होमHealth News40 से कम उम्र वाले क्यों हो रहे हार्ट अटैक का शिकार?...

40 से कम उम्र वाले क्यों हो रहे हार्ट अटैक का शिकार? डॉक्टर से जानें

Heart Attack In 40s: हमारे शरीर में बीमारियों का कारण हमारे लाइफस्टाइल या फिर खानपान से जुड़ा हुआ होता है.

Heart Attack In 40s: हमारे शरीर में बीमारियों का कारण हमारे लाइफस्टाइल या फिर खानपान से जुड़ा हुआ होता है. यही डिसाइड करता है कि आपकी सेहत कैसी होने वाली है. इसी खराब लाइफस्टाइल के चलते आज लोगों को हाई कोलेस्ट्रोल, मोटापा और arteries डैमेज होने तक की नौबत आ जाती है.

आप वक्त रहते हुए रिस्क फैक्टर्स को दूर कर सकते हैं. अगर समस्या समय रहते ही पता चल जाए. अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि आप किन गलतियों का बचाव करते हुए अपने हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं.

40 की उम्र अधिक हो रही ये समस्या

दरअसल पिछले कुछ सालों में ऐसा पैटर्न देखा गया है कि 40 से कम उम्र वाले लोगों में भी हार्ट अटैक की समस्याएं काफी आम होती जा रही हैं. जाहिर तौर पर लोग कुछ गलतियां कर रहे हैं, इस कारण ऐसी समस्या बढ़ने लगी है. वहीं डॉक्टर शालिनी अपने अकाउंट पर इसी समस्या का जिक्र किया. उनका कहना है कि पिछले कई सालों में जवान लोगों में भी हार्ट अटैक के मामले देखे जा रहे हैं. लेकिन लोगों को इसके कारणों ( Heart Attack Causes) का नहीं पता.

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)

इन गलतियों को पहचाने | Heart Attack Causes

क्योंकि लोग वर्क प्रेशर के चलते काम करते हुए अपनी कुर्सी से उठकर समय नहीं निकाल पाते. लिहाजा रोजाना 8 से 10 घंटे एक ही जगह पर बैठकर काम करते रहना. क्योंकि लोगों को हेल्थ की भी चिंता है तो लोगों ने वीकेंड पर अचानक से हाई इंटेंलिची वर्कआउट ट्रेकिंग का फॉर्मुला अपनाना शुरू कर दिया है. इसमें हेवी एक्सरसाइज करना जिसके कारण हार्ट पर असर पड़ता है.

अधिक प्रोटीन पाउडर का इनटेक

डॉक्टर ने बताया कि जो लोग जिम जा रहे हैं, वो भर-भरकर प्रोटीन पाउडर या फिर प्री-वर्कआउट स्पलीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं. या फिर एनर्जी बूस्टर्स लेते हैं. कई बार हार्मोन्स सप्लीमेंट्स का भी इस्तेमाल करते हैं. इससे हाई बीपी, लिपिड डैमेज और ब्लड क्लोटिंग की समस्या होने लगती है.

जानाकारी के अनुसार खराब हवा भी दिल की बीमारी का कारण बन सकती है. क्योंकि हाई AQI और खराब वेंटिलेशन, या फिर ट्रैफिक का धुआं और घर के अंदर होने वाले धुएं हमारे सिस्टेमेटिक इंफ्लेमेशन का कारण बनती हैं. वहीं जो लोग कम पानी पीते हैं उनके लिए भी ये एक अलार्म है. दरअसल हाइड्रेशन के लिए पानी पीना जरूरी होता है. लेकिन ऐसे लाइफस्टाइल के चलते लोग कम पानी पीते हैं. साथ ही अधिक चाय और कॉफी का सेवन करते हैं. जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती हैं.

कैसे कर सकते बचवा

हार्ट अटैक से बचने के लिए सीधे तौर पर आप अपने खान-पान में सुधाप करें. कच्चे फल और सब्जियों को अपनी डाइट में जोड़े. अनरिफाइंड फूड्स का सेवन करें. इसमें ओट्स, ब्राउन राइस और पूर्ण अनाज को शामिल कर सकते हैं. इतना ही नहीं लीन प्रोटीन दालों और बीन्स को डाइट में जोड़ें.

अपने आप को एक्टिव रखने की कोशिश करें. अगर दिनभर बैठे रहने का काम है तो उसे अवाइड करें थोड़ी देर के लिए फिजीकल एक्टिवीटीज करें. वॉक करने के लिए थोड़ा समय निकालें. अपने स्लीप साइकल पर फोकस रखें. क्योंकि नींद से जुड़ी भी तई समस्या आपके हार्ट के लिए प्रॉब्लम बन सकती हैं.

यह भी पढ़ें:

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments