HomeHealth Newsअब गांवों में भी मिलेगा AI जैसा इलाज! ICMR का नया ऐप...

अब गांवों में भी मिलेगा AI जैसा इलाज! ICMR का नया ऐप करेगा डॉक्टरों का काम आसान

Indian Council of Medical Research: केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में नया ऐप लॉन्च किया है.

Indian Council of Medical Research: केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए एक नई मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप खासतौर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHOs) के काम को आसान बनाने के लिए तैयार की गई है, जो गांव और छोटे स्तर के हेल्थ सेंटरों पर मरीजों का इलाज करते हैं.

यह मोबाइल ऐप भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा विकसित की गई है. इसका मकसद डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स को मरीजों की जांच और इलाज में सही फैसले लेने में मदद करना है. इस ऐप में मरीज की हिस्ट्री लेने, जांच करने और इलाज के स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश दिए गए हैं, जिससे इलाज ज्यादा व्यवस्थित और तेज हो सके.

गंभीर मरीजों की पहचान में मदद करती है

इस ऐप की खास बात यह है कि यह गंभीर मरीजों की पहचान करने में भी मदद करती है. अगर किसी मरीज की हालत ज्यादा खराब होती है, तो ऐप तुरंत उसे बड़े अस्पताल में रेफर करने का सुझाव देती है. वहीं हल्के मामलों में यह स्थानीय स्तर पर इलाज या टेली-कंसल्टेशन की सलाह देती है. ऐप में रंगों के जरिए मरीज की स्थिति को समझाना आसान बनाया गया है जैसे लाल रंग का मतलब गंभीर स्थिति, नारंगी का मतलब डॉक्टर की जरूरत, पीला सामान्य इलाज और हरा हल्की समस्या को दिखाता है.

एक ऐप में मिलेंगी कई सुविधाएं

इसके अलावा, इस ऐप में मरीजों का डेटा सेव करना, इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड, टेली-कंसल्टेशन और फॉलो-अप जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. इससे इलाज की गुणवत्ता बेहतर होगी और मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सकेगा. सरकार का कहना है कि इस तरह की डिजिटल पहल से देश में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और “सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य” के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: फ्री इलाज का क्लेम अब नहीं फंसेगा- Ayushman card claim के निपटारे के लिए सरकार ने मांगा आईडिया

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

गेहूं की रोटी खाने से बढ़ता है शुगर,जानें मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

Flour For Diabetes: डायबिटीज बीमारी में कौन सा आटा खाना फायदेमंद होगा? किस आटे से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेंगा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: मीठे फल बने खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: कैमिकल से फल पकाने पर रोक, खून निकलवाकर इंजेक्ट करवा रहे युवा, गर्मियों में बढ़ रही पेट की गर्मी.

क्या है टाइप 5 डायबिटीज? कुपोषण से बढ़ रहा है खतरा

What is Type 5 Diabetes: आपने डायबिटीज सुना होगा टाइप-2 डायबिटीज सुना होगा. लेकिन क्या आपने टाइप-5 डायबिटीज के बारे में सुना है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

गेहूं की रोटी खाने से बढ़ता है शुगर,जानें मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

Flour For Diabetes: डायबिटीज बीमारी में कौन सा आटा खाना फायदेमंद होगा? किस आटे से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेंगा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: मीठे फल बने खतरा!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: कैमिकल से फल पकाने पर रोक, खून निकलवाकर इंजेक्ट करवा रहे युवा, गर्मियों में बढ़ रही पेट की गर्मी.

मीठे फल सेहत के लिए क्यों बन रहे खतरनाक? FSSAI का क्या है कहना? देखें Video

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: फिट रहे इंडिया में आपका स्वागत है. आज हम बात कर रहे हैं सेहत से जुड़े तीन बड़े मुद्दों...

क्या है टाइप 5 डायबिटीज? कुपोषण से बढ़ रहा है खतरा

What is Type 5 Diabetes: आपने डायबिटीज सुना होगा टाइप-2 डायबिटीज सुना होगा. लेकिन क्या आपने टाइप-5 डायबिटीज के बारे में सुना है?

Recent Comments