होमHealth Newsदातों में दर्द... कहीं ये कैंसर तो नहीं? इन लक्षणों की करें...

दातों में दर्द… कहीं ये कैंसर तो नहीं? इन लक्षणों की करें पहचान

Can a Pain Be A Sign Of Oral Cancer:क्या काफी लंबे समय से आपके दातों में दर्द है? अगर ऐसा है तो जल्द से जल्द जांच करवा लें.

Can a Pain Be A Sign Of Oral Cancer:क्या काफी लंबे समय से आपके दातों में दर्द है? अगर ऐसा है तो जल्द से जल्द जांच करवा लें. कई बार सामान्य दिखने वाला दर्द भी बड़ी बीमारी का कारण बन सकता है. इसलिए अगर आपके दातों में लंबे समय से दर्द हो रहा है, तो जांच करवाएं कहीं ये कैंसर न हो.

दरअसल कई बार लंबे समय तक दातों में दर्द सामान्य तो लगता है लेकिन ये एक संकेत है कि आपको जांच करवाने की जरूत है. कुछ मामलों में ऐसा देखा गया है कि ये गंभीर बीमारी जैसे ओरल कैंसर तक के खतरे को बढ़ा सकती है. इसलिए ये एक सिग्नल भी हो सकता है. क्योंकि ये काफी सामान्य है इसलिए लोग इसे इग्नोर कर देते हैं. लेकिन इनसे जुड़े लक्षणों को आपको समझना चाहिए और दर्द के बारे में जानकारी भी जरूरी होता है.

कहां और कैसे शुरू होता है ये कैंसर

दरअसल oncarecancer की ओर से एक जानकारी पेश की गई. oncarecancer जो कैंसर के बारे में जानकारी देता है. उनकी ही रिपोर्ट के अनुसार दातों के आसपास होने वाले कैंसर आमतौर पर मसूड़ों या फिर दातों के आसपास मौजूद परत या फिर जबड़े में मौजूद हड्डी से शुरू हो सकते हैं.

आपने भी इस पैटर्न को गौर किया होगा कि कुछ लोग दातों के दर्द को सीरियसली नहीं लेते. लेकिन दांत या फिर उसके आसपास होने वाले दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है.ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के चलते कई बार कुछ लोग डॉक्टर के पास देरी से पहुंचतहैं. लेकिन यदि अगर आपको शुरुआती स्टेज में ही इसका पता चल जाए तो इलाज कर पाना भी उतना ही आसान हता है. डॉक्टर छोटे प्रभावित हिस्से को हटाकर कैंसर को फैलने से रोक सकते हैं और मरीज पूरी तरह ठीक भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Morning Headache Causes: सुबह उठते ही होने लगता है सिरदर्द? कहीं आप तो नहीं…

इग्नोर क्यों करते हैं लोग

देश में कई लोग अपने स्वास्थ के साथ होने वाली परेशानियों को सीरियसली नहीं लेते. इस कारण वो परेशानी बढ़कर और भी जटिल होती जाती है. बाद में देख लिया जाएगा यही रवैया आगे चलकर बड़ी समस्या बनकर सामने आता है. दातों की बात करें तो दातों के दर्द को इसलिए भी इग्नोर कर दिया जाता है क्योंकि इसके कई कारण हो सकते हैं. जैसे कैविटी, अगर मसूड़ों में इंफेक्शन हो, दांत पीसने की जिनकी आदत होती है. कई लोगों को साइनस की समस्या होती है.

हालांकि ये कंडिशन उतनी खराब नहीं है और इन्हें इलाज के बाद ठीक किया जा सकता है. लेकिन कैंसर से जुड़ा दर्द अलग तरह से महसूस होता है. इसका दर्द लगातार दातों के पास बना रह सकता है. इतना ही नहीं समय के साथ-साथ ये और भी तेज होता चलता है. कई बार ये दर्द जबड़े, चेहरे या फिर थकान तक फैलने लगता है.

अगर दिखें ये लक्षण तो हो जाइए अलर्ट

अब आप कैसे पहचानेंगे कि आखिर ये दातों के कैंसर के ही लक्षण हैं? तो अगर दर्द लगातार बने रह रहा है. यानी जो बिल्कुल सामान्य नहीं लगे. क्योंकि नॉर्मल दर्द जो होता है वो समय के बाद बंद हो जाता है. लेकिन कैंसर का दर्द ऐसा होता है जो लंबे समय तक आपके साथ बना रह सकता है. यदि आप ब्रश करने, दवा ले रहे हैं या फिर कोई घरेलु उपाय कर रहे हैं और उसके बाद भी अगर ये दर्द बना हुआ है तो ये अलार्म है.

सूज सकते हैं आपके दात

कई बार इंफेक्शन हो जाए तो हमारे दातों के पास सूजन आ सकती है. या फिर किसी चोट के कारण सूजन हो सकती है. लेकिन अगर बिना वजह सूजन हो और वो सूजन धीरे-धीरे बढ़ने लगे इतना ही नहीं अगर वो लंबे समय तक ठीक नहीं हो रही तो इग्नोर मत कीजिए. कई बार इससे आपके चेहरे का स्ट्रक्चर भी खराब हो सकता है. यहां तक की आपको मुंह भी खोलने में दिक्कत हो सकती है.

यह भी पढ़ें: ज्यादा थकान या फिर फ्लू जैसा हो रहा महसूस? हो सकता है हार्ट अटैक!

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments