होमHealth News'फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम', ये किस बीमारी का शिकार होते जा रहे लोग!...

‘फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम’, ये किस बीमारी का शिकार होते जा रहे लोग! जानें कितनी खतरनाक

Phantom Vibration Syndrome: डिजीटल वर्ल्ड में सबकुछ कितना बदला-बदला सा लगता है. मानों एक अलग दुनिया हो. यही से समस्या भी शुपू होती है.

Phantom Vibration Syndrome: डिजीटल वर्ल्ड में सबकुछ कितना बदला-बदला सा लगता है. मानों एक अलग दुनिया हो. इस दुनिया ने रोजमर्रा के कामकाज को भी काफी आसान बनाया है. जैसे फोन में चुटकियों में सामान आ जाना. लेकिन इसी फोन की लत ने हमारी जिंदगी को खराब भी किया है. क्योंकि आज कई लोग 24 सौ घंटे फोन में घुसे रहते हैं, तो कई बीमरियों का शिकार होते जा रहे हैं.

फोन के जरिए ही सोशल साइट्स पर एक्टिव रहना जैसे सोशल मीडिया पर चैट, कॉल, मैसेज नोटिफिकेशन का ख्याल रखना, ढेरों ईमेल आना-जाना ये सिलसिला लगा रहता है. आप इससे फिजीकली तो वीक हो ही रहे हैं, लेकिन इसका इंपैक्ट मेंटली भी काफी पड़ रहा है. डिजिटल की इस दुनिया से बीमारियों के नाम भी अपडेट हुए हैं. इसी तरह मार्केट में फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम आया है. संभव है कि आपने इसके बारे में पहले न सुना हो. घबराइए नहीं ये क्या है और इसमें कैसा महसूस होता है. इसी बारे में जानकारी देने आज हम आपको आए हैं. चलिए जान लेते हैं.

क्या है फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम? | What is Phantom Vibration Syndrome

फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम में व्यक्ति को ऐसा महसूस होने लगता है कि उसका फोन बार-बार वाइब्रेट हुआ है. या फिर उसके पास कोई नोटिफिकेशन आया है. अब आप कहेंगे इसमें बीमारी क्या है? तो बता दें कि ऐसा सबकुछ सचमुच में नहीं हुआ होता. यानी कोई मैसेज या फिर नोटिफिकेशन नहीं आया होता है. सिर्फ व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है.

हार्मोन्स को प्रभावित करती है ये लाइट

इस सिंड्रोम से अगर आप छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपने लाइफस्टाइल में आपको कुछ बदलाव लाना होगा. जैसे सोने से पहले अगर फोन का अधिक इस्तेमाल करते हैं, तो उसका उपयोग करने से बचें. ऐसा इसलिए क्योंकि स्क्रीन से निकलने वाली लाइट मोलाटोनिन नाम के हार्मोन को प्रभावित करती हैं. जिसके कारण कई समस्या जैसे नींद आने में देरी. सुबह उटते ही आंखो में जलन और भारीपन महसूस होता है.

फोकस क्षमता हो रही प्रभावित

अक्सर आपने देखा है कि वर्क फ्रॉम होम या फिर काम के दौरान फोन का अधिक इस्तेमाल लोग करने लगते हैं. जिससे इनपर निर्भरता बढ़ती जा रही है. कुछ लोग स्क्रीन को बार-बार अनलॉक करके चेक करने की कोशिश करते हैं. जिससे फोकस प्रभावित होता है. हालांकि इससे बचने के लिए डिजिटली ब्रेक लेने की जरूरत है.

टेक्स्ट नेक सिंड्रोम

वहीं कुछ लोग लगातार अपना काम नीचे झुककर देखकर करते हैं. जिससे गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर काफी प्रेशर पड़ता है. इस स्थिती को टेक्स्ट नेक कहा जाता है. इससे लंबे समय तक आपके अंगूठे या फिर कलाई में दर्द की समस्या भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी ज्यादा देर तक रोकते हैं पेशाब? हो सकती ये गंभीर बीमारियां

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments