होमHealth Newsज्यादा थकान या फिर फ्लू जैसा हो रहा महसूस? हो सकता है...

ज्यादा थकान या फिर फ्लू जैसा हो रहा महसूस? हो सकता है हार्ट अटैक!

Heart Attack Symptoms: लोगों ने अक्सर हार्ट अटैक को फिल्मों या फिर सीरीयल्स में देखा है. करीब से जिसने देखा सिर्फ वही जानता है.

Heart Attack Symptoms: लोगों ने अक्सर हार्ट अटैक को फिल्मों या फिर सीरीयल्स में देखा है. करीब से सिर्फ वही जानता है जो उसके लक्षणों को या तो महसूस कर चुका हो या किसी ने पहले कभी उसे झेला हो. फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है पसीना ज्यादा आना या फिर कुछ एक्टर्स सीना पकड़कर सीधे नीचे की ओर लेट जाते हैं.

अब सवाल आता है कि क्या असल जिंदगी में भी ऐसे ही लक्षण दिखाई देते हैं या फिर अलग तरह होता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर किन लक्षणों को आप पहचानकर आप ये जान सकते हैं कि ये हार्ट अटैक है. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार लोगों को ये नहीं पता चलता कि ये हार्ट अटैक के ही लक्षण हैं.

क्या है हार्ट अटैक के लक्षण? | Heart Attack Symptoms

हमारे शरीर में दिखाई देने वाले बिल्कुल साधारण दर्द जैसे जबड़े में हल्का दर्द, हाथ में बिना वजह ही दर्द, थकान या फिर फ्लू जैस लगना भी हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं. आप इन छोटे लक्षणों को पहचान कर डॉक्टर से जांच करवा सकते हैं और अपनी जान बचा सकते हैं. न्यूयॉर्क में स्थित एक कार्डियोवैस्कुलर एक्सपर्ट डॉ. इवान लेविन ने हार्ट अटैक पर अहम जानकारी सोशल मीडिया पर दी.

डॉक्टर इवान लेविन को कार्डियोवैस्कुलर की फील्ड में करीब 30 साल का एक्सपीरिएंस है. उन्बोंने इंटरनल मेडिसिन कार्डियोलॉजी और न्यूक्लियर कार्डियोलॉजी में बोर्ड-सर्टिफिकेट हासिल किया है. जानकारी के अनुसार उन्होंने इस दौरान 40 प्रतिशत हार्ट अटैक के मरीजों का इलाज किया है. इनमें महिलाएं और खासतौर पर बुजुर्ह शामिल थे. डॉक्टर ने बताया कि इन 40 प्रतिशत लोगों ने हार्ट अटैक के लक्षणों को अलग तरह से महसूस किया. इसलिए शरीर में मिलने वाले सिग्नल्स को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए.

इन लक्षणों को किया जाता इग्नोर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए डॉक्टर लेविन ने अपने एक पेशंट का एक्सपीरिएंस शेयर किया उन्होंने बताया कि एक महिला के हाथ के मसल में दर्द हो रहा था. लेकिन उसे स्ट्रेन समझकर नजरअंदाज कर दिया गया. डॉक्टर ने कहा कि उन्हें इमरजेंसी रूम से यही बात कहकर घर भेज दिया गया था. हालांकि परिजनों ने बताया कि उन्होंने पूरे दिन कोई काम नहीं किया. इसके बावजूद किसी ने उनपर ध्यान नहीं दिया.

डॉक्टर ने बताया कि 30 मिनट के बाद वो महिला अपने गैरेज में मृत पाई गईं. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि हम सभी को यही सिखाया जाता है कि हार्ट अटैक में इंसान या तो सीना पकड़ लेता है, या नीचे गिर जाता है. लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि सिर्फ सीने में दर्द का इंतजार अगर आप करते रहेंगे तो संभव है कि आपके साथ भी ऐसा कुछ हो सकता है.

40 प्रतिशत मरीजों में नहीं दिखते ये लक्षण

उन्होंने बताया कि 40 प्रतिशत हार्ट अटैक के मामलों में मरीजों में क्लासिक सिंपटम्स नहीं दिखाई देते हैं. यानी जब हार्ट की मसल्स को ऑक्सीजन नहीं मिलता तो हमारी नसें भ्रमित हो जाती हैं. इसलिए दर्द का संकेत हमारे शरीर के कई हिस्सों में भेजना शुरू कर देती हैं. डॉक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि कई बार ये दर्द आपके जबड़े में महसूस हो सकता है. कभी हाथ में खिचांव महसूस हो सकता है. हालांकि अगर आपने कोई भारी काम न भी किया हो तब भी. कई बार तेज थकान या फिर फ्लू जैसा लगना भी हार्ट अटैक के सिग्नल्स हो सकते हैं.

डॉक्टर से करें ये मांग

लेविन ने बताया कि कई बार ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं जो डॉक्टर की बताई वजह से मेल नहीं खाते हैं. ऐसे में मरीज को या फिर परिवार को जांच की मांग करने चाहिए. टेस्ट करवाे चाहिए. उन्होंने बताया कि अगर पेशंट की उम्र 85 साल है और उन्हें डॉक्टर सिर्फ मसल्स पेन कहकर भेजता है तो आप सीरियल ईकेजी, ट्रोपोनिन टेस्ट और एक्सपर्ट्स की राय की मांग कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि कई बार शुरुआती ईकेजी सामान्य हो सकता है लेकिन सच्चाई को पूरा जानें.

यह भी पढ़ें: स्पेस में कैसे आंख धोते हैं Astronauts? शुभांशु शुक्ला की पोस्ट ने खोले अंतरिक्ष के राज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments