होमWellnessFitnessअगर अपनाई ये टिप्स तो तेजी से घटेगा 10 किलो वजन, ट्रेनर...

अगर अपनाई ये टिप्स तो तेजी से घटेगा 10 किलो वजन, ट्रेनर ने बताया तरीका; देखें VIDEO

Weight loss Tips: गलत लाइफस्टाइल और खराब खानपान ने लोगों के शरीर पर काफी बुरा असर डालना शुरू कर दिया है. लोग मोटापे की चपेट में जा रहे हैं.

Weight loss Tips: गलत लाइफस्टाइल और खराब खानपान ने लोगों के शरीर पर काफी बुरा असर डालना शुरू कर दिया है. लोग इस कारण मोटापे की चपेट में आते जा रहे हैं. इसका कारण साफ है अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टीविटी में कमी. मोटापा सिर्फ शरीर में बीमारी नहीं लेकर आता. ये आपकी पर्सनालिटी को भी खराब कर देता है. जिस कारण आप स्ट्रेस लेने लगते हैं.

हालांकि मोटापा कई अन्य बीमारियां जैसे डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम, हाई ब्लड प्रेशर का भी कारण बन सकती है. जो लोग मोटापे की चपेट में हैं, वो लोग इससे छुटकारा पाने के कई उपाय खोजते रहते हैं. खासतौर पर ऐसे उपाय जो असरदार हो. ऐसे उपाय लोग चाहते हैं जिससे 2-3 किलो वजन कम करना भी काफी मुश्किल काम लगता है. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आप सही डाइट, सही एक्सरसाइज और नियमितयता बनाए रखते हैं तो वजन कम करना आसान भी हो सकता है.

जल्द से जल्द वजन कैसे कम करें?

कई लोग वजन करने की समस्या से परेशान है. जल्द से जल्द कैसे वजन कम किया जाए इस तरह के उपाय खोजते रहते हैं. आज हम आपके लिए ऐसी जानकारी लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं. दरअसल एक फिटनेस एक्सपर्ट ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी जानकारी साझा की है. जिसे आप अगर करेंगे तो सिर्फ 2 से 4 नहीं बल्कि 10 किलो वजन घटा सकते हैं. कैसे? आइए डिटेल में जानते हैं.

भूखा रहने की जरूरत नहीं

आपने काफी सुना होगा कि वजन कम करने के लिए फास्टिंग बेहतर ऑप्शन है. फास्टिंग भी एक विकल्प में से है. लेकिन आपको भूखा रहने की जरुरत नहीं है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुनील शेट्टी ट्रेनर ने एक वीडियो शेयर की है. जिसमें उन्होंने ये खुलासा किया कि वजन कम करने के लिए आपको भूखा रहने की कोई जरूरत नहीं है. साथ ही किसी महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है.

ट्रेनर ने बताया कि आपको सिर्फ 3 चीजें सही करना होगा. जिसके बाद आप आसानी से वजन कम कर पाएंगे. इनें प्रोटीन, मूवमेंट यानी एक्टिव रहना और कंसिस्टेंसी बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि अधिकतर लोग फैट लॉस की जर्नी इसलिए नहीं पूरी कर पाते क्योंंकि उनके खाने में प्रोटीन की कमी होती है और क्रेविंग्स अधिक होती है. जिसके कारण आपको हर 2 घंटे में भूख लगने लगती है. इससे आप कम खाने के बजाए जरूरत से अधिक खाने लगते हैं. जिससे वजन जल्दी कम नहीं हो पाता है.

इस तरह कीजिए अपनी सुबह की शुरुआत

इसी के साथ ट्रेनर ने बताया कि कैसे आप अपने हेल्दी सुबह की शुरुआत कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं. इसमें नींबू का रस, दालचीनी का पाउडर अगर आप चाहें तो मिला सकते हैं. इसके अलावा आप वर्कआउट कर सकते हैं. वर्कआउट से पहले आप ब्लैक कॉफी, सेब या फिर पीनट बटर को खाएं. इसका मतलब साफ है कि आपको एक्सरसाइज के दौरान एनर्जी मिलेगी. आपका ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए जो आपको फुल करें. न कि आपकी भूख बढ़ाए. ऐसे में आप चाहें तो सुबह स्प्राउट्स सलाद के साथ पीनट बटर और बेसन चीला खाएं.

लंच के बाद करते ये गलती

इंस्टाग्राम पर सुनील ने जानकारी दी कि कई लोग लंच के बाद ऐसी गलती करते हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए. जैसे दोपहर का खाना लोग सिंपल और प्रोटीन से भरा बोना चाहिए. लेकिन लंच में सिर्फ 2 रोटी, पनीर की भुर्जी, चावल, दाल या फिर ग्रिल्ड चिकन ले सकते हैं. ट्रेनर ने बताया जो लोग नॉन वेज नहीं खाते वो लोग पनीर या फिर अंडे का सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज की समस्या से कैसे उबरे? गृह मंत्री ने दिए ये टिप्स; शेयर किया अपना किस्सा

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments