होमWellnessBeautyबालों को बनाना चाहते हैं Silky और Shiny, घर पर बनाएं ऐसे...

बालों को बनाना चाहते हैं Silky और Shiny, घर पर बनाएं ऐसे Hair Mist

How To Make Hair Mist At Home: गर्मियों में बालों में भी चिपचिपाहट हो जाती है. क्या हैं हेयर मिस्ट जिससे बाल रहेंगे शाइनी.

How To Make Hair Mist At Home: गर्मियों में सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि बालों में भी चिपचिपाहट हो जाती है. ऐसे में कई लोगो तेल लगाना पसंद नहीं करते है, यहां तक तो बालों को कटवाने की नौबत तक आ जाती है. जितनी केयर हमारी बॉडी में स्किन को होती है उतनी ही केयर हमारे बालों को भी होती है. इसिलए बालों की केयर के लिए आपको कुछ तरीके जरूर अपनानें चाहिए. चलिए जानते हैं. किन उपाय को करने से आपके बाल चिपचिपाहट से दूर रहेंगे.

बालों की चिपचिपहाट को दूर करने के लिए कई लोग महंगे शैंपू, कंडीशनर और न जानें क्या-क्या उपाय अपनाते हैं. इन तरीकों से भले बालों को कुछ समय या एक-दो दिन तक ही राहत मिलता हो, लेकिन ज्यादा लंबे समय तक राहत पाने के लिए आप कुछ हेयर मिस्ट का प्रयोग कर सकती हैं. क्या हैं हेयर मिस्ट, और कैसे बनेगा हेयर मिस्ट, जिससे बाल रहेंगे शाइनी और चमकदार.

Hair Mist क्या होता है?

हेयर मिस्ट एक तरह का हेयर स्प्रे होता है. जो बालों पर झिड़का जाता है. इसे झिड़कने से आपके बालों से खुशबू आती है, और बाल चिपचिपाहट से भी बचे रहते हैं. गर्मी के मौसम में अगर आप हेयर मिस्ट लगा सकती हैं, इससे बालों में फ्रेशनेस आएगी और बाल चिपचिपाहट से बचे रहेंगे.

हेयर मिस्ट, फेस मिस्ट की तरह काम करता है. लेकिन बालों के लिए, जिससे बालों को तुरंत ताजगी मिलती है और रूखे-बेजान बालों में जान आ जाती है. सरल शब्दों में कहें तो, हेयर मिस्ट एक तरह का हेयर परफ्यूम है जिसमें कुछ लाभकारी तेल भी मिले होते हैं.

हेल्दी बालों के लिए अपनाएं ये आदतें

अपको अपनी हेयर केयर के लिए कुछ आदतें भी बदली चाहिए. या फिर आदतों को बेहतर बनाना होगा, जैसे- ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं, फल-सब्जियों को डाइट में शामिल करें. इससे आपकी हेल्थ तो अच्छी रहेगी ही, बाल भी मजबूत और शाइनी बनेंगे.

इन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत ज्यादा ऑयल लगाकर धूप में न जाएं.
  • बालों को समय-समय पर धोते रहें.
  • गीले बालों को कसकर न बांधें.
  • पहली बार इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें.

गुलाब जल और एलोवेरा Hair Mist

गुबाल जल और एलोवेरा का हेयर मिस्ट बनाने के लिए आपको आधा कप गुलाब जल लेना है. इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. और फिर इसे बोतल में भरकर अच्छी तरह से मिला लें. इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब गुलाब जल और एलोवेरा का हेयर मिस्ट बालों के लिए तैयार है. जब आपके बाल बहुत रूखे दिखाई दें तो इसे आप स्कैल्प के साथ ही बालों पर भी स्प्रे करें और बालों पर कंघी कर लें.

गुलाब जल आपकी स्कैल्प को ठंडक देने के साथ ही हल्की नमी बनाए रखने में मदद करेगा. जबकि एलोवेरा आपकी स्कैल्प की जलन और खुजली को कम करने में मदद करेगा, साथ ही ये बालों हाइड्रेट होने से बचाएगा.

ग्रीन टी Hair Mist

ग्रीन टी हेयर मिस्ट बनाने के लिए एक कप पानी लें. अब इसमें 1 चम्मच ग्रीन टी डालकर उबाल लें. इसे ठंडा होने के बाद इसे छान लें. अब इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर एक बोतल में भर लें. जरूरत पड़ने पर इसे स्कैल्प और बालों पर स्पे करें. अक्सर गर्मी के मौसम में बालों में इचिंग होने लगती है, ऐसे में आप ग्रीन टी वाला हेयर मिस्ट प्रयोग में ले सकते हैं. ये आपके बालों को फ्रेशनेस देने में मदद करेगा.

खीरा और पुदीना का Hair Mist

खीरा और पुदीना हेयर मिस्ट बनाने के लिए खीरा-और पुदीने को पीस लें, अब इसका रस निकाल लें. इनके रस में आधा कप पानी मिलाएं और कुछ पुदीने की पत्तियां एड कर दें. इसके बाद इस पानी को फ्रिज में रखकर ठंडे कर लें. इसके बाद छानकर स्प्रे बोतल में भर लें. खीरा और पुदीन ये दोनों इनग्रेडिएंट रिफ्रेशमेंट के लिए बेहतरीन माने जाते हैं. स्किन और बालों दोनों को फ्रेश रखने में मदद करेगा.

इन बातों का रखें ध्यान

ये हेयर मिस्ट नेचुरली बनाए जाते हैं, इसिलए इनके जल्दी खराब होने का खतरा होता है. इन्हें स्टोर करने के बाद समय-समय पर इनकी जांच करते रहें. साथ ही इन्हें फ्रिज में रखें ताकि ये ज्यादा समय तक सुरक्षित रह सकें. वहीं रूम टेम्परेचर पर भी तीन से चार दिन के लिए आप आराम से यूज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Rose Water: महंगे से महंगा मॉइश्चराइजर हो जाएगा फेल, चेहरे पर आ जाएगा चांद सा निखार

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

Recent Comments