होमHealth Newsकिडनी खराब होने से पहले चीख-चीखकर बताती है ये परेशानियां! जानें क्या...

किडनी खराब होने से पहले चीख-चीखकर बताती है ये परेशानियां! जानें क्या है शुरुआती लक्षण

Early signs of kidney failure: किडनी हमारी बॉडी के लिए अहम पार्ट्स में से एक पार्ट है. किडनी हमारे खून को क्लीर करने. में मदद करती है.

Early signs of kidney failure: किडनी हमारी बॉडी के लिए अहम पार्ट्स में से एक पार्ट है. किडनी हमारे खून को क्लीर करने, शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है. इतना ही नहीं पानी और मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखने में भी किडनी हमारी हेल्प करती है. लेकिन आपकी किडनी फिट है या नहीं ये आप कैसे जानेंगे? कैसे पता कर पाएंगे कि आपको कोई समस्या नहीं है.

क्योंकि आजकल लोगों का लाइफस्टाइल काफी खराब होता जा रहा है. गंभीर समस्या भी काफी आम दिखती हैं. क्योंकि लक्षण पहचानने में या तो देरी हो जाती है. हालांकि समय रहते न पहचाना जाए तो आप गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं. आज हम आपके लिए इसी से जुड़ी जानकारी लेकर के आए हैं. जिसे पहचानकर आप अपनी हेल्थ में सुधार कर सकते हैं.

किडनी खराब तो दिखेंगे ये लक्षण | What are the Symptoms of Kidney Failure

अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, तो आपको कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं. जिसे अगर आप इग्नोर करते हैं, तो ये गंभीर बीमारियों का रूप भी ले सकती हैं. आज हम जानेंगे कि वो कौन से लक्षण है जिनकी पहचान कर आप ये जान सकते हैं कि इनसे बचना चाहिए.

अगर आपके शरीर में सूजन आ रही है, खासतौर पर पैरों, टखनों या फिर चेहरे पर. ये कंडिशन अक्सर तब होती है जब किडनी जरूरत से ज्यादा पानी और नमक शरीर से बाहर नहीं निकाल पा रही. इसके अलावा यूरिन पास करने में बदलाव की समस्या किडनी खराब होने का संकेत है. यानी अगर बार-बार यूरिन पास करने की इच्छा हो रही है. रात में आप कई बार पेशाब करने के लिए उठते हैं. या फिर पेशाब में झाग बन रही है. रंग बदल रहा है यानी गाढ़ा हो रहा है. तो अलर्ट होने की जरूरत है. आप सोच रहे हैं सिर्फ यही लक्षण तो आप गलत है. कई बार लोगों को पेशाब करते समय में दर्द महसूस होता है. लगातार थकान या फिर कमजोरी महसूस होती है. ये भी किडनी खराब होने का एक सिग्नल है.

कौन से टेस्ट करवाएं?

आप कैसे पता करेंगे कि किडनी सही काम कर रही है या नहीं. इसका जवाब टेस्ट है. यानी टेस्ट करवाकर आसानी से ये पता लगाया जा सकेगा कि किडनी किसी समस्या से जूझ रहे हैं. आपको भी अगर जांच करवानी है तो आप ब्लड टेस्ट या फिर यूरिन टेस्ट करवा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लड के अंदर क्रिएटिनिन और जीएफआर यानी ग्लोरुलर फिल्ट्रेशन रेट की जांच की जाती है. जिससे पता चल पाता है कि किडनी हमारे ब्लड को कितने अच्छी तरह से फिल्टर कर रहा है. इतना ही नहीं यूरिन टेस्ट से पेशाब में प्रोटीन या अन्य असामान्य तत्वों का पता लगाया जा सकता है. अगर समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर से जांच करवाना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: हाथों से पता चलता है लिवर में होने वाली बीमारी का पता, इग्नोर न करें ये सिग्नल्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments