवर पर प्रेशर पड़ सकता है. फैट के जरिए, इंफेक्शन के जरिए. ये धीरे-धीरे स्कार टिश्यू बनने लगता है. ऐसी कंडिशन आगे चलकर ही सिरोसिस में कंवर्ट हो जाती है.

जब ये कंडिशन शुरू होती है तो इसके लक्षण काफी नॉर्मल जैसे थकान लगना, भूख कम लगना, पेट में हल्की परेशानी होना या फिर बिना किसी कारण वजन कम होना. इस तरह की समस्या हो सकती है. लेकिन सामान्यय दिखने के कारण लोग इसे इग्रोर कर देते हैं. नतीजा बीमारी बढ़ जाती है. कई लोगों को लगता है कि ये महज नींद की कमी के कारण हो रहा है. इसलिए भी इग्नोर कर देते हैं. लेकिन धीरे-धीरे ये बीमारी बढ़ती रहती है, और इसके लक्षण गंभीर हो जाते हैं. जैसे पेट में सूजन आना, त्वचा और आंखों का पीला हो जाना, बार-बार किसी इंफेक्शन का शिकार हो जाना. कमजोरी महसूस होना लगता है.

यह भी पढ़ें: दिमाग को सिकोड़ रही आपकी सिगरेट पीने की आदत, जल्द बूढ़े हो जाएंगे आप

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments