होमHealth Newsक्या है फ्राइब्रो-कैलकुलस पैंक्रियाटिक डायबिटीज, 10 साल की बच्ची हुई शिकार

क्या है फ्राइब्रो-कैलकुलस पैंक्रियाटिक डायबिटीज, 10 साल की बच्ची हुई शिकार

Chronic Pancreatitis in Children: दिल्ली-NCR से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. दरअसल 10 साल की बच्ची क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस का शिकार हुईं.

Chronic Pancreatitis in Children: दिल्ली-NCR से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. दरअसल 10 साल की बच्ची क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस का शिकार हुईं. पैनक्रियाटाइटिस लंबे समय तक रहने वाली सूजन की स्थिती है, ये कंडिशन अग्नाशय यानी पैंक्रियास को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है. वहीं इस मामले के सामने आते ही मेडिकल जगत में हड़कंप मच गया.

आपको बता दें कि पहले इसे लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी माना जाता था. यहां तक की इसके मामले सिर्फ बड़ों में ही देखे जाते थे. इसमें भी खासतौर पर उन व्यक्तियों में जो काफी धूम्रपान या फिर शराब का सेवन करते थे या हैं. यही कारण है कि इस मामले ने हड़कंप मचा दिया. क्योंकि ये तेजी से बढ़ रही है और बच्चों में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है.

कम उम्र में हुईं (FCPD) का शिकार

जानकारी के अनुसार 10 साल की बच्ची की कंडिशन इतनी खराब हो चुकी थी. यानी पैंक्रियाज में ऐसे घाव बन चुके थे जिसे ठीक नहीं किया जा सकता था. इसके कारण कम उम्र में ही फाइब्रो-कैलकुलस पैंक्रियाटिक डायबिटीज यानी (FCPD) हो गई. इससे भी बुरी बात यह है कि डॉक्टरों का कहना है कि अब यह कोई अकेला मामला नहीं रहा. यानी बच्चों में पैंक्रियाटाइटिस के मामले में भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं. बच्चों में बढ़ते हुए इसके मामले यानी ट्रेंड चिंताजनक है.

क्या है फ्राइब्रो-कैलकुलस पैंक्रियाटिक डायबिटीज (FCPD)

अब जान लेते हैं कि आखिर फ्राइब्रो-कैलकुलस पैंक्रियाटिक डायबिटीज यानी (FCPD) आखिर है क्या? तो बता दें कि ये एक दुर्लभ प्रकार का पैंक्रियाटिक डायबिटीज है. यानी इसमें पैंक्रियास के अंदर कैल्शियम के जमाव और फाइब्रोसिस होता है, जिससे पैंक्रियास की इंसुलिन बनाने की क्षमता प्रभावित होती है और डायबिटीज हो जाता है.

इसके लक्षण जानें

अब इनके लक्षणों की अगर बात की जाए तो इसमें बहुत अधिक प्यास लगना, बार-बार यूरिन आना, वजन कम होना, थकान या फिर कमजोरी महसूस होना, पेट में दर्द, पाचन की समस्याएं, डायबिटीज के लक्षण जैसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्याएं होना इसके लक्षण हो सकते हैं. अब जान लेते हैं कि आखिर ये बीमारी किस वजह से होती है, तो इसके कारण है हमारी पैंक्रियास में कैल्शियम का जमाव होना, फाइब्रोसिस या फिर पैंक्रियास में सूजन आना, जेनेटिक और खानपान. इसके कारण हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या पूरी तरह खत्म किया जा सकता है Autism? क्या कहते हैं डॉक्टर; जानें लक्षण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Recent Comments