होमWellnessHome Remediesअब कोसों दूर भागेंगे मच्छर, बस एक आसान घरेलू तरीके अपनाएं

अब कोसों दूर भागेंगे मच्छर, बस एक आसान घरेलू तरीके अपनाएं

Machar Bhagane Ke Desi Nuskhe: वहीं कई लोग मच्छरों के काटने के बाद उस जगह को तेजी से खुजलाने लगते हैं. ये इंफेक्शन का कारण बन सकता है.

Machar Bhagane Ke Desi Nuskhe: गर्मियों का मौसम आ चुका है. इस मौसम में मच्छरों के काटने का सिलसिला तेजी से चलेगा. वहीं कई लोग मच्छरों के काटने के बाद उस जगह को तेजी से खुजलाने लगते हैं. ये इंफेक्शन का कारण बन सकता है.

वहीं मार्किट में कई तरह के प्रोडक्ट भी आते हैं, जो मच्छर को दूर भागने के लिए शरीर पर लगाएं जाते हैं. लेकिन ये जरूरी नहीं कि आप उन प्रोडक्ट का प्रयोग करें. मच्छर को दूर भगाने के लिए आपको कुछ घरेलु नुस्खे का प्रयोग करना चाहिए. ये आपके शरीर पर किसी प्रकार के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं दिखाएंगे और साथ ही मच्छर भी दूर रहेंगे. चलिए जानते हैं.

मच्छर दूर भगाने के घरेलू नुस्खे | Machar Bhagane Ke Desi Nuskhe

नीम और नारियल तेल का मिश्रण: नीम का तेनल नेचुरली कड़वाहट से भरपूर होता है. इसमें कई तरह के एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन को दूर रखता है. नीम के तेल को आप नारियल तेल के साथ मिलाकर बस अपने शरीर पर लगा लें. बता दें कि नीम का तेल अपनी तेज गंध और रासायनिक गुणों के कारण मच्छरों को दूर रखता है. इसमें एज़ाडिरैक्टिन जैसे यौगिक होते हैं, जो मच्छरों को सूंघने की शक्ति को बाधित करते हैं और उन्हें दूर भगाते हैं.

नींबू में लौंग लगाकर रखें: नींबू और लौंग दोनों की खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं होती. नींबू की साइट्रस गंध और लौंग की तीखी सुगंध मच्छरों के नर्वस सिस्टम पर असर करती है जिससे वह दूर रहते हैं. नींबू में लौंग का मिश्रण बनाकर उसका पेस्ट बनाकर शरीर पर लगा लें. इससे मच्छर दूर रहेंगे. या फिर आप आधे कटे नींबू में 7-8 लौंग फंसाकर या इसे जलाकर रखने से मच्छर घर में नहीं आते हैं.

कपूर जलाना: कपूर की तेज गंध मच्छरों की सूंघने की क्षमता को बाधित करती है, जिससे वे दूर भाग जाते हैं. इसलिए आप अपने आस-पास कपूर जला सकते हैं. जिससे उसकी गंध से मच्छर कोसों दूर रहेंगे. इसे जलाने से निकलने वाला धुआं और सुगंधित तेल मच्छरों को कमरे से बाहर कर देते हैं. सबसे असरदार तरीका है 2-3 कपूर की गोलियां जलाना और कमरे को 15-20 मिनट के लिए बंद रखना.

क्यों जरूरी इन तरीकों को अपनाना

गर्मी के मौसम आते ही पीछे पीछे बरसात आ जाती है. जिससे इन मौसम में मच्छर के काटने का सिलसिला शुरू हो जाता है. इसलिए कुछ आसान नूस्खों की मदद से आप मच्छरों को दूर रख सकते हैं. ऐसे में आप दिन हो या रात आराम से चैन से रह पाएंगे. इन नुस्खे की मदद लेकर आप बिना किसी प्रोडक्ट या फिर कॉइल स्प्रे की जरूरत नहीं पड़ेगी.

मच्छरों के काटने से शरीर पर लाल दाने, खुजली तक हो जाती है. एक अजीब सी चुभन हमें असहज कर देती है. इतना ही नहीं मच्छर के काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी तक होने का खतरा रहता है. ऐसे में सभी मच्छरों को भगाने के लिए मार्किट से तरह-तरह के प्रोडक्ट खरीद कर ले आते हैं. जैसे- कॉइल, स्प्रे. लेकिन इनमें कई तरह के केमिकल्स होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: होठों का कालापन नहीं हो रहा काम? काम आएंगे ये नेचुरल तरीके

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments