होमExplainersक्या भारतीय 100 साल तक जी सकते हैं? जानिए लंबी उम्र का...

क्या भारतीय 100 साल तक जी सकते हैं? जानिए लंबी उम्र का असली फॉर्मूला

Secrets to long life: क्या इंसान 100 साल तक जी सकता है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. कई लोग मानते हैं कि लंबी उम्र सिर्फ किस्मत या जेनेटिक्स पर निर्भर करती है, लेकिन अब रिसर्च बताती है कि हमारी जीवनशैली भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाती है. सही आदतें अपनाकर न […]

Secrets to long life: क्या इंसान 100 साल तक जी सकता है? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. कई लोग मानते हैं कि लंबी उम्र सिर्फ किस्मत या जेनेटिक्स पर निर्भर करती है, लेकिन अब रिसर्च बताती है कि हमारी जीवनशैली भी इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाती है. सही आदतें अपनाकर न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि जीवन को लंबा और स्वस्थ भी बनाया जा सकता है.

कई अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के अनुसार अगर 40 साल की उम्र के बाद कुछ अच्छी आदतें अपनाई जाएं तो समय से पहले मौत का खतरा काफी कम हो सकता है.उदाहरण के लिए सप्ताह में पांच दिन कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करने से जीवन की संभावना लगभग 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. जो लोग स्मोकिंग और अत्यधिक शराब से दूर रहते हैं, उनमें लंबी उम्र की संभावना करीब 30 प्रतिशत अधिक देखी गई है. प्लांट-बेस्ड और संतुलित आहार लेने से बेहतर स्वास्थ्य की संभावना लगभग 20 प्रतिशत बढ़ जाती है.

  • ·रोजाना 7–8 घंटे की अच्छी नींद शरीर को रिकवर होने में मदद करती है.
  • ·परिवार और दोस्तों से जुड़ाव मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और तनाव कम करता है.

विशेषज्ञ क्या कहते हैं

दिल्ली के बीएलके मैक्स अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन विभाग से जुड़े डॉ. विवेक पाल सिंह का मानना है कि लंबी उम्र का रहस्य किसी जटिल फॉर्मूले में नहीं छिपा है. उनके अनुसार अनुशासन, सादगी और संतुलित जीवनशैली ही स्वस्थ और लंबा जीवन जीने की असली कुंजी है.

दुनिया के “ब्लू ज़ोन” क्या हैं

लंबी उम्र के रहस्य को समझने के लिए अमेरिकी शोधकर्ता Dan Buettner ने National Geographic के साथ मिलकर दुनिया के उन क्षेत्रों की पहचान की जहां लोग असाधारण रूप से लंबा और स्वस्थ जीवन जीते हैं. इन क्षेत्रों को “ब्लू ज़ोन” कहा जाता है.

दुनिया के 5 ब्लू ज़ोन

  1. Sardinia, इटली
    यहां 100 साल से ज्यादा उम्र के कई लोग पाए गए हैं. लोग ताजा और स्थानीय भोजन करते हैं, परिवार के साथ रहते हैं और सामाजिक रूप से जुड़े रहते हैं.
  2. Okinawa, जापान
    यह द्वीप खासकर महिलाओं की लंबी उम्र के लिए जाना जाता है. यहां के लोग “इकिगाई” यानी जीवन के उद्देश्य में विश्वास रखते हैं और सक्रिय जीवन जीते हैं.
  3. Nicoya Peninsula, कोस्टा रिका
    यहां लोगों की औसत उम्र लगभग 90 साल के आसपास देखी गई है. लोग खेती करते हैं, पैदल चलते हैं और प्रकृति के करीब रहते हैं.
  4. Ikaria, ग्रीस
    इस द्वीप के लोग सामान्य से कई साल ज्यादा जीते हैं. यहां डिमेंशिया के मामले भी कम पाए गए हैं. लोग हरी सब्जियां, जैतून का तेल और नियमित सैर को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं.
  5. Loma Linda, अमेरिका
    यहां का समुदाय शराब और सिगरेट से दूर रहता है. अधिकतर लोग शाकाहारी हैं और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं.

इन जगहों की जीवनशैली में क्या है समान

इन सभी ब्लू ज़ोन क्षेत्रों में कुछ आदतें लगभग समान हैं:

  • कम और संतुलित भोजन – लोग जरूरत से लगभग 15–20% कम खाते हैं.
  • प्लांट-बेस्ड डाइट – फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज भोजन का आधार हैं.
  • मजबूत सामाजिक संबंध – परिवार और समुदाय के साथ जुड़ाव.
  • सक्रिय जीवनशैली – रोजमर्रा की गतिविधियां जैसे पैदल चलना और बागवानी.
  • जीवन का उद्देश्य – हर व्यक्ति के जीवन में जीने की एक वजह होती है.

भारत में जीवन प्रत्याशा की स्थिति

दुनिया में औसत उम्र लगभग 73–74 वर्ष है. भारत में यह अब 71–72 वर्ष तक पहुंच चुकी है, जबकि 1990 में यह करीब 60 वर्ष थी. विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2050 तक भारत में औसत आयु 75–80 वर्ष तक हो सकती है.

भारत की ताकत और चुनौतियां

भारत की ताकत

  • ताजा और घर का बना भोजन
  • मजबूत पारिवारिक व्यवस्था
  • धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव

मुख्य चुनौतियां

  • जंक फूड और ज्यादा नमक-चीनी
  • शारीरिक गतिविधि की कमी
  • प्रदूषण
  • नींद की कमी

स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी आदतें

एम्स के विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह में पांच दिन 30 मिनट की तेज चाल से सैर करने से हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा काफी कम हो सकता है. वहीं 6–8 घंटे की अच्छी नींद शरीर की मरम्मत और हार्मोन संतुलन के लिए जरूरी है. विशेषज्ञ मानते हैं कि लंबी उम्र में 40–50 प्रतिशत भूमिका जेनेटिक्स की होती है, जबकि बाकी हिस्सा हमारी जीवनशैली तय करती है. इसलिए लंबी उम्र का राज किसी चमत्कार में नहीं बल्कि कुछ सरल आदतों में छिपा है.संतुलित भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद, मजबूत रिश्ते और जीवन का उद्देश्य. अगर हम आज से ही छोटे-छोटे बदलाव शुरू करें जैसे रोज 30 मिनट चलना, थाली में ज्यादा सब्जियां शामिल करना और परिवार के साथ समय बिताना तो स्वस्थ और लंबा जीवन जीना पूरी तरह संभव हो सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या सच में मोमोज या चाप खाने से हो जाती मौत? जानें डॉक्टर्स का क्या कहना

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Pooja Makkar
Pooja Makkar is a seasoned health journalist and a freelancer in the field of content creation and moderation. Specializing in health and social impacts, She reported for Zee Media for 16 Years and Aaj Tak for 6 years, Pooja’s podcast “Fit Rahe India” has cemented her position in health advocacy sector.
Pooja Makkar
Pooja Makkar
Pooja Makkar is a seasoned health journalist and a freelancer in the field of content creation and moderation. Specializing in health and social impacts, She reported for Zee Media for 16 Years and Aaj Tak for 6 years, Pooja’s podcast “Fit Rahe India” has cemented her position in health advocacy sector.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments