होमHealth NewsMP Free HPV Vaccination Campaign: क्या HPV Vaccination से बीमार हुई बच्चियां...

MP Free HPV Vaccination Campaign: क्या HPV Vaccination से बीमार हुई बच्चियां – सरकार ने किया बड़ा खुलासा !

HPV Vaccination: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है पैरेंट्स की अनुमति के बिना वैक्सीन लगाई गई।

MP Free HPV Vaccination Campaign: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बालिकाओं को माता-पिता की अनुमति के बिना HPV वैक्सीन लगाई गई, जिसके बाद बालिकाओं का स्वास्थ्य खराब हो गया। यह वैक्सीन बच्चियों को क्यों लगाई गई? आखिर क्या है इस खबर के पीछे की पूरी सच्चाई? चलिए जानते है विस्तार से पूरी खबर।

दरअसल आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ कंटेट वायरल होता रहता है। लेकिन क्या इन खबरों पर हमें पूरी तरह से विश्वास करना चाहिए? जी नहीं, इसलिए इन खबरों पर पूरी तरह से विश्वास करने से पहले, इनके फेक्ट जरूर चेक करें।

क्या है खबर? HPV Vaccination

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पांच बच्चियों को माता-पिता की अनुमति के बिना HPV वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन) लाई गई। यह खबर पूरी तरह से गलत है। PIB ने बताया कि, आशा कार्यकर्ता द्वारा टीकाकरण से पूर्व पैरेंट्स को वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी गई थी। पैरेंट्स को जानकारी देने के बाद ही वैक्सीन लगाई गई। माता-पिता की पूरी तरह से अनुमति थी। यहां तक कि टीकाकरण से पहले सभी का U-WIN पोर्टल पर पंजीकरण भी किया गया। वहीं टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक निगरानी भी की गई।

Image Source PIB

फिर कैसे बिगड़ी तबयत

दरअसल बच्चियों ने वैक्सीन के बाद जंक फूड या बाजार की चीजों का सेवन कर लिया था, जिसके बाद उनकी तबियत खराब हो गई थी। PHC में प्राथमिक उपचार के बाद बालिकाएं अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

MP सरकार का Vaccination अभियान

मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी-मार्च 2026 में 14-15 वर्ष की लगभग 8 लाख किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया है। बता दें कि ये HPV वैक्सीन बाजार में 4000 रुपए से ज्यादा कीमत की पड़ती है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार के इस वैक्सीनेशन अभियान (MP Free HPV Vaccination Campaign) का मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर (महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर) से बचाव करना है, जो HPV नामक वायरस से होता है।

यह भी पढ़ें:World Kidney Day 2026: कैसे हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आपकी किडनी पर डालती असर

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.

RELATED ARTICLES

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

20–35 की उम्र में बढ़ रहा Fatty Liver, हाई BP बना साइलेंट किलर, दीपिका कक्कड़ के कैंसर पर बड़ा अपडेट

Sehat Ki Khabar में जानिए 20–35 साल के लोगों में बढ़ते Fatty Liver के मामले, हाई BP क्यों है साइलेंट किलर और दीपिका कक्कड़ के स्टेज-2 लिवर कैंसर का नया अपडेट.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments