होमWellnessBeautyNail Paint के चमकदार रंग अट्रैक्टिव करते हैं? लगातार लगाने से हो...

Nail Paint के चमकदार रंग अट्रैक्टिव करते हैं? लगातार लगाने से हो सकते कई बड़े नुकसान

Nail Paint Side Effects: नेल पेंट के चटकीले रगं बड़े अच्छे लगते हैं. लेकिन इनके अत्यधिक प्रयोग से कैंसर समेत कई तरह की समस्या हो सकती है.

Nail Paint Side Effects: आज के समय में फैशन चेहरे का हो या फिर हाथों का उनके लिए बाजार में खूब प्रोडक्ट बिकते हैं. इन प्रोडक्ट की मदद से इनकी खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है. ये एक आसान तरीका भी लगता है. लेकिन क्या आपको पता हे कि इन प्रोडक्ट की मदद से खूबसूरती में चार-चांद तो लग जाते हैं, लेकिन सेहत पर इनके कई खतरनाक प्रभाव पड़ते हैं.

आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे हाथों पर लगाई जाने वाली नेल पॉलिश की. नेल पॉलिश में ऐसे कई खतरनाक कैमिकल्स पाए जाते हैं जो नाखून पर बुरा प्रभाव छोड़ते हैं. बता दें कि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को बनाने के लिए खासतौर पर केमिकल का प्रयोग किया जाता है. नेल पॉलिश में पाए जाने वाले केमिकल नाखूनों को कमजोर, एलर्जी और खुजली से लेकर खतरनाक संक्रमण तक का खतरा पैदा करते हैं. इसलिए इनके अत्यधिक प्रयोग करने से पहले आपको एक बार ये आर्टिकल जरूर पढ़ लेना चाहिए. चलिए जानते हैं नेल पॉलिश लगाना कितना खतरनाक हो सकता है?

नेल पॉलिश लगाना पड़ सकता है भारी

नाखूनों का कमजोर और पीला पड़ना: कई लोग को बड़ा शौक होता है कि उनके हाथ के नाखून सुंदर दिखें, इसके लिए वह हमेशा अनपे नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाकर रखते हैं. लेकिन बार-बार इन केमिकल वाली नेल पॉलिश को लगाने से नाखूनों की नेचुरल चमक हो जाती है और वे कमजोर हो जाते हैं.

एलर्जी और खुजली: कुछ नेल पॉलिश में ऐसे खतरनाक केमिकल पाए जाते हैं जो एलर्जी और खुलजी तक पैदा कर सकते हैं. इसलिए नेल पॉलिश को जरूरत से ज्याद भी न लगाए. इनमें पाए जाने वाले केमिकल नाखून के आसपास एलर्जी, जलन और खुजली जैसी समस्याएं कर सकते हैं.

सांस की तकलीफ: कहा जाता है कि नेल पॉलिश में टोल्यून, फॉर्मेल्डिहाइड और डिब्यूटाइल फ्थेलेट जैसे खतरनाक केमिकल्स पाए जाते हैं. ये केमिकल्स नेल को स्मूद बनाने जल्दी सुखाने और नेल पेंट जल्दी न टूटे इनके लिए प्रयोग किए जाते हैं. लेकिन ये केमिकल्स तंत्रिका तंत्र, हार्मोनल संतुलन, प्रजनन क्षमता और फेफड़ों तक को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. साथ ही कैंसर का जोखिम भी बढ़ाते हैं.

बरतें ये सावधानी

ये चमकदार रंग आपके नाखूनों की सेहत पर कई बुरे प्रभाव डालता है. इसलिए इन्हें बार-बार या लंबे समय तक नेल पॉलिश का प्रयोग करने से बचें. वहीं अगर आपको रोजाना लगानी है तो आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरी है. ये केमिकल नाखूनों की नेचुरल चमक को खत्म कर देते हैं. साथ ही नाखूनों को कमजोर और बेजान बना देते हैं.

लगातार नेल पॉलिश का इस्तेमाल से नाखूनों को नेचुरल तरीके से मिलने वाली ऑक्सीजन और नमी बाधित होती है. इसिलए इन्हें हो सके तो रोजाना के इस्तेमाल से बचें. जब नाखून की नेचुरल चमक खो जाती है तो वह कमजोर होकर आसानी से टूट जाते हैं.

हो सके तो नाखूनों की नेचुरल चमक बनाए रखने के लिए कम से कम उन्हें पांच से सात दिन नाखूनों को बिना नेल पॉलिश के रखें. इस दौरान नारियल तेल, बादाम तेल या क्यूटिकल ऑयल से हल्की मालिश करें, जिससे नाखूनों में नेचुरल नमी वापस लौटेगी. और वे अंदर से मजबूत बनें रहेंगे.

इन बातों का रखें ख्याल

  • आज के समय में कई तरह के प्रोडक्ट निकल चुके हैं. इसिलए हमेशा ब्रांडेड और केमिकल-फ्री नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें. उनकी एक्सपाइयरी डेट जरूर देखें.
  • लगातार नेल पॉलिश को लगाने से बचें जिससे नाखून में नेचुरल नमी बनी रहे.
  • नाखूनों की साफ-सफाई का खासतौर पर ध्यान रखें.
  • छोटे बच्चों को नेल पॉलिश से दूर रखें. क्योंकि नेल पॉलिश में खतरनाक केमिकल्स पाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: गुलाबी निखार पाने के लिए चुकंदर का ऐसे करें इस्तेमाल, नहीं होगा कोई साइड इफेक्ट्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

बुखार में नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं Expert

Bukhar Mein Nahana Chahiye Ya Nahi: क्या बुखार में नहाने से बुखार बढ़ जाता है? जानें डॉक्टरों की सलाह, कब गुनगुने पानी से नहाना सुरक्षित है और किन परिस्थितियों में नहाना टाल देना चाहिए.

Recent Comments