होमHealth Newsहाथों से पता चलता है लिवर में होने वाली बीमारी का पता,...

हाथों से पता चलता है लिवर में होने वाली बीमारी का पता, इग्नोर न करें ये सिग्नल्स

Early Signs Of Liver Disease In Hands: हमारे शरीर के लिए लिवर कितना अहम पार्ट है. ये चुपचाप हमारे रौज के सैंकड़ों जरूरी काम करता है.

Early Signs Of Liver Disease In Hands: हमारे शरीर के लिए लिवर कितना अहम पार्ट है. ये चुपचाप हमारे रौज के सैंकड़ों जरूरी काम को करने में हमारी बॉडी की मदद करता है. कुछेक की अगर बात की जाए तो लिवर खून को डिटॉक्टस करता है, हमारे डाइजेशन में मदद करता है. हार्मोन्स को बैलेंस करने में हमारी मदद करता है.

वहीं अगर लिवर के साथ परेशानी होने लगे तो बॉडी भी कई हमें कई तरीके से परेशान करना शुरू करती है. हैरानी होगी कि कई बार लिवर के खराब होने पर इसके शुरुआती लक्षण हमारे हाथों में भी दिखाई देने लगते हैं. आप कैसे पहचान कर सकते हैं और इससे बच सकते हैं आइए जानते हैं.

हाथों से पता चलती लिवर की समस्या

जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी की ओर से जानकारी मिली. जिसके अनुसार हाथों के स्किन का अगर रंग बदल रहा है. हथेलियों का लाल होना हो रहा है. आपके नाखूनों का रंग फीका पड़ रहा है. या फिर उंगलियां आ फिर लगातार खुजली जैसा महसूस हो रहा है, तो ये लिवर से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा करती हैं. हालांकि फैटी लिवर, हेपेटाइटिस या सिरोसिस जैसी समस्याओं के लक्षण भी पहचानकर आप इससे बचने के उपाय कर सकते हैं.

हथेलियां लाल हुई तो क्या कहेंगे?

अगर आपकी हथेलियां खासतौर पर अंगूठे या फिर छोटी उंगली के पास लाल रंग दिखाई दे जो नॉर्मल न हो. ऐसी कंडिशन को पामर एरिथेमा कहा जाता है. ऐसा अक्सर तब होता है जब हमारा लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता साथ ही शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोम का स्तर बढ़ जाता है. हैरानी होगी कि कई बार ये लक्षण ऐसे लोगों में भी दिखते हैं जो बिल्कुल स्वस्थ हों. लेकिन अगर इसके साथ थकान या पीलिया जैसे लक्षण हों तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.

ड्यूपिट्रेन कॉन्ट्रैक्चर

वहीं कुछ लोगों के हथेली के नीचे की स्किन धीरे-धीरे मोटी होकर उंगलियों को ओर मुड़ने लगती है. आप इसे ड्यूपिट्रेन कॉन्ट्रैक्चर के नाम से जान सकते हैं. हालांकि लंबे समय तक अगर ये समस्या बनी रहे तो ये लिवर की बीमारी में कंवर्ट हो सकती है. कई मामलों में ये शराब के अधिक सेवन से जुड़ी होती है.

नाखूनों का सफेद होना नॉर्मल?

अगर आपके नाखून सफेद रंग के दिखाई दे रहे हैं. साथ ही उनके किनारे पर हल्की या फिर गुलाबी पट्टी दिखाई देने लगे, तो ये टेरिज नेल्स का संकेत हो सकता है. हालांकि ये अक्सर लिवर सिरोसिस के कारण हो सकता है. क्योंकि लिवर सिरोसिस के कारण खून के फ्लो और प्रोटीन के स्तर में बदलाव की वजह हो सकती है.

फेफड़े और हार्ट की बीमारी का कनेक्शन

कई बार उंगलियों के सिरे गोल और उभरे हुए दिखाई देते हैं. लोग इसे नॉर्मल कहकर छोड़ देते हैं. लेकिन इसे नेल क्लबिंग कहा जाता है. चौंकाने वाली बात ये है कि ये कई बार फेफड़ों या फिर हार्ट से जुड़ी समस्या का भी कारण हो सकता है. लेकिन लंबे समय से लिवर की बीमारी में भी दिखाई दे सकता है.

हाथ कंपकंपाना या फिर कलाई

वहीं अगर आप जब अपने हाथ फैला रहे हैं, या फिर उंगलियों में अचानक झटके जैसी हरकत हो रही है. इसे एस्टेरिक्सिस कहा जाता है. ये लिवर की गंभीर कंडिशन में से एक हो सकता है. अक्सर शरीर में जब टॉक्सिन्स दीमाग को प्रभावित करता है, तब ये कंडिशन होती है.

यह भी पढ़ें: ‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’, ये किस बीमारी का शिकार होते जा रहे लोग! जानें कितनी खतरनाक

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments