होमWellnessBeautyDIY Face Pack: आप भी चाहती हैं एक्ट्रेसेस जैसी Glowing Skin, बस...

DIY Face Pack: आप भी चाहती हैं एक्ट्रेसेस जैसी Glowing Skin, बस फॉलो करे ये टिप्स

DIY Face Pack: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग ढेरों नुस्खे अपनाते हैं। तरह-तरह के फेशिय्स और फेस पैक्स को अपने चेहरे पर अप्लाई करते हैं।

खूबसूरत कौन नहीं दिखना चाहता? ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग ढेरों नुस्खे अपनाते हैं। तरह-तरह के फेशिय्स और फेस पैक्स को अपने चेहरे पर अप्लाई करते हैं। लेकिन एक्ट्रेस ऐसा क्या करती हैं जो उनका चेहरा इतना चमक उठता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) ने राज खोला है।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर रिवील किया कि वो ग्लोइंग स्किन के लिए आज भी दादी-नानी के नुस्खों को फॉलो करती हैं। एक चैट शो के दौरान खुद ईशा ने इस स्किन केयर मंत्रा को रिवील किया। ईशा द्वारा बताए गए इस ग्लोइंग हैक को आप भी अपने घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं। इंटरव्यू में ईशा ने DIY Face Pack की जानकारी दी। जिससे स्किन को साफ करने और नैचुरली ग्लो लाने में काफी मदद करता है। इस फेस पैक की खास बात ये है कि इसे कोई भी आसानी से घर में मौजूद चार चीजें से तैयार कर सकता है, और अपने फेस पर ग्लो ला सकता है।

घर में मौजूद चीजों की मदद से बनाए फेस पैक | DIY Face Pack

1 चम्मच- कॉफी
शहद- 2 से 3 चम्मच
कॉर्न फ्लोर – 1 छोटा स्पून
बेकिंग सोडा- 1 छोटा स्पून.. अब इसे कैसे बना सकते हैं? आइए जान लेते हैं..

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले 1 छोटी कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडरऔर एक चम्मच कॉर्न कॉर्न फ्लोर लें। इसके बाद सभी चीजों को एक साथ मिलाने के बाद मिश्रण में 1 चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर सबसे आखिर में फेस पैक के मिश्रण में चुटकी भर बेकिंग सोडा डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला न हो, ताकि इसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके।

इसे अप्लाई करने का क्या तरीका है?

अब आपने जब इसे तैयार कर ही लिया है तो इस ग्लोइंग स्किन फेस पैक को लगाने का तरीका भी जान ही लीजीए। ईशा कोप्पिकर ने बताया कि इस पैक को चेहरे पर लहाने से पहले अपने फेस को पहले साफ कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि फेस वॉश के बाद चेहरे से धूल मिट्टी या फिर ऑयल और गंदगी आपके चेहरे से हटाने में मदद मिलेगी। फिर कॉफी से तैयार किए गए पेस्ट को अपनी उंगलियों या फिर ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर हल्का लगाएं। इसे अपने फेस पर 20 मिनट तक के लिए लगे रहने दें। जब फेस पैक सूख जाए तो चेहरे को हल्के और गुनगुने पानी से धो लें। वहीं इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर भी लगा सकते हैं। जिससे स्किन हाइड्रेट बनी रहेगी।

क्या इससे कोई फायदे मिलेंगे?

ईशा कोप्पिकर की ओर से बताए गए इस फेस पैक को अगर आप अप्लाई करते हैं, तो इससे क्या फायदा आपको मिलेगा? तो बता दें कि एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने बताया कि इससे चेहरे के दाग-धब्बों को कम कियाजा सकता है.. इस फेस पैक से चेहरे को डीप क्लीन करके चेहरे की रंगत को निखारने में मदद मिलेगी। कई रिपोर्ट्स बताती है कि अगर आप स्किन पर कॉफी लगाते है तो ये काफी फायदेमंद साबित होगा। वहीं कॉफी पाउडर स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है और डेड स्किन को हटाता है। इससे त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं।

DIY Face Pack लगाने से पहले ये जरूर लगाएं

हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है। किसी की स्किन ऑयली होती है, किसी की ड्राय और किसी की सेंसिटिव। ऐसे में जो नुस्खा एक व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो सकता है, वही दूसरे व्यक्ति की स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए किसी भी DIY फेस पैक को लगाने से पहले patch test जरूर करना चाहिए।

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक कई बार लोग बिना सोचे-समझे सोशल मीडिया पर बताए गए नुस्खों को ट्राई कर लेते हैं, जिससे स्किन पर एलर्जी, रेडनेस, पिंपल्स या जलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। खासकर बेकिंग सोडा जैसी चीजें कुछ लोगों की त्वचा के लिए ज्यादा हार्श हो सकती हैं।
इसके अलावा एक्सपर्ट्स यह भी बताते हैं कि असली ग्लो सिर्फ फेस पैक से नहीं बल्कि लाइफस्टाइल से भी आता है। अगर आप रोजाना पर्याप्त पानी पीते हैं, हेल्दी डाइट लेते हैं, अच्छी नींद लेते हैं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे भी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।
यानी साफ है कि खूबसूरत और हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे ही नहीं बल्कि सही स्किन केयर रूटीन, बैलेंस डाइट और डॉक्टर की सलाह भी उतनी ही जरूरी है।

त्वचा की चमक सिर्फ बाहर से लगाए जाने वाले फेस पैक्स से नहीं बल्कि शरीर के अंदर की सेहत से भी जुड़ी होती है। अगर शरीर को सही पोषण नहीं मिलता, तो इसका असर सबसे पहले हमारी स्किन पर ही दिखाई देता है। इसलिए डाइट में विटामिन-C, विटामिन-E, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें शामिल करना भी बेहद जरूरी माना जाता है।

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार फल और सब्जियां जैसे संतरा, अमरूद, पपीता, टमाटर, गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियां त्वचा को नैचुरल ग्लो देने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा नट्स, बीज और दही जैसी चीजें भी स्किन को अंदर से पोषण देती हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के स्किन व्हाइटनिंग इंजेक्शन, ग्लो ट्रीटमेंट और क्विक स्किन फिक्स का ट्रेंड बढ़ गया है। लेकिन इनका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के करना खतरनाक हो सकता है। कई मामलों में इनसे हार्मोनल असंतुलन, स्किन डैमेज और दूसरी Healthy related समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।

यही वजह है कि डॉक्टर हमेशा सलाह देते हैं कि किसी भी स्किन ट्रीटमेंट या स्किन केयर रूटीन को अपनाने से पहले स्किन टाइप और मेडिकल हिस्ट्री को ध्यान में रखना चाहिए। हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए जो तरीका किसी एक व्यक्ति पर काम करता है, वही तरीका दूसरे व्यक्ति पर जरूरी नहीं कि उतना ही असरदार साबित हो।

इसके अलावा सनस्क्रीन का इस्तेमाल स्किन केयर का सबसे जरूरी हिस्सा है। सूरज की हानिकारक किरणें यानी यूवी रेज त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और समय से पहले झुर्रियां, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या पैदा कर सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले SPF युक्त सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी माना जाता है।
आखिर में डॉक्टर यही सलाह देते हैं कि अगर आप सच में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय balanced Diet , हेल्दी खानपान, सही स्किन केयर और एक्सपर्ट की सलाह को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Quick Makeup Tips: 5 आसान मेकअप लुक्स, नहीं लगेगी ज्यादा मेहनत

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments