होमWellnessFitnessNatural Ways to Reduce Stress: भागदौड़ भरी जिंदगी में हो रहा है...

Natural Ways to Reduce Stress: भागदौड़ भरी जिंदगी में हो रहा है तनाव, योगा के अलावा अपनाएं ये तरीकें

Natural Ways to Reduce Stress: बच्चा हो या बूढ़ा सबकी जिंदगी किसी न किसी स्ट्रेस से घिरी हुई है। सुबह का अलार्म बजते ही सबकी जिंदगी में दौड़-भाग शुरु हो जाती है। बच्चों को समय पर स्कूल जाना हो या फिर बड़ों को समय पर ऑफिस जाना हो। ऐसे में आजकल हर घर में बच्चा […]

Natural Ways to Reduce Stress: बच्चा हो या बूढ़ा सबकी जिंदगी किसी न किसी स्ट्रेस से घिरी हुई है। सुबह का अलार्म बजते ही सबकी जिंदगी में दौड़-भाग शुरु हो जाती है। बच्चों को समय पर स्कूल जाना हो या फिर बड़ों को समय पर ऑफिस जाना हो। ऐसे में आजकल हर घर में बच्चा हो या बड़ा सब किसी न किसी स्ट्रेस से जूझ रहे होते हैं।

अगर समय रहते स्ट्रेस को कम नहीं किया जाए तो मानसिक थकान और बेचैनी बढ़ जाती है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर डाल सकता है। अच्छी बात यह है कि इसे कुछ आसान और सामान्य तरीकों से स्ट्रेस को कंट्रोल किया जा सकता है।

स्ट्रेस कम करने के आसान तरीके Unique Ways to Reduce Stress

घास पर नंगे पैर चलना

स्ट्रेस को कम करने के लिए आप नंगे पैर घास पर चल सकते हैं। अपने घर के आसपास आप किसी-न-किसी पार्क में रोजाना सैर के लिए जाते ही होंगे ऐसे में आप उस समय घास पर नंगे पैर चल सकते हैं। हमारे बड़े बुजूर्गों से आपने अक्सर सुना होगा कि घास पर नंगे पैर चलने से हेल्थ में सुधार आता है।

रोजाना धूप में बैठना

स्ट्रेस को कम करने के लिए आप कुछ देर धूप में भी बैठ सकते हैं। धूप में बैठना या टहलने से मन शांत होता है। साथ ही शरीर को प्राकृतिक विटामिन डी भी मिलता है। सूरज की रोशनी शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ाती है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है।

सही मात्रा में पानी पिएं

स्ट्रेस को कम करने का एक आसान उपाय है कि आप दिन भर सही मात्रा में पानी पिएं। पानी पीना शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है। डिहाइड्रेशन से थकान, चिड़चिड़ापन और स्ट्रेस बढ़ सकता है।

स्क्रीन टाइम सीमित करें


मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया से समय-समय पर ब्रेक लें। ज्यादा स्क्रीन टाइम मानसिक दबाव बढ़ाता है और नींद को भी प्रभावित करता है।

सुकून देने वाला म्यूजिक सुनें

स्ट्रेस को कम करने के लिए म्यूजिक सुनें। म्यूजिक सुनने से मन शांत रहता है। यह तनाव कम करने का आसान तरीका है।

संतुलित और पौष्टिक भोजन करें

स्वस्थ आहार शरीर को जरूरी पोषण देता है और एनर्जी लेवल को बनाए रखता है। जंक फूड तनाव और थकान को बढ़ा सकता है।

भरपूर और अच्छी नींद लें

हर रात 7–8 घंटे की नींद शरीर और दिमाग को तनाव से उबरने का मौका देती है। अच्छी नींद मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़े: फैटी लिवर के 5 खतरनाक संकेत! समय रहते नहीं संभले तो हो सकता है बड़ा नुकसान

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments