होमExplainersशादी से पहले वजन घटाने का शॉर्टकट! ‘Mounjaro Brides’ का नया क्रेज...

शादी से पहले वजन घटाने का शॉर्टकट! ‘Mounjaro Brides’ का नया क्रेज क्या है?

India Mounjaro Brides Trend: भारत में हर चीज का शॉर्टकट या फिर जुगाड़ मौजूद है. वजन कम करने के भी मार्केट में इंजेक्शन का जुगाड़ आ चुका है.

India Mounjaro Brides Trend: भारत में हर चीज का शॉर्टकट या फिर जुगाड़ मौजूद है. अब वजन कम करने के लिए भी मार्केट में इंजेक्शन का जुगाड़ आ चुका है. जिसका काफी चलन होना शुरू हो चुका है. खासतौर पर जो दुल्हन अभी शादी करने वाली हैं, उनमें ये ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है. नतीजा कई क्लीनिक्स ने पैकेज रिवील करना शुरू कर दिया है. इसे नाम दिया गया ‘मौनजारो ब्राइड्स’. सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा भी हो रही है.

ऐसी भी जानकारी सामने आई कि कई प्री-वेडिंग पैकेज में इसे जोड़ा जा रहा है. जब शादियों का सीजन शुरू होता है तो दूल्हा और दुल्हन वजन घटाने में लग जाते हैं. क्योंकि शादी के दौरान वो अच्छा लुक चाहते हैं. इसके लिए शॉर्टकट भी मिले तो तैयार रहते हैं. यही कारण है कि मार्केट में वजन घटाने वाली दवाएं तेजी से बिक रही हैं और कई क्लिनीक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: दिनभर हंसते रहते थे बच्चे! इस दुलर्भ बीमारी का हुए शिकार, जानें इसके लक्षण और इलाज

भारत में तेजी से बढ़ रहा मौनजारो ब्राइड्स का चलन

इकॉनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में मौनजारो ब्राइड्स का चलन काफी तेजी से भारत में बढ़ रहा है. जानकारी सामने आई कि हैदराबाद से लेकर दिल्ली तक कई वेलनेस क्लीनिक स्किन ट्रीटमेंट और हेयरस्टाइल्स के साथ वेट लॉस इंजेक्शन का ऑफर प्री-वेडिंग के साथ बेच रहे हैं. जबकी सरकार इसपर पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी हैं और लगातार सरकार की ओर से सख्ती बरती जा रही है.

इसके बावजूद वेट लॉस इंजेक्शन के स्पेशल ऑफर दूल्हा और दुल्हन को दिए जा रहे हैं. लड़कियों के लिए मौनजारो और स्मार्ट वर्कआउट तक के ऑफर दिए जा रहे हैं. भले ही इन दवाओं का इस्तेमाल आपको उस समय अच्छे रिजल्ट ला दे. लेकिन अगर आप इनका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के करते हैं, तो इसके कई गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

दो से तीन महीने में होना चाहते पतला

कई डॉक्टर्स ऐसी जानकारी दे चुके हैं कि पिछले कुछ महीनों में उनके पास आने वाली हर पांचवी क्वेरी ऐसे लोगों की होती है जिनकी शादी होने वाली है. ऐसे लोगों की डिमांड होती है कि वो एक टाइमलाइन के अंदर वजन कम कर सके. जैसे उन्हें दो या फिर तीन महीने के अदंर पतला होना है. ऐसी उनकी इच्छा है. जिस कारण मार्केट में एली लिली कंपनी मौनजारो और नोवो नॉर्डिस्क की वेगोवी जैसी दवाओं की डिमांड सबसे ज्यादा है.

सरकार ने जारी की एडवाइजरी

सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है. जिसमें रूल्स एंड रेगुलेशन की जानकारी दी गई है. वेट लॉस ड्रग्स के बारे में कुछ फैक्ट्स साझा किए गए हैं. जिसमें अप्रूवल का जिक्र है. यानी ये दवाएं मुख्य तौर पर मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बनाई गई हैं. इसलिए बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के इसका सेवन न करें. इसके कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. जैसे गंभीर मामलों में मतली, चक्कर आना पैनक्रिएटाटिस और मेडुलरी थायराइड कैंसर जैसी गंभीर स्थितियां शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: क्या है वजन घटाने वाला ड्रग? बिना प्रस्क्रिप्शन लिया तो होगा खतरा! जारी हुई एडवाइजरी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

Baby Teething Symptoms: दांत निकलते समय बच्चा क्यों रोता है? जानें चिड़चिड़ापन कम करने के आसान और सुरक्षित उपाय

Baby Teething Symptoms: जानें दांत निकलते समय बच्चे क्यों रोते और चिड़चिड़े हो जाते हैं. एक्सपर्ट्स के बताए सुरक्षित उपाय और देखभाल के आसान टिप्स.

World IVF Day 2026: कब कराना चाहिए IVF? जानिए किसे होती है जरूरत, सफलता किन बातों पर करती है निर्भर

World IVF Day 2026: IVF क्या है, किन लोगों को इसकी जरूरत पड़ती है, कब फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए और सफलता किन बातों पर निर्भर करती है, जानिए.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments