होमWellnessBeautySkin Care Tips: चेहरे पर क्या लगाया? इस घरेलु नुस्खें को अपनाने...

Skin Care Tips: चेहरे पर क्या लगाया? इस घरेलु नुस्खें को अपनाने पर दोस्त करेंगी ये सवाल

Skin Care Tips: दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई न ना सिर्फ घर का बजट बिगाड़ा है बल्कि स्किन केयर भी जेब खर्च से बाहर हो रहा है। लेकिन मंहगाई के चलते अगर आप स्किन केयर नहीं कर पा रहे, तो ऐसे में आपका घर में बना उबटन आपके चेहरे पर निखार लाएगा। […]

Skin Care Tips: दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई न ना सिर्फ घर का बजट बिगाड़ा है बल्कि स्किन केयर भी जेब खर्च से बाहर हो रहा है। लेकिन मंहगाई के चलते अगर आप स्किन केयर नहीं कर पा रहे, तो ऐसे में आपका घर में बना उबटन आपके चेहरे पर निखार लाएगा। घर के बने उबटन त्वचा को गहराई से पोषण देता है। ये उबटन रुखी और बेजान त्वचा को भी निखार देता है। इसके अलावा ये उबटन स्किन को हेल्दी और ब्राइट रखने में भी मदद करता है।

आपने अपने घर के बड़े बुजूर्गों से अक्सर ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि वह अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए उबटन का प्रयोग करते थे। ये उबटन चेहरे और शरीर की त्वचा पर तुरंत निखार लेकर आते हैं। अगर इन्हें दो-तीन दिन लगातार इस्तेमाल करें तो आपको महंगे फेशियल कराने की जरूरत नहीं होगी। नैचुरल इंग्रीडियेंड्स से बने ये घर के उबटन जेब खर्च से बाहर भी नहीं जाते, साथ ही इन्हें आप महीनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कैसे ये उबटन आसान विधि से बनाए जा सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ऐसे बनाएं उबटन | Homemade Ubtan For Glowing Skin | Skin Care Tips

आटे-बेसन का उबटन

आटे-बेसन का उबटन बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच आटा, बेसन लें साथ ही आधी चम्मच हल्दी लें। अब इस इसे अच्छे से मिक्स कर लें। उसके बाद इसमें एक चम्मच चंदन का पाउडर और दो चम्मच गुलाबजल भी मिला लें। हल्के-हल्के हाथों से इन सभी को अच्छे से मिक्स करें। गाढ़े मिश्रण बनाने तक इसे मिक्स करें। अगर आपको मिश्रण तैयार करने के लिए पानी की जरुरत है तो पानी भी ले सकते हैं। अब ये आटे-बेसन का उबटन बनकर तैयार हो गया है। इसे आप पंद्रह से बीस मिनट तक लगाएं । उसके बाद साफ पानी से धो लें।

बेसन का उबटन

बेसन का उबटन बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी का पाउडर, एक चम्मच चंदन का पाउडर और दो चम्मच दूध डाले। इसे अच्छे से मिक्स करें। एक गाढ़ा घोल तैयार करें। उब तैयार है आपका बेसन वाला उबटन। इसे आप बीस मिनट तक चेहरे पर लगाएं। उसके बाद हल्के-हल्के हाथों से साफ पानी से चेहरा धो लें।

मूंग दाल का उबटन

बेसन के अलावा आप मूंग दाल का उबटन भी बना सकते हैं। मूंग दाल का उबटन बनाने के लिए आपको एक कटोरी में एक चम्मच काली उड़द और एक चम्मच हरी मूंग दाल निकालनी होगी। अब इन दोनों दालों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर में आधा चम्मच चंदन का पाउडर और चुटकीभर हल्दी भी डाले। अब इस सभी सामग्री का एक गाढ़ा घोल तैयार कर ले। इस घोल को आप अपने चेहरे पर दस मिनट तक लगाएं। फिर साफ पानी से अच्छे से धो लें।

यह भी पढ़ें: Home Remedies For Tanning: गर्मी में परेशान करेगी टैनिंग, घरेलू नुस्खे से होगा मिनटों में असर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments