होमExplainersक्या सच में मोमोज या चाप खाने से हो जाती मौत? जानें...

क्या सच में मोमोज या चाप खाने से हो जाती मौत? जानें डॉक्टर्स का क्या कहना

Momos and Chaap Lead to Death: पंजाब के तारतरन से हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. मामला हेल्थ से जुड़ा था और भी गंभीर हो गया.

Momos and Chaap Lead to Death: पंजाब के तारतरन से हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. मामला हेल्थ से जुड़ा था इसलिए और भी गंभीर हो गया. दरअसल मोमोज और चाप के सेवन से दो मासूमों की जान चली गई. जैसी ही ये खबर सामने आई वैसे ही लोगों के मन में मोमोज और चाप को लेकर डर बैठ गया.

अब लोगों के मन में कई सवाल आना शुरू हो चुके हैं, कि क्या मोमोज या फिर चाप खाने से सच में किसी की मौत हो सकती है. क्या ऐसा सच में हो सकता है. मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा शनिवार शाम का बताया गया. जब बच्चों ने सड़क किनारे रेहड़ी से मोमोज और चाप खाए.

रात में हुई तबियत खराब

माता-पिता की ओर से मिली जानकरी के अनुसार बच्चों की तबियत रात में खराब हुई थी. जब वो मोमोज और चाप खाकर घर लौटे. बताया गया कि कुछ ही समय के बाद उनकी तबियत खराब होने लगी. क्योंकि रात बहुत थी इसलिए रात में अस्पताल नहीं ले जाया गया. ऐसी भी जानकारी सामने आई. लेकिन जब सुबह हुई तो माता-पिता जांच के लिए लेकर के गए जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. लोगों के मन में उठ रहे सवालों का डॉक्टर चांदरिल चुघ ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है. डॉक्टर Chandril Chugh यूएस ट्रेन्ड अडल्ट पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की.

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Chandril Chugh | US Trained Adult & Pediatric Neurologist (@drchandrilchugh_neurologist)

इन चार बीमारियों की होनी चाहिए जानकारी

डॉक्टर द्वारा जारी इस वीडियो में जानकारी दी गई कि जो लोग बड़े चाव से मोमोज या फिर चाप का सेवन करते हैं. उन्हें इससे होने वाली 4 बीमारियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए. डॉक्टर ने बताया कि इसे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है. इसका कारण साफ है. क्योंकि मोमोज का मैदा सीधे लिवर में जाकर चिपक जाता है. जिससे दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि इससे ब्लड प्रेशर या फिर हार्ट डीजीज भी हो सकती है. ऐसा तब होता जब आप स्पाइसी चटनी के साथ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं. इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है. चौथा बड़ा कारण उन्होंने हार्ट अटैक का बताया. डॉक्टर ने कहा कि तेल हमारे शरीर में हार्ट ब्लॉकेज की समस्या को बढ़ाता है. जिसके कारण यंग लोग भी हार्ट अटैक की चपेट में आते जा रहे हैं.

मोमोज खाते रखे ख्याल

अगर आप मोमोज खा रहे हैं, तो आपको कुछ सावधानियां तो बरतनी ही चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मोमोज की बनावट काफी मुलायम और फिसलन भरी होती है. आप इसे खाते हुए ठीक से चबाए. कई लोग इसे निगल लेते हैं. जिसके कारण ये गले में भी फंसने का कारण बन सकती है. अगर ऐसा हुआ तो सांस लेने में दिक्कत भी परेशान कर सकती है. कई बार जान को खतरा होने की आशंका बढ़ जाती है. दरअसल ऐसा पहले भी हो चुका है. एक व्यक्ति मोमोज का सेवन करने के दौरान दुकान पर खाते समय गिकर गया था. बताया गया कि व्यक्ति की वहीं मौत भी हुई थी. इसलिए ऐसी चीजों का ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 40 से कम उम्र वाले क्यों हो रहे हार्ट अटैक का शिकार? डॉक्टर से जानें

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन! 26 दिनों बाद खाना खाने पर क्या असर पड़ता है?

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोमम वांगचुक ने 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की. जानिए लंबे समय तक भूखे रहने के बाद अचानक खाना खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है और रीफीडिंग सिंड्रोम क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments