होमHealth Newsहाथों में बार-बार होती है झुनझुनाहट? ऐसा क्यों होता है और क्या...

हाथों में बार-बार होती है झुनझुनाहट? ऐसा क्यों होता है और क्या है इसके लक्षण जानें

Why Do My Hands Tingle Frequently: क्या आपके हाथों में बार-बार झुनझुनाहट होती है? कुछ लोग इसे काफी मामूली प्रॉब्लम सझकर इग्नोर कर देते हैं.

Why Do My Hands Tingle Frequently: क्या आपके हाथों में बार-बार झुनझुनाहट होती है? कुछ लोग इसे काफी मामूली प्रॉब्लम सझकर इग्नोर कर देते हैं. लेकिन क्या ये सच में इग्नोर करने लायक है? कई एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि ये हमारी बॉडी के लिए एक सिग्नल हो सकता है. आपको इसे समझना होगा. हालांकि कई बार ये प्रॉब्लम तब होती है जब या तो आप रात में गलत पोजीशन में सो जाए या फिर एक ही जगह पर हाथ रख लेते हैं.

इससे आपकी नसों में दबाव पड़ता है. खून का फ्लो भी कम हो जाता है. जो झुनझुनी महसूस होती है. कुछ समय तक होना नॉर्मल है. यानी आपको अगर ये समस्या कभी-कबार होती है तो ये नॉर्मल है. लेकिन बार-बार ऐसी प्रॉब्लम आना इसके पीछे कुछ खास कारण हो सकते हैं. इसलिए आपको खास ध्यान देने की जरूरत हैं. डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कंधें में हो रही दर्द? इन तेल का उपचार दिलाएगा आसान राहत, जानें तरीका

क्यों होती है ऐसी परेशानी?

इस परेशानी को कार्पल टनल सिंड्रोम कहा जाता है. जानकारी के अनुसार इस कंडिशन में जब हमारी नस दब जाती है या फिर अंगूठे और उंगलियों में झुनझुनी उठने लगती है. अब ये समस्या कई बार कोहनी या फिर गर्दन से जुड़ी भी हो सकती है. नसों में कहीं भी दबाव आने से हाथ तक इसका असर पहुंच सकता है, जिससे झुनझुनी और कमजोरी महसूस होती है.

इसका एक कारण ब्लड सर्कुलेशन भी हो सकता है. यानी जब ब्लड का फ्लो ठीक तरह से नहीं होता या फिर खराब होता है, तो इस तरह की कंडिशन हो सकती है. वहीं जब सर्दियां आती हैं और अचानक से टेंप्रेचर बदल जाता है तो हमारी उंगलियां सुन्न पड़ सकती हैं. कई मामलों में रंग भी बदल सकता है. अगर ऐसा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई मामलों में डायबिटीज जैसी समस्या भी नसों पर अफेक्ट डालती है. क्योंकि जब हमारी नसें वीक होती हैं, तो हाथ-पैरों में झुनझुनी, जलन या फिर सुन्नपन हो सकता है.

धीरे-धीरे नसों को पहुंचाता है नुकसान

आपको बता दें कि विटामिन B12 भी इसके कारणों में से एक हो सकता है. यही धीरे-धीरे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. कुछ लोग इसे थकान या फिर कमजोरी मानते हैं और इग्नोर कर देते हैं. लेकिन ये आपके लिए सिग्नल हो सकता है कि शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो रही है. कई मामलों में देखा जाता है कि थायरॉयड की समस्या भी इसका कारण बन सकती है. शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ने से नसों पर असर पड़ता है और यह समस्या बढ़ सकती है.

क्यों होती है ये परेशानी

हम डेली लाइफस्टाइल में अपने शरीर का उतनी अच्छे से ख्याल नहीं रखे पाते. कई बार बिना केयर के हम लंबे समय तक ऊपर हाथ रखते हैं या फिर अचानक भारी वजन उठाते हैं, तो ये समस्या हो सकती है. कई बार हमारी गर्दन या फिर कंधे के बीच होने वाले प्रेशर के कारण भी ये समस्या हो सकती है.

झुनझुनी कमजोरी, चीजें गिरना, दर्द बढ़ना इस तरह की समस्या हो सकती है. इसलिए इसे हल्के में न लें. समय रहते डॉक्टर से जांच करवाएं. अचानक एक तरफ हाथ सुन्न हो जाना, बोलने में दिक्कत या चक्कर आना जैसी स्थिति स्ट्रोक का संकेत भी हो सकती है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: दिनभर हंसते रहते थे बच्चे! इस दुलर्भ बीमारी का हुए शिकार, जानें इसके लक्षण और इलाज

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments