होमWellnessHome Remediesमुंह से आ रही है बदबू? Home Remedies से ताजगी से भर...

मुंह से आ रही है बदबू? Home Remedies से ताजगी से भर जाएगी सांस

Home Remedies: हर रोज ब्रश किया, लेकिन फिर भी आ रही है मुंह से दुर्गंध? मुंह की बदबू से किसी से बात करने में हो रही है परेशान।

Home Remedies: हर रोज ब्रश किया, लेकिन फिर भी आ रही है मुंह से दुर्गंध? मुंह की बदबू से किसी से बात करने में हो रही है परेशान। या फिर दवाईयों के इलाज से भी नहीं हो रहा ठीक। तो घबराने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी होम रेमिडीज बताएंगे जिससे यह समस्या हमेशा-हमेशा के लिए ठीक हो जाएगी। तो चलिए जानते है मुंह की बदबू को हटाने के कुछ खास प्रकार की होम रेमिडीज।

सबसे पहले आपको ये समझने की जरुरत है कि अगर आपने हाइजीन का भी पूरा ध्यान नहीं रखा है तो भी आपके मुंह से बदबू आ सकती है। इसलिए मुंह की बदबू को समस्या दूर रखने के लिए आपको हाईजीन का पूरा ध्यान रखना होगा। वहीं अगर बात करे मुंह से बदबू आने के अन्य कारणों की तो ये रिफ्लक्स डिजीज यानि पाचन संबंधी समस्या है, जिसमें पेट का एसिड मुंह में बार-बार आने से भी मुंह में बदबू आ सकती है। लेकिन कोई बात नहीं कुछ होम रेमिडीज से हम इस समस्या को दूर रख सकते हैं। बस आपको हाईजीन के साथ-साथ कुछ सामान्य बातों का भी ख्याल रखना होगा। तो चलिए जानते हैं, कुछ खास प्रकार की और हमारी नानी-दादी, पुरखों की उस विरासत के बारे में जो वह हमारे लिए छोट गए हैं। इन्हें आज भी हम अपनी जिंदगी में इस्तेमाल में ले सकते हैं।

मुंह की बदबू के लिए होम रेमिडीज

ऑयल पुलिंग

ब्रश करने के बाद दातों में ऑयल पुलिंग करें। ऑयल पुलिंग दांतों के कोने में छिपे बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करेगा, और प्लाक जमने से भी रोकेगा।ऑयल पुलिंग के लिए नारियल का तेल, जैतून का तेल और तिल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान में रखें कि पुलिंग को 2 से 3 मिनट मुंह में रखने के बाद बाहर जरुर निकाले, उसे निगल न जाएं।

गरारे

गरारे करनना, यानि गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारा करना। यह गले में जमा बैक्टीरिया भी साफ करने में मदद करता है और मुंह की बदबू भी दूर भगाता है। इसके साथ पानी में तुलसी और हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

जीभ की सफाई

दातों को ब्रश करने के साथ-साथ जीभ की सफाई भी जरूर करें। क्योंकि ब्रश करने से दांत साफ हो जाते हैं लेकिन जीभ रह जाती है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आपकी जीभ पर भी ऐसे बहुत से बैक्टीरिया जमा होते हैं, जो खाने के बाद जीभ पर चिपक जाते हैं। इसके बाद वह बैक्टीरिया मुंह में बदबू पैदा करते हैं। आपको बाजार में जीभ साफ करने वाली ऐसी बहुत से औजार मिल जाएंगे जो जीभ को आसानी से साफ करते हैं। या फिर आप पुराने जमाने यानि नीम की लकडडी का प्रयोग भी कर सकते हैं। यह एक नेचुरल तरीका है जीभ साफ करने का। पुराने जमाने में जीभ साफ करने के लिए नीम की ताजी डंडी से जीभ साफ करते थे। इसे आप अपने घर के बड़े बुजूर्गों से पूछ सकते हैं।

होम रेमिडीज के अलावा इन सामान्य बातों का भी रखें ख्याल

खाने के तुरंत बाद न लेटें

खाने के तुरंत बाद लेटना पेट के एसिड रिफ्लक्स को बढ़ाता है। कोशिश करें कि भोजन के बाद कम से कम 2-3 घंटे तक न लेटें, ऐसा करने से आप इस समस्या से बच सकते हैं। अगर लेटना ज़रूरी हो, तो सिर के नीचे ऊंचा तकिया लगाएं या 6 इंच ऊंचा बोर्ड इस्तेमाल करें, ताकि पेट का एसिड गले तक न पहुंचे।

बार-बार और थोड़ा-थोड़ा खाएं

दिनभर में केवल तीन बार भोजन करने से एसिड बनने की संभावना बढ़ जाती है। इसके बजाय, 5-6 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाएं। इससे पाचन आसान होगा और बदबू की समस्या भी दूर रहेगी।

शुगर-फ्री च्युइंग गम का इस्तेमाल करें

अगर बार-बार मुंह में खराब स्वाद या बदबू आती है तो, दिन में एक या दो बार शुगर-फ्री च्युइंग गम चबाएं। इससे लार का उत्पादन बढ़ता है, जो मुंह को साफ रखने और एसिड रिफ्लक्स के असर को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर क्या लगाया? इस घरेलु नुस्खें को अपनाने पर दोस्त करेंगी ये सवाल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)



author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

बारिश में हो सकता है रैट फीवर! ये सावधानियां आएंगी काम

Rat fever symptoms: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है. कहीं रूक-रूक कर बारिश आ रही है तो कहीं लगातार बारिश हो रही है.

मानसून में kitchen की सफाई जरूरी, अपनाएं ये टिप्स

How to clean a kitchen step-by-step: का मौसम आ चुका है. ऐसे में बीमारियों का दौर जारी होने वाले हैं. इसलिए आपको अपने किचन की साफ-सफाई का ध्यान रखना होता है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments