होमVideoइंफ्लुएंसर ने इस कुरकुरी और चीज़ी स्नैक को लेकर बनाया Video, उठाए...

इंफ्लुएंसर ने इस कुरकुरी और चीज़ी स्नैक को लेकर बनाया Video, उठाए सवाल, हुआ Viral

Monaco Cheeselings: आज के समय में मोनाको चीजलिंग्स का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है. ये स्नेक छोटे बच्चों से लेकर हर किसी को बड़ा पसंद आ रहा है.

Monaco Cheeselings: आज के समय में मोनाको चीजलिंग्स का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है. ये स्नेक छोटे बच्चों से लेकर हर किसी को बड़ा पसंद आ रहा है. ये एक तरह का लोकप्रिय, छोटा, चौकोर और कुरकुरा नमकीन स्नैक है, जो अपने पनीर (cheese) के स्वाद के लिए जाना जाता है. इस स्नैक को बच्चे-बड़े चाय के साथ या फिर भूख लगने पर बड़े शौक से खाते हैं. लेकिन इसमें पाए जाने वाले इंग्रेडिएंट्स सेहत के लिए खतनाक बताए जा रहे हैं.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फूडफार्म के नाम से मशहूर हेल्थ इंफ्लुएंसर रेवंत हिमात्सिंगका ने इस प्रोडक्ट के अंदर प्रयोग किए जाने वाले इंग्रेडिएंट्स को लेकर एक वीडियो बनाया है जो तेजी से वायरल हो रहा है.

इंफ्लुएंसर ने मोनाको के बताए इंग्रेडिएंट्स

हेल्थ इंफ्लुएंसर ने मोनाको चीजलिंग्स को लेकर कई सवाल किए है. वह कह रहा है कि इस प्रोडक्ट का नाम सुनकर लगता है इसमें चीज की अच्छी खासी मात्रा होगी लेकिन पैकेट लेबल के अनुसार इसमें सिर्फ 1.9 प्रतिशत चीज है. इसके बाद वह वीडियो में दिखाने की कोशिश कर रहा है कि इसमें चीज को नाम के लिए डाला गया है चीज के आलाव इसमें अच्छी खासी मात्रा में मैदा और तेल का प्रयोग किया गया है. जो सेहत के लिए नुकसादायक है.

उठाए कई गंभीर सवाल

वहीं इंफ्लुएंसर ये सवाल भी करता नजर आ रही है कि अगर इसमें चीज नहीं है तो है क्या? इसके बाद वो विस्तार से बता रहा है इस स्नैक को बनाने के लिए मैदा यानि व्हीट फ्लोर का इस्तेमाल किया गया है. जैसा कि सबको पता है कि मैदा सेहत के लिए कितना खतरनाक होता है. मैदे में न तो फाइबर होता न ही शरीर को पहुंचाने वाले जरूरी पोषक तत्व ऐसे में सवाल ये उठता है कि लोगों चीज स्नैक के नाम पर मैदा खिलाया जा रहा है.

मैदा के अलावा इस स्नैक में पाम ऑयल का प्रयोग किया गया है जो कि सैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है. बता दें कि पाम ऑयल में 50 प्रतिशत सैचुरेटेड फैट पाया जाता है अगर कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में इसका सेवन करें तो उसके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है. इसलिए अगर कोई व्यक्ति इस स्नैक को ये समझकर खा रहा है कि उसे चीज खा रहा है तो इसका मतलब है कि वह मैदा और पाम ऑयल से भरपूर चीजों का भी सेवन कर रहा है. और पाम ऑयल के ज्यादा सेवन करने से उसके शरीर में खराब कोलस्ट्रॉल बढ़ रहा है.

इन इंग्रेडिएंट्स के अलावा इसमें इनवर्ट शुगर सिरप और एक्ट्रा नमक का प्रोयग भी किया गया है, जो सेहत के लिहाज से नुकसानदायक है.

यह भी पढ़ें: नाक से लगातार खून आना हाई ब्लड प्रेशर का संकेत, समय रहते जानें इसके प्रमुख लक्षण

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

author avatar
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
Fit Rahe India
Fit Rahe India
Fit Rahe India Desk पर आपको सालों पुराना तजुर्बा और हेल्थ से जुड़ी अहम जानकारी आपको मिलेगी. यहां आपको आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं का समाधान एक्सपर्ट्स की राय के साथ मिलेगा. हमारी टीम अपने पाठकों के लिए न सिर्फ खबरें ब्रेक करने में आगे है, बल्कि हर खबर का विश्लेषण भी करती है.
RELATED ARTICLES

खाना नहीं खा पा रही एक्टर दीपिका कक्कड़, जानें हेल्थ अपडेट, देखा पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

क्या आप भी लगाते हैं ये क्रीम? स्किन को कर देगी बीमार, देखें पूरा वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

क्या अनाया बांगर बन सकती है मां? एक्सपर्ट से जानें…देखें पूरा Video

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

खांसी हो रही है तो कब पीना चाहिए कफ सिरप? जानें कब पड़ती है दवा की जरूरत

Khansi Mein Cough Syrup Kab Peena Chahiye: : खांसी शुरू होते ही कफ सिरप पीना सही है या नहीं? जानें सूखी और बलगम वाली खांसी में क्या फर्क है, कब दवा लेनी चाहिए और किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

जमीन पर बन रही थी सोया चाप, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप!

Soya Chaap Viral Video: सोया चाप बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हाइजीन को लेकर सवाल उठे हैं. जानें क्या है पूरा मामला, फूड सेफ्टी विभाग ने क्या कार्रवाई की और किन बातों का रखें ध्यान.

Recent Comments